Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, खरीदारी से पहले जान लें आज का ताजा भाव और बाजार का रुख

September 30, 2026

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी राहत नहीं, जानिए दिल्ली से भोपाल तक आपके शहर में कितना है रेट

September 30, 2026

आज का पंचांग: श्राद्ध के चौथे दिन ग्रहों की चाल में बदलाव, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»प्रदेश»CG Vidhan Sabha Winter Session 2025: कब शुरू हुआ विजन डॉक्यूमेंट 2047 परियोजना पर काम? वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सदन में बताई तारीख
प्रदेश

CG Vidhan Sabha Winter Session 2025: कब शुरू हुआ विजन डॉक्यूमेंट 2047 परियोजना पर काम? वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सदन में बताई तारीख

SuperadminBy SuperadminDecember 14, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

CG Vidhan Sabha Winter Session 2025: रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का विशेष सत्र आज यानी रविवार से शुर हुआ है। आज 14 दिसंबर से शुरू हुआ ये सत्र 17 दिसंबर 2025 तक चार दिन चलेगा। विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आयोजन नवा रायपुर में निर्मित छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन में हो रहा है। ये सत्र पूरी तरह से पेपरलेस होगा। पहले दिन सदन में छत्तीसगढ़ विजन 2047 पर चर्चा हो रही है। वहीं पहले दिन के सत्र में प्रश्नकाल नहीं होगा। हालांकि इस चर्चा में केवल बीजेपी विधायक शामिल होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस विधायकों ने पहले दिन का सत्र का बहिष्कार किया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी विधानसभा सदन में छत्तीसगढ़ अंजोर विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर चर्चा की और विजन डॉक्युमेंट पर जानकारी दी।

कब शुरू हुआ विजन डॉक्यूमेंट 2047 परियोजना पर काम

CG Vidhan Sabha Winter Session 2025: वित्त मंत्री ओपी चौधरी विधानसभा सदन में में जानकारी देते हुए बताया कि, छत्तीसगढ़ अंजोर विजन डॉक्यूमेंट 2047 परियोजना पर 27 मई 2024 को कार्य प्रारंभ किया गया और 17 जुलाई 2024 को इसे पूरा किया गया। छत्तीसगढ़ अंजोर विजन डॉक्यूमेंट 2047 को तैयार करने के लिए अलग-अलग सेक्शन में लोगों से परामर्श और चर्चा की गई। मंत्री चौधरी ने बताया कि, विजन डॉक्यूमेंट 2047 को तैयार करने की प्रक्रिया के बीच लगातार स्टेयरिंग कमेटी की बैठक हुई। प्रदेश भर के अलग-अलग ग्रुप के एक्सपर्ट्स से भी विजन डॉक्युमेंट 2047 के लिए चर्चा की गई।

वित्त मंत्री चौधरी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

CG Vidhan Sabha Winter Session 2025: विजन 2047 पर चर्चा करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि, छत्तीसगढ़ में बना एल्यूमिनियम चंद्रयान, मंगल यान में लगा है। इतना ही नहीं तेजस फाइटर प्लेन से लेकर कई रॉकेट में छत्तीसगढ़ का एल्युमिनियम लगा है। मंत्री चौधरी ने आगे कहा कि, हमारे प्रदेश में बनी रेल पटरियां देशभर में लगी है। विजन 2047 पर चर्चा के दौआन मंत्री ओपी चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधा। मंत्री चौधरी ने कहा कि, आज महत्वपूर्ण दिन है और इस दिन कांग्रेस सदन से नदारद है। जनता इसके कुत्सित प्रयास को जरूर सबक सिखाएगी। मंत्री चौधरी ने कहा कि, जनता इसलिए कांग्रेस को दरकिनार करते आई है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कही ये बातें

CG Vidhan Sabha Winter Session 2025: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विजन डॉक्यूमेंट 2047 प्रस्तुत कर कहा कि, 2047 दीर्घकालीन के साथ लघु और मध्य कालीन लक्ष्य। छत्तीसगढ़ की GDP 5 लाख 67 हजार करोड़ रु है। 2047 में छग की GDP 74 लाख करोड़ रु होगी। UPA सरकार में देश की अर्थव्यवस्था 10वें नंबर पर थी। आज देश की अर्थव्यवस्था 4वें नंबर पर है।

शीतकालीन सत्र में उठेंगे ये मुद्दे

CG Vidhan Sabha Winter Session 2025: बता दें कि, छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में लॉ एंड ऑर्डर, धान, जमीन दर, बिजली जैसे मामले गूंजेंगे। विपक्ष के विधायक इन मुद्दों के साथ बिजली बिल, बढ़ती महँगाई, क़ानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है।


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Superadmin
  • Website

Related Posts

सर्पदंश घोटाले की आरोपी शिवकुमारी साहू को हाईकोर्ट से मिली जमानत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनी अहम आधार

September 22, 2026

1 अक्टूबर से बदल जाएगा जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र का नियम, रजिस्ट्रेशन के लिए लगाने पड़ेंगे कोर्ट के चक्कर

September 18, 2026

PM Modi Subhashitam: कर्मठ और दृढ़ निश्चयी व्यक्ति से कभी दूर नहीं होती समृद्धि, पीएम मोदी ने महाभारत के श्लोक से बताया सफलता का मंत्र

September 16, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, खरीदारी से पहले जान लें आज का ताजा भाव और बाजार का रुख

By Daily PinchSeptember 30, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी राहत नहीं, जानिए दिल्ली से भोपाल तक आपके शहर में कितना है रेट

By Daily PinchSeptember 30, 2026
एस्ट्रोलॉजी

आज का पंचांग: श्राद्ध के चौथे दिन ग्रहों की चाल में बदलाव, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

By Daily PinchSeptember 30, 2026
एस्ट्रोलॉजी

राशिफल: ग्रहों के अनूठे संयोग से इन राशियों को होगा धन लाभ, जानें किसे मिलेगा फायदा

By Daily PinchSeptember 30, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, खरीदारी से पहले जान लें आज का ताजा भाव और बाजार का रुख

September 30, 2026

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी राहत नहीं, जानिए दिल्ली से भोपाल तक आपके शहर में कितना है रेट

September 30, 2026

आज का पंचांग: श्राद्ध के चौथे दिन ग्रहों की चाल में बदलाव, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

September 30, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.