लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने महाप्रभु जगन्नाथ से सभी लोगों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
CM योगी ने सोशल मीडिया के जरिए दी बधाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रथ यात्रा को सनातन संस्कृति की आस्था, सामाजिक एकता और लोक कल्याण का प्रतीक बताया।उन्होंने कहा कि महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा श्रद्धा और भक्ति का ऐसा पर्व है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी सद्भाव का संदेश देता है।
महाप्रभु जगन्नाथ से की सभी के कल्याण की कामना
मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनकी कृपा पूरे संसार पर बनी रहे।उन्होंने प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता की कामना की। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश का समापन जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ किया।
आस्था और परंपरा का प्रतीक है जगन्नाथ रथ यात्रा
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा हिंदू धर्म की प्रमुख धार्मिक परंपराओं में से एक मानी जाती है। यह यात्रा भक्ति, सामाजिक समरसता और लोक कल्याण की भावना को दर्शाती है। हर वर्ष लाखों श्रद्धालु इस पवित्र आयोजन में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

