Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

युवाओं के प्रदर्शन पर बोले राजनाथ सिंह, विपक्ष पर लगाया राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप

July 22, 2026

जंतर-मंतर पर पुलिसकर्मी की हार्टअटैक से मौत की खबर निकली फर्जी…दिल्ली पुलिस ने किया खंडन

July 22, 2026

25 दिन से भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक…विपक्षी सांसदों ने अस्पताल पहुंचकर की आंदोलन खत्म करने की अपील

July 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»Uncategorized»कांग्रेस विधायक पर 60 लाख रुपये लेने और धमकी देने का आरोप, पूर्व पार्षद ने पुलिस से की FIR और सुरक्षा की मांग
Uncategorized

कांग्रेस विधायक पर 60 लाख रुपये लेने और धमकी देने का आरोप, पूर्व पार्षद ने पुलिस से की FIR और सुरक्षा की मांग

Daily PinchBy Daily PinchJuly 22, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

राजस्थान :  हनुमानगढ़ जिले में कांग्रेस विधायक विनोद गोठवाल के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीलीबंगा नगर पालिका की पूर्व कांग्रेस पार्षद शारदा पूनियां ने जिला पुलिस अधीक्षक को परिवाद सौंपकर विधायक पर 60 लाख रुपये अमानत के रूप में लेकर वापस नहीं करने, अभद्र व्यवहार करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने निष्पक्ष जांच, मुकदमा दर्ज करने और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग भी की है।

पालिका अध्यक्ष बनाने के नाम पर रुपये लेने का आरोप

शिकायत में शारदा पूनियां ने दावा किया है कि जून 2025 में उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष बनाने के नाम पर विधायक को 60 लाख रुपये अमानत के तौर पर दिए थे। उनका आरोप है कि हाल ही में कांग्रेस मंडल की बैठक के बाद जब उन्होंने और उनके पुत्र सूर्यप्रकाश पूनियां ने विधायक से यह राशि वापस मांगी, तो उन्होंने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया।

परिवाद में यह भी आरोप लगाया गया है कि विधायक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और उनके पुत्र को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि रुपये के लेन-देन को लेकर कोई मामला दर्ज कराया गया तो उन्हें झूठे मुकदमे में फंसा दिया जाएगा।

परिवार की सुरक्षा की भी लगाई गुहार

शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए परिवाद में कहा है कि यदि भविष्य में उन्हें या उनके परिवार के किसी सदस्य को कोई नुकसान पहुंचता है, तो इसकी जिम्मेदारी विधायक विनोद गोठवाल की होगी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विधायक ने सभी आरोपों को बताया झूठा

कांग्रेस विधायक विनोद गोठवाल ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने शारदा पूनियां या उनके पुत्र से कभी कोई राशि नहीं ली।

विधायक के अनुसार, पूर्व पार्षद नगर पालिका अध्यक्ष बनने के लिए उनसे राजनीतिक सौदेबाजी करना चाहती थीं। जब उन्होंने ऐसी किसी भी तरह की बातचीत से इनकार कर दिया, तो उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।

उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को मिली थी हार

गौरतलब है कि पीलीबंगा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 16 जून 2025 को उपचुनाव हुआ था। इस चुनाव में कांग्रेस की ओर से शारदा पूनियां उम्मीदवार थीं, जबकि भाजपा ने रणवीर डेलू को मैदान में उतारा था। मतदान के बाद भाजपा प्रत्याशी रणवीर डेलू को 22 वोट मिले, जबकि शारदा पूनियां को 12 मत प्राप्त हुए थे।

पुलिस ने शुरू की जांच

हनुमानगढ़ के जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने पुष्टि की है कि पूर्व पार्षद की ओर से विधायक के खिलाफ परिवाद प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कराई जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

युवाओं के प्रदर्शन पर बोले राजनाथ सिंह, विपक्ष पर लगाया राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप

July 22, 2026

नर्मदा में बाढ़ ने खोली अवैध रेत खनन की पोल, नदी के बीच फंसी भारी मशीनें

July 10, 2026

बच्चों को पढ़ाई में तेज और आत्मविश्वासी बनाना चाहते हैं? रोजमर्रा की ये 7 आदतें बदल सकती हैं उनका भविष्य

July 9, 2026

Latest News

Uncategorized

युवाओं के प्रदर्शन पर बोले राजनाथ सिंह, विपक्ष पर लगाया राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप

By Daily PinchJuly 22, 2026
देश

जंतर-मंतर पर पुलिसकर्मी की हार्टअटैक से मौत की खबर निकली फर्जी…दिल्ली पुलिस ने किया खंडन

By Daily PinchJuly 22, 2026
देश

25 दिन से भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक…विपक्षी सांसदों ने अस्पताल पहुंचकर की आंदोलन खत्म करने की अपील

By Daily PinchJuly 22, 2026
देश

नीट मुद्दे पर राज्यसभा में घमासान, विपक्ष के हंगामे के बाद सदन कल तक स्थगित

By Daily PinchJuly 22, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

युवाओं के प्रदर्शन पर बोले राजनाथ सिंह, विपक्ष पर लगाया राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप

July 22, 2026

जंतर-मंतर पर पुलिसकर्मी की हार्टअटैक से मौत की खबर निकली फर्जी…दिल्ली पुलिस ने किया खंडन

July 22, 2026

25 दिन से भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक…विपक्षी सांसदों ने अस्पताल पहुंचकर की आंदोलन खत्म करने की अपील

July 22, 2026
Most Popular

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301

शास्त्री नगर मार्केट औऱ शंकर नगर लोधी चौक सब्जी मार्केट में एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान आयोजित

June 16, 202639

रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा अभियान, हाई स्कूल बोरिया कला और बाजारों में लोगों को किया जागरूक

June 18, 202614
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.