Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

Gold Price Today: सोना खरीदने से पहले जान लें बाजार का मिजाज, भाव में छिपा है आपके निवेश और खरीदारी का बड़ा संकेत

September 13, 2026

Petrol Diesel Price: गाड़ी में ईंधन भरवाने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितना बदला बजट का हिसाब

September 13, 2026

पंचांग: रविवार के दिन इन शुभ संकेतों को न करें नजरअंदाज, चंद्र दर्शन से मिलेगा लाभ और विवादों से बचने में होगी समझदारी

September 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»देश»जंतर मंतर पर फिर उमड़ा छात्रों का हुजूम…नीट पेपर लीक और शिक्षा सुधार की मांग पर CJP ने जारी रखा आंदोलन
देश

जंतर मंतर पर फिर उमड़ा छात्रों का हुजूम…नीट पेपर लीक और शिक्षा सुधार की मांग पर CJP ने जारी रखा आंदोलन

Daily PinchBy Daily PinchJuly 21, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली का जंतर मंतर एक बार फिर बड़े विरोध प्रदर्शन का गवाह बना। नीट पेपर लीक मामले और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी CJP के आह्वान पर मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक और सामाजिक संगठनों के लोग प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे।जानकारी के अनुसार, जंतर मंतर पर 15 से 20 हजार लोगों की मौजूदगी रही। प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज उठाई।

CJP ने साफ किया आंदोलन जारी रहेगा, संसद मार्च का किया एलान

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि छात्रों की मांगों को लेकर आंदोलन अभी खत्म नहीं होगा। उन्होंने संसद मार्च जारी रखने की बात कही और कहा कि जब तक परीक्षा व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही तय नहीं की जाती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।उन्होंने सरकार से मांग की कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाई जाए और छात्रों के भविष्य से जुड़े मामलों में ठोस कदम उठाए जाएं।

सोमवार की झड़प के बाद पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

सोमवार को प्रदर्शनकारियों के संसद की ओर बढ़ने के दौरान पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बन गई थी। बैरिकेड हटाने की कोशिश को लेकर दोनों पक्षों में धक्का मुक्की और झड़प हुई थी।इस दौरान कई प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी घायल हुए थे। घायलों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल समेत कई सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया था।

दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई निगरानी, प्रमुख रास्तों पर लगाए गए बैरिकेड

मंगलवार को प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी। संसद मार्ग और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।संसद की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग बढ़ाई गई है। पुलिस लगातार प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रही है।

पुलिस कार्रवाई का मामला पहुंचा हाई कोर्ट, तत्काल सुनवाई से इनकार

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर कथित रूप से जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग करने के आरोप भी लगाए गए हैं। इस मामले को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है।याचिकाकर्ता की ओर से मंगलवार को तत्काल सुनवाई की मांग की गई, लेकिन अदालत ने फिलहाल तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया। हालांकि याचिका तय प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ेगी।

प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर कायम, दिल्ली में बढ़ी राजनीतिक हलचल

नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शनकारी पीछे हटने के मूड में नहीं हैं। वहीं प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क है। आने वाले दिनों में इस आंदोलन को लेकर दिल्ली में राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज रहने की संभावना है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

Gold Price Today: सोना खरीदने से पहले जान लें बाजार का मिजाज, भाव में छिपा है आपके निवेश और खरीदारी का बड़ा संकेत

September 13, 2026

Petrol Diesel Price: गाड़ी में ईंधन भरवाने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितना बदला बजट का हिसाब

September 13, 2026

पंचांग: रविवार के दिन इन शुभ संकेतों को न करें नजरअंदाज, चंद्र दर्शन से मिलेगा लाभ और विवादों से बचने में होगी समझदारी

September 13, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

Gold Price Today: सोना खरीदने से पहले जान लें बाजार का मिजाज, भाव में छिपा है आपके निवेश और खरीदारी का बड़ा संकेत

By Daily PinchSeptember 13, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

Petrol Diesel Price: गाड़ी में ईंधन भरवाने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितना बदला बजट का हिसाब

By Daily PinchSeptember 13, 2026
एस्ट्रोलॉजी

पंचांग: रविवार के दिन इन शुभ संकेतों को न करें नजरअंदाज, चंद्र दर्शन से मिलेगा लाभ और विवादों से बचने में होगी समझदारी

By Daily PinchSeptember 13, 2026
एस्ट्रोलॉजी

राशिफल: आज का दिन आपके लिए क्या खास लेकर आया है? सितारों के संकेत जानकर सफलता की ओर बढ़ाएं कदम

By Daily PinchSeptember 13, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

Gold Price Today: सोना खरीदने से पहले जान लें बाजार का मिजाज, भाव में छिपा है आपके निवेश और खरीदारी का बड़ा संकेत

September 13, 2026

Petrol Diesel Price: गाड़ी में ईंधन भरवाने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितना बदला बजट का हिसाब

September 13, 2026

पंचांग: रविवार के दिन इन शुभ संकेतों को न करें नजरअंदाज, चंद्र दर्शन से मिलेगा लाभ और विवादों से बचने में होगी समझदारी

September 13, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.