Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, खरीदारी से पहले जान लें आज का ताजा भाव और बाजार का रुख

September 30, 2026

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी राहत नहीं, जानिए दिल्ली से भोपाल तक आपके शहर में कितना है रेट

September 30, 2026

आज का पंचांग: श्राद्ध के चौथे दिन ग्रहों की चाल में बदलाव, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»प्रदेश»DSP कल्पना वर्मा से पहले भी छत्तीसगढ़ पुलिस में इन 6 पुल‍िस अफसरों के ‘र‍िश्‍तों’ ने मचाया बवाल
प्रदेश

DSP कल्पना वर्मा से पहले भी छत्तीसगढ़ पुलिस में इन 6 पुल‍िस अफसरों के ‘र‍िश्‍तों’ ने मचाया बवाल

SuperadminBy SuperadminDecember 14, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Chhattisgarh Police DSP IPS: छत्तीसगढ़ में डीएसपी कल्पना वर्मा और कारोबारी दीपक टंडन का मामला भले ही ताज़ा हो, लेकिन यह पहला मौका नहीं है जब प्रदेश के पुलिस महकमे के वरिष्ठ अफसरों के निजी ‘रिश्तों’ और नैतिक आचरण पर गंभीर सवाल उठे हों. डीएसपी कल्पना वर्मा से पहले भी छत्तीसगढ़ में कई डीएसपी और आईपीएस अफसरों पर रेप, घरेलू हिंसा, अवैध संबंध और अश्लील वीडियो जैसे मामलों में आरोप लग चुके हैं, जिनकी गूंज पुलिस मुख्यालय से लेकर अदालत तक सुनाई दी.

इन विवादित मामलों की सूची में आईपीएस रतनलाल डांगी, पवन देव, संजय शर्मा, डीएसपी याकूब मेनन व विनोद मिंज जैसे पुलिस अफसरों नाम शामिल हैं. किसी अफसर पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया, तो कहीं अधीनस्थ पुलिसकर्मी की पत्नी से संबंधों के आरोप लगे, तो कहीं अश्लील वीडियो सामने आने से विभाग की साख पर सवाल खड़े हुए.

ऐसे में डीएसपी कल्पना वर्मा प्रकरण ने एक बार फिर यह बहस छेड़ दी है कि छत्तीसगढ़ पुल‍िस में खाकी वर्दी में बैठे जिम्मेदार अफसरों की निजी ज़िंदगी जब सार्वजनिक विवाद बनती है, तो उसका असर पूरे पुलिस तंत्र की विश्वसनीयता पर पड़ता है. छत्तीसगढ़ पुलिस से जुड़े इन मामलों ने साफ कर दिया है कि यह सिर्फ एक केस नहीं, बल्कि एक बार-बार दोहराया जा रहा पैटर्न है, जिसे नजरअंदाज करना अब मुश्किल होता जा रहा है. आइए जानते हैं वास्तव में ये मामले क्या थे और किस अफसर पर कौन से आरोप लगे थे?

1 आईपीएस रतनलाल डांगी: SI की पत्नी ने लगाया देह शोषण का आरोप

छत्तीसगढ़ कैडर में 2003 बैच के आईपीएस रतनलाल डांगी पर एक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी ने मानसिक और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था. महिला ने कहा कि डांगी पति के तबादले की धमकी देकर दबाव बनाते थे. डांगी ने महिला पर ब्लैकमेलिंग और साजिश का आरोप लगाया.

वरिष्ठ आईपीएस रतनलाल डांगी मूलतः राजस्थान के नागौर जिले के गांव मालास के निवासी हैं. जन्म 1 अगस्त 1973 को सुमन लाल और भंवरी देवी के घर हुआ. चार भाई-बहनों में रतनलाल डांगी सबसे छोटे हैं. आरोप लगने के बाद रतनलाल डांगी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी, छत्तीसगढ़ के निदेशक पद से हटाकर PHQ, रायपुर में अटैच किया गया.

2 आईपीएस पवन देव: लेडी कांस्टेबल का आरोप-फोन पर अश्लील बातें

छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस पवन देव पर महिला कांस्टेबल ने आरोप लगाया कि उन्होंने आधी रात को सरकारी आवास पर कॉल कर अश्लील बातें की और दबाव बनाकर बंगले पर बुलाया. बिलासपुर रेंज के आईजी पद पर तैनात रह चुके पवन देव केस में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित विशाखा कमिटी ने उन्हें दोषी पाया. मामला केंद्र सरकार तक पहुंचा और केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रिपोर्ट मांगी.

3 आईपीएस संजय शर्मा: महिला ASI ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

छत्तीसगढ़ पुलिस एआईजी व आईपीएस संजय शर्मा पर महिला एएसआई ने छेड़छाड़, अश्लील एसएमएस और अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाया. जांच समिति ने 7 अप्रैल 2015 को घटना को प्रमाणित किया और अगस्त 2015 में उन्हें बर्खास्त कर दिया गया. करीब तीन साल तक बर्खास्त रहने के बाद उन्हें बहाल किया गया, हालांकि तीन वेतनवृद्धि रोके जाने की सजा दी गई.

4 डीएसपी विनोद मिंज: युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पदस्थ डीएसपी विनोद मिंज पर युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया. युवती का आरोप था कि मिंज ने खुद को कुंवारा बताकर शादी का प्रस्ताव रखा और शारीरिक संबंध बनाए. बाद में पता चला कि वह शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे हैं.


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Superadmin
  • Website

Related Posts

सर्पदंश घोटाले की आरोपी शिवकुमारी साहू को हाईकोर्ट से मिली जमानत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनी अहम आधार

September 22, 2026

1 अक्टूबर से बदल जाएगा जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र का नियम, रजिस्ट्रेशन के लिए लगाने पड़ेंगे कोर्ट के चक्कर

September 18, 2026

PM Modi Subhashitam: कर्मठ और दृढ़ निश्चयी व्यक्ति से कभी दूर नहीं होती समृद्धि, पीएम मोदी ने महाभारत के श्लोक से बताया सफलता का मंत्र

September 16, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, खरीदारी से पहले जान लें आज का ताजा भाव और बाजार का रुख

By Daily PinchSeptember 30, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी राहत नहीं, जानिए दिल्ली से भोपाल तक आपके शहर में कितना है रेट

By Daily PinchSeptember 30, 2026
एस्ट्रोलॉजी

आज का पंचांग: श्राद्ध के चौथे दिन ग्रहों की चाल में बदलाव, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

By Daily PinchSeptember 30, 2026
एस्ट्रोलॉजी

राशिफल: ग्रहों के अनूठे संयोग से इन राशियों को होगा धन लाभ, जानें किसे मिलेगा फायदा

By Daily PinchSeptember 30, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, खरीदारी से पहले जान लें आज का ताजा भाव और बाजार का रुख

September 30, 2026

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी राहत नहीं, जानिए दिल्ली से भोपाल तक आपके शहर में कितना है रेट

September 30, 2026

आज का पंचांग: श्राद्ध के चौथे दिन ग्रहों की चाल में बदलाव, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

September 30, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.