Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

जमीन की नाप-जोख के लिए अब तहसील के चक्कर नहीं, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सीमांकन की नई व्यवस्था से घर बैठे जान सकेंगे हर अपडेट

September 29, 2026

आदिवासी बच्चों की मौत के बीच 1 अक्टूबर को राहुल गांधी का दौरा, कैलाश विजयवर्गीय ने यात्रा पर कसा तंज

September 29, 2026

लुधियाना में धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान बयान पर विवाद, शाही इमाम और क्रिश्चियन फेडरेशन ने जताई आपत्ति

September 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»अमेरिका में भारी पड़े हिंदू! उनकी शैक्षणिक योग्यता राष्ट्रीय औसत से दोगुनी है…
ट्रेंडिंग न्यूज़

अमेरिका में भारी पड़े हिंदू! उनकी शैक्षणिक योग्यता राष्ट्रीय औसत से दोगुनी है…

SuperadminBy SuperadminFebruary 25, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

अमेरिका के वॉशिंगटन में स्थित मशहूर ग्लोबल थिंक टैंक प्यू रिसर्च सेंटर (Pew Research Center) की ताजा स्टडी के मुताबिक, अमेरिका में रहने वाला हिंदू समुदाय वहां के सबसे शिक्षित धार्मिक समुदाय बनकर उभरा है. इस मामले में उन्होंने पारंपरिक रूप से सबसे शिक्षित माने जाने वाले यहूदी समुदाय को भी पीछे छोड़ दिया है. यह रिपोर्ट न केवल हिंदुओं की उच्च शैक्षणिक योग्यता को दर्शाती है बल्कि अमेरिका के आर्थिक और सामाजिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को भी हाइलाइट करती है.

अमेरिका में हुई एक नई स्टडी में खुलासा हुआ है कि हिंदू अमेरिका का सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा धार्मिक समुदाय है. प्यू रिसर्च की रिलीजियस लैंडस्केप स्टडी (RLS) से पता चला है कि हायर एजुक के मामले में हिंदू यहूदियों से भी आगे हैं.

19 फरवरी को जारी हुए रिलीजियस लैंडस्केप स्टडी (RLS) के आंकड़ों के इस रिपोर्ट के अनुसार, उच्च शिक्षा के मामले में हिंदू समुदाय सबसे शीर्ष पर है. स्टडी के मुताबिक, अमेरिका में रहने वाले 10 में से 7 हिंदुओं (यानी 70 प्रतिशत) के पास बैचलर डिग्री या उससे उच्च स्तर की शिक्षा है. शिक्षा के मामले में दूसरे नंबर पर रहने वाले यहूदी समुदाय के 65 प्रतिशत लोगों के पास डिग्री है.

अमेरिका के कुल वयस्कों में से केवल 35 प्रतिशत के पास ही कॉलेज स्तर की डिग्री है जबकि हिंदुओं का आंकड़ा 70 प्रतिशत है. इसका सीधा मतलब यह है कि अमेरिका में रहने वाले हिंदुओं की शैक्षणिक योग्यता वहां के राष्ट्रीय औसत से दोगुनी है.

प्यू रिसर्च सेंटर के नए विश्लेषण के अनुसार, अमेरिका में हिंदू सबसे अधिक शिक्षित धार्मिक समुदाय बनकर उभरे हैं जिनके बाद दूसरे स्थान पर यहूदी समुदाय आता है. इस अध्ययन में अमेरिका के सभी प्रमुख धार्मिक समूहों के शैक्षणिक स्तर का गहनता से आकलन किया गया था. प्यू रिसर्च सेंटर ने बताया कि 2023-24 रिलीजियस लैंडस्केप स्टडी (RLS) के ये नतीजे अमेरिका में धर्म और सार्वजनिक जीवन (Public Life) पर किए गए अब तक के सबसे बड़े और व्यापक सर्वेक्षणों में से एक हैं.

औसत से अधिक उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले अन्य धार्मिक समूहों में मुस्लिम, बौद्ध और ऑर्थोडॉक्स क्रिश्चियन शामिल हैं. इन तीनों समुदायों में भी शिक्षा के प्रति काफी जागरुकता देखी गई है, जहां हर 10 में से 4 से ज्यादा वयस्कों के पास कम से कम बैचलर डिग्री मौजूद है.

मेनलाइन प्रोटेस्टेंट क्रिश्चियनका का शिक्षा का स्तर भी अमेरिकी राष्ट्रीय औसत (35%) से ऊपर पाया गया है. मेनलाइन प्रोटेस्टेंट क्रिश्चियन अमेरिका के उन पारंपरिक और ऐतिहासिक ईसाई समुदायों को कहा जाता है जो सामाजिक और धार्मिक रूप से उदार यानी लिबरल माने जाते हैं.

रिपोर्ट में बताया गया है कि शिक्षा के इस अंतर को समझने के लिए यह को देखना जरूरी है कि विशेष रूप से हिंदू, मुस्लिम और बौद्ध समुदायों में उच्च शिक्षा का स्तर इसलिए अधिक है क्योंकि इनमें से अधिकतर लोग हायर-एजुकेशन या स्किल्ड-वर्कर के तौर पर अमेरिका आए थे. यह व्यापक डेटा 17 जुलाई 2023 से 4 मार्च 2024 के बीच किए गए धार्मिक लैंडस्केप स्टडी पर आधारित है.

वहीं दूसरी ओर रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इवेंजेलिकल प्रोटेस्टेंट, कैथोलिक और पारंपरिक ब्लैक प्रोटेस्टेंट चर्च से जुड़े समुदायों में कॉलेज ग्रेजुएट्स की संख्या राष्ट्रीय औसत से कम दर्ज की गई. यानी इन समुदायों में उच्च शिक्षा प्राप्त लोगों का प्रतिशत देश के सामान्य औसत के मुकाबले थोड़ा पीछे रहा.

प्यू रिसर्च के अनुसार, अमेरिका की कुल वयस्क आबादी में लगभग 10 में से 4 लोगों के पास बैचलर डिग्री या उससे उच्च शिक्षा है. यह आंकड़ा विभिन्न धार्मिक समूहों के बीच शिक्षा के एक बड़े अंतर को साफ तौर पर दर्शाता है.

 


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Superadmin
  • Website

Related Posts

जमीन की नाप-जोख के लिए अब तहसील के चक्कर नहीं, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सीमांकन की नई व्यवस्था से घर बैठे जान सकेंगे हर अपडेट

September 29, 2026

आदिवासी बच्चों की मौत के बीच 1 अक्टूबर को राहुल गांधी का दौरा, कैलाश विजयवर्गीय ने यात्रा पर कसा तंज

September 29, 2026

लुधियाना में धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान बयान पर विवाद, शाही इमाम और क्रिश्चियन फेडरेशन ने जताई आपत्ति

September 29, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

जमीन की नाप-जोख के लिए अब तहसील के चक्कर नहीं, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सीमांकन की नई व्यवस्था से घर बैठे जान सकेंगे हर अपडेट

By Daily PinchSeptember 29, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

आदिवासी बच्चों की मौत के बीच 1 अक्टूबर को राहुल गांधी का दौरा, कैलाश विजयवर्गीय ने यात्रा पर कसा तंज

By Daily PinchSeptember 29, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

लुधियाना में धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान बयान पर विवाद, शाही इमाम और क्रिश्चियन फेडरेशन ने जताई आपत्ति

By Daily PinchSeptember 29, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

श्री चरणी ने रचा इतिहास, 817 रेटिंग पॉइंट के साथ बनीं दुनिया की नंबर-1 T20 गेंदबाज और तोड़ा मेगन शूट का रिकॉर्ड

By Daily PinchSeptember 29, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

जमीन की नाप-जोख के लिए अब तहसील के चक्कर नहीं, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सीमांकन की नई व्यवस्था से घर बैठे जान सकेंगे हर अपडेट

September 29, 2026

आदिवासी बच्चों की मौत के बीच 1 अक्टूबर को राहुल गांधी का दौरा, कैलाश विजयवर्गीय ने यात्रा पर कसा तंज

September 29, 2026

लुधियाना में धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान बयान पर विवाद, शाही इमाम और क्रिश्चियन फेडरेशन ने जताई आपत्ति

September 29, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.