Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

क्षेत्रीय दलों की कमाई में बड़ा उछाल, एक साल में तीन गुना बढ़ा चंदा, DMK बनी सबसे ज्यादा फंड पाने वाली पार्टी

August 7, 2026

100 साल की उम्र में भी कायम रही सेवा भावना, अंगरेज कौर इंसां ने निधन के बाद देहदान कर पेश की मानवता की मिसाल

August 7, 2026

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, किता-सिल्ली रेलखंड पर आज रहेगा ब्लॉक, कई ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा असर

August 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»एस्ट्रोलॉजी»राशिफल: शुक्रवार को मेष राशि निवेश करने से बचें, वाणी पर संयम बरतें
एस्ट्रोलॉजी

राशिफल: शुक्रवार को मेष राशि निवेश करने से बचें, वाणी पर संयम बरतें

Daily PinchBy Daily PinchAugust 7, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Rashifal
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

मेष- चंद्रमा राशि बदलकर आज 07 अगस्त, 2026 शुक्रवार को वृषभ राशि में है. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दूसरे भाव में होगी. आज आपके तन और मन का स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. चिंता से मन काम में नहीं लगेगा. फिजूल खर्च से मन अशांत रह सकता है. वाणी पर संयम रखें. बाहर का खाना-पीना टालें. कार्यालय में सहकर्मियों से आपको लाभ होगा. मन में नेगेटिव विचार आने से नुकसान हो सकता है. आर्थिक मामलों के लिए दिन मध्यम फलदायी है. किसी लालच में आकर किया गया निवेश आपको नुकसान में डाल सकता है. दोपहर बाद परिवार का साथ मिलने से मन में उत्साह रहेगा.

वृषभ- चंद्रमा राशि बदलकर आज 07 अगस्त, 2026 शुक्रवार को वृषभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पहले भाव में होगी. शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा. उत्साह से किसी भी काम को बेहतर कर पाने में सक्षम रहेंगे. आप के लिए काम के प्रति एकाग्र होना सरल रहेगा. कार्यस्थल के टारगेट पूरे होने से मन में प्रसन्नता रहेगी. अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे. धन लाभ की संभावना है. धन सम्बंधी विषयों के लिए अलग योजना बना पाएंगे. परिजनों संग समय सुखपूर्वक गुजरेगा. जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे. अपने बढ़े हुए आत्मविश्वास का आप स्वयं अनुभव करेंगे.

मिथुन- चंद्रमा राशि बदलकर आज 07 अगस्त, 2026 शुक्रवार को वृषभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति बारहवें भाव में होगी. आज वाणी और व्यवहार में सावधानी रखने की जरूरत है. आपकी बातचीत से किसी तरह की गलतफहमी न हो, इसका ध्यान रखें. आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है और विशेषकर आंखों में तकलीफ हो सकती है. आज अत्यधिक धन खर्च हो सकता है. मानसिक चिंता बनी रहेगी. किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचें. ईश्वर की भक्ति और आध्यात्मिक बातों में रुचि लेने से मन को कुछ शांति मिलेगी.

कर्क- चंद्रमा राशि बदलकर आज 07 अगस्त, 2026 शुक्रवार को वृषभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति ग्यारहवें भाव में होगी. आकस्मिक धन प्राप्ति होगी. आज का दिन अत्यंत रोमांचक और आनंदप्रद बना रहेगा. आय में वृद्धि होगी. व्यापारियों को मुनाफा वाले सौदे होंगे. कार्यस्थल पर आपको कोई मनचाहा काम मिल सकता है. इससे कार्य करने का आपका उत्साह दोगुना हो जाएगा. पुत्र और पत्नी से लाभ होगा. प्रवास पर्यटन के साथ ही शादी योग्य व्यक्तियों का रिश्ता पक्का होने के योग हैं. उत्तम भोजन और स्त्री सुख मिलेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आज का दिन अच्छा है.

सिंह- चंद्रमा राशि बदलकर आज 07 अगस्त, 2026 शुक्रवार को वृषभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दसवें भाव में होगी. दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से हर काम सफलतापूर्वक संपन्न होंगे. व्यापार के क्षेत्र में आपकी प्रतिभा बढ़ सकती है. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति का लाभ मिल सकता है. पिता की संपत्ति से लाभ होगा. कला, खेलकूद में निपुण व्यक्तियों को प्रतिभा दर्शाने का मौका मिलेगा. सरकार के साथ किए पत्र व्यवहार का जवाब मिल सकता है. जमीन-जायदाद के काम में सावधानी रखें. आज स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना करें.

कन्या- चंद्रमा राशि बदलकर आज 07 अगस्त, 2026 शुक्रवार को वृषभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति नवें भाव में होगी. शरीर में थकान, आलस्य और चिंता का अनुभव होगा. इस कारण आज किसी काम में आपका मन नहीं लगेगा. संतान के साथ मतभेद या मनमुटाव होगा. उनके स्वास्थ्य की चिंता सताएगी. ऑफिस में उच्च अधिकारियों के साथ आपका वाद-विवाद हो सकता है. ऑफिस पॉलिटिक्स का शिकार हो सकते हैं. धार्मिक कार्यों या धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च होगा. भाई- बंधुओं से लाभ होने की संभावना बनी रहेगी. दोपहर बाद आपमें उत्साह बढ़ेगा. आय स्थिर रहेगी.

तुला- चंद्रमा राशि बदलकर आज 07 अगस्त, 2026 शुक्रवार को वृषभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति आठवें भाव में होगी. आप की वाणी पर संयम रखें. नियम विरुद्ध काम ना करें. नए संबंधों से नुकसान हो सकता है. कार्यस्थल पर आज आप केवल अपने काम पर ध्यान लगाए रखें. आर्थिक परेशानी में दिन गुजरेगा. खर्च ज्यादा होने से परेशानी हो सकती है. ईश्वर की आराधना एवं आध्यात्मिकता से आपके मन को शांति मिलेगी. परिवार के साथ दिन गुजारेंगे. आज ऑफिस में आपको कोई नया टारगेट भी मिल सकता है. तनाव मुक्त रहने का प्रयास करें. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है.

वृश्चिक- चंद्रमा राशि बदलकर आज 07 अगस्त, 2026 शुक्रवार को वृषभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति सातवें भाव में होगी. आज आप आनंद-प्रमोद में खोए रह सकते हैं. मनोरंजनात्मक गतिविधि में व्यस्त रहने वाले हैं. व्यापार बढ़ाने के लिए किया जा रहा काम आज सही दिशा में आगे बढ़ेगा. समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. मित्रों और स्वजनों संग खरीदारी करने जा सकते हैं. परिवार के साथ अच्छा समय गुजरेगा. हालांकि स्वास्थ्य को लेकर कोई चिंता हो सकती है. आज बाहर खाने-पीने से आपको परहेज करना चाहिए.

धनु- चंद्रमा राशि बदलकर आज 07 अगस्त, 2026 शुक्रवार को वृषभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति छठे भाव में होगी. आज का दिन हर्षोल्लास से बीतेगा. परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा, इससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा. शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. व्यवसाय में लाभदायी दिन रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक लाभ होगा. कार्यालय का पेंडिंग काम भी समय पर हो सकता है. गृहस्थ जीवन सुख शांति के साथ बीतेगा. पुराने या बचपन के दोस्तों से मुलाकात हो सकती है.

मकर- चंद्रमा राशि बदलकर आज 07 अगस्त, 2026 शुक्रवार को वृषभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पांचवें भाव में होगी. आज किसी बात को लेकर ज्यादा इमोशनल ना हो. जमीन-जायदाद के दस्तावेज ध्यान से पढ़ें. यदि कोर्ट से संबंधित किसी काम को कर रहे हैं, तो बेहद ध्यान से करें. मानसिक चिंता रहेगी. आज जिद्दी व्यवहार टालें. संतान की चिंता रहेगी. सरकारी अधिकारियों से बातचीत में सफलता मिलेगी. आज के दिन यात्रा को टालना आपके लिए हितकर रहेगा. व्यापार बढ़ाने की नई योजना पर काम शुरू कर पाएंगे.

कुंभ- चंद्रमा राशि बदलकर आज 07 अगस्त, 2026 शुक्रवार को वृषभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति चौथे भाव में होगी. आज आपको नए काम करने की प्रेरणा मिलेगी, लेकिन कोई अति महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें. साहित्य से जुड़े काम के लिए दिन अच्छा है. दोपहर बाद परिस्थिति में बदलाव आएगा. किसी बात को लेकर कन्फ्यूजन बना रहेगा. किसी की वाणी और व्यवहार से आपको ठेस लग सकती है. मकान अथवा भूमि से सम्बंधित दस्तावेजों कोई काम आज न करें. मानसिक चिंता दूर करने के लिए आप आध्यात्मिकता की शरण ले सकते हैं.

मीन- चंद्रमा राशि बदलकर आज 07 अगस्त, 2026 शुक्रवार को वृषभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति तीसरे भाव में होगी. आज धन का खर्च अधिक हो जाने से आप चिंता में रह सकते हैं. किसी से मनमुटाव और तनाव हो सकता है. आज आपको वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है. आर्थिक मामलों में संभलकर चलें. व्यापार के क्षेत्र में कड़ी प्रतियोगिता का सामना करना पड़ेगा. मन में किसी बात को लेकर दुविधा रह सकती है. कार्यस्थल पर दूसरों के काम में हस्तक्षेप करने की जगह आज अपना ही काम करें, अन्यथा आपकी मानहानि हो सकती है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

क्षेत्रीय दलों की कमाई में बड़ा उछाल, एक साल में तीन गुना बढ़ा चंदा, DMK बनी सबसे ज्यादा फंड पाने वाली पार्टी

August 7, 2026

100 साल की उम्र में भी कायम रही सेवा भावना, अंगरेज कौर इंसां ने निधन के बाद देहदान कर पेश की मानवता की मिसाल

August 7, 2026

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, किता-सिल्ली रेलखंड पर आज रहेगा ब्लॉक, कई ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा असर

August 7, 2026

Latest News

देश

क्षेत्रीय दलों की कमाई में बड़ा उछाल, एक साल में तीन गुना बढ़ा चंदा, DMK बनी सबसे ज्यादा फंड पाने वाली पार्टी

By Daily PinchAugust 7, 2026
देश

100 साल की उम्र में भी कायम रही सेवा भावना, अंगरेज कौर इंसां ने निधन के बाद देहदान कर पेश की मानवता की मिसाल

By Daily PinchAugust 7, 2026
देश

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, किता-सिल्ली रेलखंड पर आज रहेगा ब्लॉक, कई ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा असर

By Daily PinchAugust 7, 2026
देश

जम्मू में स्वास्थ्य कर्मचारियों का बढ़ा आक्रोश, मांगें पूरी नहीं हुईं तो 15 अगस्त के बाद हड़ताल की चेतावनी

By Daily PinchAugust 7, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

क्षेत्रीय दलों की कमाई में बड़ा उछाल, एक साल में तीन गुना बढ़ा चंदा, DMK बनी सबसे ज्यादा फंड पाने वाली पार्टी

August 7, 2026

100 साल की उम्र में भी कायम रही सेवा भावना, अंगरेज कौर इंसां ने निधन के बाद देहदान कर पेश की मानवता की मिसाल

August 7, 2026

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, किता-सिल्ली रेलखंड पर आज रहेगा ब्लॉक, कई ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा असर

August 7, 2026
Most Popular

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301

शास्त्री नगर मार्केट औऱ शंकर नगर लोधी चौक सब्जी मार्केट में एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान आयोजित

June 16, 202639

रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा अभियान, हाई स्कूल बोरिया कला और बाजारों में लोगों को किया जागरूक

June 18, 202614
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.