Vantara को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा हो रही है। दरअसल, फेमस फुटबॉलर लियोनेल मेसी की वनतारा से वीडियो और तस्वीरें वायरल हुई हैं। उनके साथ अनंत अंबानी और उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट भी नजर आ रही हैं। वनतारा में मेसी की वीडियो देखने के बाद आम लोग भी यहां जाने का प्लान कर रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर सर्च कर रहे हैं कि वनतारा कैसे जा सकते हैं? या वनतारा में जाने के लिए टिकट प्राइस क्या है। अगर आप भी यह जानना चाह रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको वनतारा के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
Vantara में जा सकते हैं आम नागरिक?
नहीं, यह जीवों के ख्याल रखने की जगह है। जहां उनका इलाज किया जाता है। ऐसी जगहों आम लोगों की एंट्री नहीं है। यह जगह लोगों के घूमने के लिए नहीं है। इसलिए, अगर मैसी की तस्वीरे-वीडियो देखने के बाद आपका भी यहां आने का मन हो रहा है, तो प्लान कैंसिल कर लीजिए, क्योंकि आपको एंट्री नहीं मिल पाएगी। यह एक निजी वन्यजीव संरक्षण केंद्र है
हालांकि, अनंत अंबानी ने आने वाले समय में इसे आम नागरिकों के लिए खोलने की बात कही है, लेकिन यह कब तक हो पाएगा, इसकी कोई जानकारी नहीं है।
Vantara आम लोगों के लिए क्यों नहीं खोला गया है?
वनतारा में हर तरह के जानवर का ख्याल रखा जाता है, ऐसे में लोगों का सवाल है कि यह आम लोगों के लिए क्यों नहीं खोला गया है। भारत में जहां कई पब्लिक जू और नेशनल पार्क आम लोगों के लिए खुले हैं, तो इसे बंद रखने का कारण क्या है? अगर आप भी इस सवाल का जवाब चाहती हैं, तो जान लें कि यह कमर्शियल टूरिस्ट स्पॉट नहीं है। यहां जानवरों की भलाई का काम होता है, इसलिए यहां आम लोगों की भीड़ जानवरों को परेशान नहीं किया जा सकता है। यहां ऐसे जानवरों को रखा जाता है, जिसे रेस्क्यू किया गया ऐसे जानवरों के लिए शोर, भीड़ और लगातार इंसानों की मौजूदगी अच्छी नहीं हो सकती।
Vantara में कौन जा सकता है?
यहां केवल उन लोगों को जाने की अनुमति मिलती है, जो वन्यजीव संगठनों से जुड़े होते हैं। इसके अलावा वो VIP गेस्ट यहां जा पाते हैं, जिसे वनतारा ऑर्गेनाइजेशन द्वारा अनुमति मिलती है। अभी यहां कोई टिकट या पास की सुविधा नहीं मिलती।