Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

21 जून को NEET UG री-एग्जाम, NMC ने मेडिकल कॉलेजों के लिए जारी की एडवाइजरी

June 19, 2026

जेल में बंद आरोपी भी देगा NEET UG परीक्षा, हाईकोर्ट ने दी अनुमति

June 19, 2026

मुख्यमंत्री निवास में देर रात तक चली बैठक, 5 घंटे तक चल चर्चा

June 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»प्रदेश»CG Breaking: प्रदेश में बड़ा हादसा, स्टील फैक्टरी का निर्माणाधीन प्लांट गिरा, 6 लोगों की गयी जान, कईयों की हालत गंभीर
प्रदेश

CG Breaking: प्रदेश में बड़ा हादसा, स्टील फैक्टरी का निर्माणाधीन प्लांट गिरा, 6 लोगों की गयी जान, कईयों की हालत गंभीर

SuperadminBy SuperadminSeptember 26, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

CG Breaking: रायपुर 26 सितंबर 2025। राजधानी रायपुर में शुक्रवार को एक निजी स्टील फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री के निर्माणाधीन प्लांट में काम चल रहा था। इसी दौरान भारी मशीनरी का एक बड़ा टुकड़ा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। उसी समय वहां काम कर रहे दर्जनभर से अधिक मजदूर इसकी चपेट में आ गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 6 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

घायलों को तत्काल देवेंद्र नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने 2 मजदूरों की हालत नाजुक बताई है। हादसे के बाद मृतकों और घायलों की संख्या में इजाफा होने की आशंका भी जताई जा रही है, क्योंकि मलबे में अभी भी मजदूरों के दबे होने की आशंका है।

फैक्ट्री में अफरा-तफरी, रेस्क्यू जारी

CG Breaking: हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। साथी मजदूर चीख-पुकार करते हुए मदद के लिए दौड़े। हादसे की सूचना मिलते ही धरसींवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बचाव दल मलबे में दबे अन्य मजदूरों को निकालने में जुटा हुआ है। वहीं, स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों की निगरानी कर रहा है।

फैक्ट्री प्रबंधन चुप, जांच की मांग

CG Breaking: घटना को लेकर अभी तक फैक्ट्री प्रबंधन या जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मजदूरों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही थी और इसी लापरवाही के चलते इतना बड़ा हादसा हुआ।

श्रमिक संगठनों ने हादसे पर नाराजगी जताते हुए पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा और घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने की मांग की है। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी उठ रही है।

मृतकों की पहचान जारी

CG Breaking: मृत मजदूरों की पहचान अभी पूरी तरह नहीं हो सकी है। पुलिस और प्रशासन मृतकों की शिनाख्त कर उनके परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया में जुटे हैं। वहीं, अस्पताल में भर्ती घायलों का उपचार जारी है।

गंभीर सवाल

CG Breaking: यह हादसा एक बार फिर सवाल खड़े करता है कि औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों को लेकर कितनी गंभीरता बरती जाती है। मजदूरों का कहना है कि निर्माणाधीन प्लांट में सुरक्षा उपकरणों और एहतियाती उपायों की भारी कमी थी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Superadmin
  • Website

Related Posts

जेल में बंद आरोपी भी देगा NEET UG परीक्षा, हाईकोर्ट ने दी अनुमति

June 19, 2026

मुख्यमंत्री निवास में देर रात तक चली बैठक, 5 घंटे तक चल चर्चा

June 19, 2026

महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री कराने पर 50 प्रतिशत की छूट, अकेले रायपुर में 1 हजार से अधिक पंजीयन

June 19, 2026

Latest News

देश

21 जून को NEET UG री-एग्जाम, NMC ने मेडिकल कॉलेजों के लिए जारी की एडवाइजरी

By Daily PinchJune 19, 2026
प्रदेश

जेल में बंद आरोपी भी देगा NEET UG परीक्षा, हाईकोर्ट ने दी अनुमति

By Daily PinchJune 19, 2026
प्रदेश

मुख्यमंत्री निवास में देर रात तक चली बैठक, 5 घंटे तक चल चर्चा

By Daily PinchJune 19, 2026
प्रदेश

महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री कराने पर 50 प्रतिशत की छूट, अकेले रायपुर में 1 हजार से अधिक पंजीयन

By Daily PinchJune 19, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

21 जून को NEET UG री-एग्जाम, NMC ने मेडिकल कॉलेजों के लिए जारी की एडवाइजरी

June 19, 2026

जेल में बंद आरोपी भी देगा NEET UG परीक्षा, हाईकोर्ट ने दी अनुमति

June 19, 2026

मुख्यमंत्री निवास में देर रात तक चली बैठक, 5 घंटे तक चल चर्चा

June 19, 2026
Most Popular

शास्त्री नगर मार्केट औऱ शंकर नगर लोधी चौक सब्जी मार्केट में एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान आयोजित

June 16, 202638

रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा अभियान, हाई स्कूल बोरिया कला और बाजारों में लोगों को किया जागरूक

June 18, 202612

आकाशवाणी दूरदर्शन केंद्र में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग न करने की दिलाई शपथ

June 17, 202610
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.