जिम नहीं, बस ये हरे पत्ते करेंगे कमाल, सिर्फ 3 हफ्तों में कम हो सकता है 5 किलो वजन

क्या आप बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं और आपने डाइटिंग, वर्कआउट और कई तरह के महंगे उपाय आजमा लिए हैं, लेकिन मनचाहा फर्क महसूस नहीं हो रहा है? अब समय आ गया है कि आप प्रकृति की शक्ति पर भरोसा करें! हार्मोन हेल्थ और वेलनेस कोच सिमरन कौर के अनुसार, इन 4 चमत्कारी हरे पत्तों से बना खास डिटॉक्स जूस आपकी इस समस्या का प्राकृतिक समाधान हो सकता है। यह जादुई ड्रिंक जिद्दी फैट को कम करता है और लिवर को डिटॉक्स करके आपके पूरे शरीर को हेल्‍दी बनाता है।

सुबह की शुरुआत के लिए बेस्‍ट डिटॉक्स ड्रिंक

यह जूस आपके दिन की शुरुआत करने का सबसे अच्‍छा प्राकृतिक तरीका है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और शरीर से टॉक्‍सिंस को बाहर निकालता है।

ड्रिंक बनाने के लिए सामग्री
नीम के पत्ते
पालक के पत्ते
धनिया के पत्ते
पुदीना के पत्ते

ड्रिंक बनाने का तरीका

सभी पत्तों को थोड़ी मात्रा में लेकर साफ करके अच्‍छी तरह से धोएं।
इन्हें थोड़ा पानी मिलाकर मिक्सी या ब्लेंडर में बारीक पीस लें, ताकि स्‍मूथ पेस्‍ट तैयार हो जाए।
आप इसे सीधे पी सकती हैं या यदि चाहें तो छानकर इसका जूस निकाल सकती हैं।
छानने के बाद भी गूदे को फेंके नहीं, इसे आप किसी और व्यंजन में इस्तेमाल कर सकती हैं।
इस जूस को सुबह खाली पेट लगातार 21 दिनों तक पिएं।

यह डिटॉक्स ड्रिंक क्यों है खास?

मेटाबॉलिज्म बढ़ाती है।
शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालती है।
आंतों को साफ करती है।
भूख और क्रेविंग्स को कंट्रोल करती है।
21 दिन में 5 किलो वजन कम करने में मदद कर सकती है।

नीम, पालक, धनिया और पुदीना के पत्ते वेट लॉस में कैसे मदद करते हैं?

नीम के पत्ते- ये अपने ब्‍लड शुद्ध करने और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाने जाते हैं, जो आंतरिक सूजन को कम करते हैं, जो वजन बढ़ने का अहम कारण है।
पालक के पत्ते- फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर पालक से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है, जिससे क्रेविंग कम होती है।
धनिया के पत्ते- ये पत्ते पाचन में सुधार करते हैं और शरीर में वॉटर रिटेंशन की समस्या को कम करते हैं।
पुदीना के पत्ते- पुदीना का जूस ताजगी देता है और डाइजेस्टिव सिस्‍टम को शांत करता है, जिससे ब्‍लोटिंग की समस्या दूर होती है।

न्यूट्रीशनिस्ट सिमरन कौर का कहना है कि यदि आप इस ड्रिंक को रोजाना लेती हैं, तो सिर्फ तीन हफ्तों यानी 21 दिनों के अंदर आप अपने शरीर में अद्भुत बदलाव महसूस कर सकती हैं और 5 किलो तक वजन कम करने के लक्ष्य को प्राप्त कर सकती हैं। यह ड्रिंक आपकी वेट लॉस यात्रा जर्नी में पावरफुल बूस्टर का काम करेगा!

 

Leave a Comment