Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

क्षेत्रीय दलों की कमाई में बड़ा उछाल, एक साल में तीन गुना बढ़ा चंदा, DMK बनी सबसे ज्यादा फंड पाने वाली पार्टी

August 7, 2026

100 साल की उम्र में भी कायम रही सेवा भावना, अंगरेज कौर इंसां ने निधन के बाद देहदान कर पेश की मानवता की मिसाल

August 7, 2026

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, किता-सिल्ली रेलखंड पर आज रहेगा ब्लॉक, कई ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा असर

August 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»Magh Mela Prayagraj 2026: प्रयागराज पहुंचकर माघ मेला संगम क्षेत्र पहुंचने के लिए कहां से मिलेगा सीधा रिक्शा या ऑटो? यहां पढ़ें
ट्रेंडिंग न्यूज़

Magh Mela Prayagraj 2026: प्रयागराज पहुंचकर माघ मेला संगम क्षेत्र पहुंचने के लिए कहां से मिलेगा सीधा रिक्शा या ऑटो? यहां पढ़ें

SuperadminBy SuperadminDecember 24, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Magh Mela Travel Guide:माघ मेला 2026 इस बार 3 जनवरी से प्रयागराज संगम में लगने वाला है। साल 2025 में यहां पर महाकुंभ का आयोजन किया गया था, जिसे दर्शन और इसमें शामिल होने के लिए न केवल देश बल्कि दुनिया भर से लोगों का जमावड़ा देखने को मिला था। प्रयागराज का यह वार्षिक मेला न केवल धार्मिक बल्कि आस्था का केंद्र है। 44 दिनों तक चलने वाले इस मेले में लाखों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने आते हैं। हालांकि मेले के दौरान संगम पहुंचने के रास्तों का डायवर्जन किया जाता है। साथ ही भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन यातायात और परिवहन के विशेष इंतजाम करता है, ताकि स्टेशन या बस अड्डे से मेला क्षेत्र तक पहुंचना सुगम हो सके।

अगर आप भी साल 2026 के माघ मेले में आने की योजना बना रहे हैं, तो रास्ते और सवारी की सही जानकारी आपके होना जरूरी है। इस लेख में आज हम आपको माघ मेला क्षेत्र में पहुंचने के लिए ऑटो-रिक्शा कहां से मिलेंगी। नीचे जानिए पूरी जानकारी-

प्रयागराज जंक्शन से कहां मिलेगा संगम जाने का रिक्शा?

जंक्शन के सिविल लाइंस साइड या सिटी साइड, दोनों तरफ से आपको संगम के लिए सीधे ई-रिक्शा और ऑटो मिल जाएंगे। हालांकि परेड ग्राउंड से आपको संगम में पहुंचने के लिए आपको बाइक सर्विस की सुविधा दी मिलेगी।

प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन
यह संगम के सबसे नजदीक स्थित स्टेशन है। यहां से बाहर निकलते ही आपको बड़ी संख्या में ई-रिक्शा मिलते हैं जो कुछ ही मिनटों में आपको मेला क्षेत्र के प्रवेश द्वार तक पहुंचा देते हैं।

प्रयाग जंक्शन स्टेशन

यदि आप लखनऊ या अयोध्या की तरफ से आ रहे हैं, तो प्रयाग स्टेशन पर उतरना सही रहेगा। यहां से आपको संगम की तरफ जाने का ऑटो या रिक्शा मिल जाएगा, जो आपको चुंगी पर उतारेगा।

बस स्टैंड
अगर आप बस से इलाहाबाद यानी प्रयागराज आ रहे हैं, तो सिविल लाइंस उतरेंगे। यहां उतरने के बाद संगम रास्ते की ओर यानी सिविल लाइन हनुमान मंदिर पहुंचें। यहां से आप तिकोनिया चौराहे के लिए ऑटो मिल जाएगा। यहां उतरकर संगम क्षेत्र की ओर जा रहे रिक्शा या बाइक सर्विस लें।

इसके अलावा अगर आप शहर के दूसरी तरफ से आ रहे हैं, तो नैनी ब्रिज या नए झूंसी पुल के पास से आपको मेला क्षेत्र के अलग-अलग सेक्टरों के लिए साधन मिल सकती है।

स्नान पर्वों पर यातायात नियम में होंगे बदलाव
मुख्य स्नान तिथियों जैसे मकर संक्रांति 14 जनवरी और मौनी अमावस्या 18 जनवरी पर भारी भीड़ के कारण मेला क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहता है। इन दिनों में ऑटो या ई-रिक्शा आपको संगम से लगभग 3-5 किलोमीटर दूर जैसे बालसन चौराहा या चुंगी पर छोड़ पाएंगे। इसके बाद आपको पैदल ही मेला क्षेत्र तक जाना होगा।

माघ मेला के दौरान ऑटो या रिक्शा से जरूर पूछे किराया

माघ मेले के दौरान प्रशासन द्वारा ऑटो और ई-रिक्शा का किराया निर्धारित किया जाता है। फिर भी, बैठने से पहले चालक से किराया जरूर तय कर लें। इसके अलावा, सरकारी मेला स्पेशल बसें भी रेलवे स्टेशन और तय बस अड्डों से चलती हैं। इसके अलावा जगह-जगह पर रास्ते की जानकारी के लिए साइनबोर्ड या पुलिस सहायता केंद्रों का प्रबंध किया जाएगा।

 

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Superadmin
  • Website

Related Posts

राशिफल: शुक्रवार को मेष राशि निवेश करने से बचें, वाणी पर संयम बरतें

August 7, 2026

दस दिन तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन पुलिस की रणनीति के आगे नहीं टिक सका फरार आरोपी

August 6, 2026

लखीमपुर खीरी केस में आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने की मांग भी ठुकराई

August 6, 2026

Latest News

देश

क्षेत्रीय दलों की कमाई में बड़ा उछाल, एक साल में तीन गुना बढ़ा चंदा, DMK बनी सबसे ज्यादा फंड पाने वाली पार्टी

By Daily PinchAugust 7, 2026
देश

100 साल की उम्र में भी कायम रही सेवा भावना, अंगरेज कौर इंसां ने निधन के बाद देहदान कर पेश की मानवता की मिसाल

By Daily PinchAugust 7, 2026
देश

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, किता-सिल्ली रेलखंड पर आज रहेगा ब्लॉक, कई ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा असर

By Daily PinchAugust 7, 2026
देश

जम्मू में स्वास्थ्य कर्मचारियों का बढ़ा आक्रोश, मांगें पूरी नहीं हुईं तो 15 अगस्त के बाद हड़ताल की चेतावनी

By Daily PinchAugust 7, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

क्षेत्रीय दलों की कमाई में बड़ा उछाल, एक साल में तीन गुना बढ़ा चंदा, DMK बनी सबसे ज्यादा फंड पाने वाली पार्टी

August 7, 2026

100 साल की उम्र में भी कायम रही सेवा भावना, अंगरेज कौर इंसां ने निधन के बाद देहदान कर पेश की मानवता की मिसाल

August 7, 2026

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, किता-सिल्ली रेलखंड पर आज रहेगा ब्लॉक, कई ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा असर

August 7, 2026
Most Popular

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301

शास्त्री नगर मार्केट औऱ शंकर नगर लोधी चौक सब्जी मार्केट में एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान आयोजित

June 16, 202639

रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा अभियान, हाई स्कूल बोरिया कला और बाजारों में लोगों को किया जागरूक

June 18, 202614
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.