Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»देश»NDA Meeting: आज होगी NDA संसदीय दल की बैठक, पेपर लीक बिल और विपक्ष की रणनीति पर होगा मंथन
देश

NDA Meeting: आज होगी NDA संसदीय दल की बैठक, पेपर लीक बिल और विपक्ष की रणनीति पर होगा मंथन

Daily PinchBy Daily PinchJuly 28, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

NDA Meeting: भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA संसदीय दल की साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’ बैठक आज मंगलवार सुबह 9:30 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक का आयोजन संसद लाइब्रेरी बिल्डिंग स्थित GMC बालयोगी ऑडिटोरियम में होगा।इस बार की बैठक खास मानी जा रही है, क्योंकि हाल ही में गठित नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया यानी NCPI को पहली बार NDA की बैठक में आमंत्रित किया गया है। NCPI में वे सांसद शामिल हैं, जिन्होंने हाल में NDA को अपना समर्थन दिया है।

पेपर लीक रोकथाम विधेयक पर होगी चर्चा

NDA की यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब सोमवार को लोकसभा में केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने ‘सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों की रोकथाम संशोधन विधेयक 2026’ पेश किया था।विधेयक पेश किए जाने के दौरान विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही कुछ समय के लिए स्थगित करनी पड़ी थी। इस प्रस्तावित कानून में वर्ष 2024 के अधिनियम में कई अहम बदलाव किए जाने का प्रावधान है, ताकि पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली गड़बड़ियों पर सख्ती से रोक लगाई जा सके।

बिल में कड़े प्रावधानों का प्रस्ताव

प्रस्तावित संशोधन विधेयक में फास्ट ट्रैक कोर्ट, विशेष जांच दल, सख्त सजा, भारी जुर्माने और तय समय सीमा में जांच पूरी करने जैसे प्रावधान शामिल किए गए हैं।NDA ने इस विधेयक पर सदन में चर्चा के लिए कई युवा सांसदों को जिम्मेदारी दी है। इनमें भाजपा की बांसुरी स्वराज और तेजस्वी सूर्या, जनता दल यूनाइटेड के आलोक कुमार सुमन, तेलुगु देशम पार्टी के लावू श्रीकृष्ण देवरायालू, शिवसेना के श्रीकांत शिंदे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सुनील तटकरे, अपना दल की अनुप्रिया पटेल और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के अरुण भारती प्रमुख रूप से शामिल हैं।

विपक्ष के विरोध के बीच तय होगी रणनीति

NDA की बैठक ऐसे समय हो रही है, जब संसद में विपक्ष लगातार विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साध रहा है। विपक्ष 20 जुलाई को आयोजित ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान हुई कथित पुलिस कार्रवाई और पेपर लीक रोकने वाले विधेयक की प्रभावशीलता को लेकर सरकार को घेर रहा है।इससे पहले 21 जुलाई को हुई NDA की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि सरकार छात्रों के साथ खड़ी है। उन्होंने पेपर लीक को राष्ट्रीय समस्या बताते हुए कहा था कि इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए।

संसद में विपक्ष का मुकाबला करने की बनेगी योजना

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी कहा था कि परीक्षा में अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए प्रधानमंत्री ने विशेषज्ञों से सुझाव लिए हैं।आज होने वाली बैठक में NDA सांसद पेपर लीक विधेयक पर आगे की रणनीति तैयार करने के साथ ही संसद में विपक्ष के विरोध का जवाब देने की रूपरेखा भी तय करेंगे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

राशन कार्ड घर भूल गए तो भी नहीं रुकेगा आपका राशन, डिजिटल व्यवस्था से ऐसे मिलेगा पूरा हक और नहीं लौटना पड़ेगा खाली हाथ

September 10, 2026

रेल टिकटों के खेल में फंसा रेलवे का कर्मचारी, दलाल से संपर्क और डिजिटल लेनदेन के सबूतों के बाद आरपीएफ ने उठाया बड़ा कदम

September 10, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क को मिलने वाली है बड़ी रफ्तार, 10,783 करोड़ की परियोजनाओं से बदल जाएगी सफर और कारोबार की तस्वीर

By Daily PinchSeptember 10, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.