Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

जमीन की नाप-जोख के लिए अब तहसील के चक्कर नहीं, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सीमांकन की नई व्यवस्था से घर बैठे जान सकेंगे हर अपडेट

September 29, 2026

आदिवासी बच्चों की मौत के बीच 1 अक्टूबर को राहुल गांधी का दौरा, कैलाश विजयवर्गीय ने यात्रा पर कसा तंज

September 29, 2026

लुधियाना में धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान बयान पर विवाद, शाही इमाम और क्रिश्चियन फेडरेशन ने जताई आपत्ति

September 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»नमस्ते मोदी… ‘यरूशलम पोस्ट’ के फ्रंट पेज पर पीएम मोदी, इजरायल के दौरे पर रवाना हुए प्रधानमंत्री
ट्रेंडिंग न्यूज़

नमस्ते मोदी… ‘यरूशलम पोस्ट’ के फ्रंट पेज पर पीएम मोदी, इजरायल के दौरे पर रवाना हुए प्रधानमंत्री

SuperadminBy SuperadminFebruary 25, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

PM Modi Israel Visit: पीएम नरेंद्र मोदी 2 दिन के इजरायल दौरे पर रवाना हो गए हैं। इस बीच इजरायली अखबार यरूशलम पोस्ट (The Jerusalem Post) ने उनकी तस्वीर को फ्रंट पेज पर जगह दी है। प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर के साथ हिंदी भाषा में नमस्ते और इजरायली भाषा हिब्रू में मोदी लिखा गया है।

वहीं दौरे से पहले पीएम मोदी ने कहा कि आज और कल इजरायल की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारत और इजरायल के बीच मजबूत और बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी है, जो पिछले कुछ वर्षों में काफी मजबूत हुई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायल रवाना होने की तस्वीर सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि- मैं आज और कल इजराइल का स्टेट विजिट करुंगा। हमारे देशों के बीच एक मज़बूत और कई तरह की स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप है। पिछले कुछ सालों में रिश्ते काफ़ी मज़बूत हुए हैं। मैं PM नेतन्याहू से बातचीत करूँगा, जिसमें हम अलग-अलग फ़ील्ड में सहयोग को मज़बूत करने के तरीकों पर बात करेंगे। मैं इज़राइल के प्रेसिडेंट आइज़ैक हर्ज़ोग से भी मिलूंगा।

पीएम मोदी ने आगे लिखा कि- आज शाम, मैं इज़राइली पार्लियामेंट, नेसेट को एड्रेस करूँगा। यह उन मज़बूत पार्लियामेंट्री और डेमोक्रेटिक रिश्तों को एक ट्रिब्यूट है जो हमें जोड़ते हैं। मैं इंडियन डायस्पोरा से भी बातचीत करूँगा, जिन्होंने इंडिया-इज़राइल दोस्ती को मज़बूत करने में बड़ा योगदान दिया है।

इससे पहले पीएम मोदी ने दौरे के बारे में जानकारी देते हुए लिखा था कि- इस यात्रा के दौरान वह इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बातचीत करेंगे। इस दौरान दोनों रक्षा, कृषि, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, साइबर सिक्योरिटी और व्यापार समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत बनाने के उपायों पर विचार करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि यह बैठक दोनों देशों के बीच उच्च-स्तरीय राजनीतिक विश्वास और साझेदारी को और आगे बढ़ाने का अवसर होगी।

2017 का इजरायल दौरा

साल 2017 में नरेंद्र मोदी ने एक बड़ा इतिहास बनाया है। वे इजरायल की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने। जब उनका विमान बेन गुरियन हवाई अड्डा पर उतरा तो यह पल भारत और इजरायल दोनों के लिए खास बन गया। यह सिर्फ एक सरकारी दौरा नहीं था, बल्कि दोनों देशों के रिश्तों में नया मोड़ था। कई सालों तक भारत और इजरायल के रिश्ते सामान्य स्तर पर ही रहे, लेकिन इस यात्रा के बाद दोनों देशों ने खुलकर साथ काम करना शुरू किया। प्रधानमंत्री मोदी ने उस समय कहा था कि उनके लिए यह बहुत गर्व की बात है कि वे इजरायल जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक और अहम कदम बताया था।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Superadmin
  • Website

Related Posts

जमीन की नाप-जोख के लिए अब तहसील के चक्कर नहीं, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सीमांकन की नई व्यवस्था से घर बैठे जान सकेंगे हर अपडेट

September 29, 2026

आदिवासी बच्चों की मौत के बीच 1 अक्टूबर को राहुल गांधी का दौरा, कैलाश विजयवर्गीय ने यात्रा पर कसा तंज

September 29, 2026

लुधियाना में धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान बयान पर विवाद, शाही इमाम और क्रिश्चियन फेडरेशन ने जताई आपत्ति

September 29, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

जमीन की नाप-जोख के लिए अब तहसील के चक्कर नहीं, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सीमांकन की नई व्यवस्था से घर बैठे जान सकेंगे हर अपडेट

By Daily PinchSeptember 29, 2026

श्री चरणी ने रचा इतिहास, 817 रेटिंग पॉइंट के साथ बनीं दुनिया की नंबर-1 T20 गेंदबाज और तोड़ा मेगन शूट का रिकॉर्ड

By Daily PinchSeptember 29, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

जमीन की नाप-जोख के लिए अब तहसील के चक्कर नहीं, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सीमांकन की नई व्यवस्था से घर बैठे जान सकेंगे हर अपडेट

September 29, 2026

आदिवासी बच्चों की मौत के बीच 1 अक्टूबर को राहुल गांधी का दौरा, कैलाश विजयवर्गीय ने यात्रा पर कसा तंज

September 29, 2026

लुधियाना में धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान बयान पर विवाद, शाही इमाम और क्रिश्चियन फेडरेशन ने जताई आपत्ति

September 29, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.