Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

UP Rajya Sabha Election: सपा ने खोला दूसरा पत्ता, राम गोपाल यादव के साथ धनराज परिमल नथवानी को उतारा

September 30, 2026

Traffic Challan Rule: चालान नहीं भरा तो बिजली बिल पर पड़ सकता है असर? सुप्रीम कोर्ट ने सुझाया वसूली का नया तरीका

September 30, 2026

रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या से सनसनी, नौकर पर शक; वारदात के बाद घर में गैस फैलाकर ब्लास्ट की कोशिश का आरोप

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»देश»कलकत्ता हाईकोर्ट से ममता बनर्जी को झटका, रितब्रता बनर्जी बने रहेंगे नेता प्रतिपक्ष, 16 जून को अगली सुनवाई
देश

कलकत्ता हाईकोर्ट से ममता बनर्जी को झटका, रितब्रता बनर्जी बने रहेंगे नेता प्रतिपक्ष, 16 जून को अगली सुनवाई

Daily PinchBy Daily PinchJune 12, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

कलकत्ता। ममता बनर्जी को कलकत्ता हाईकोर्ट से भी झटका लगा है। कलकत्ता हाईकोर्ट ने नेता प्रतिपक्ष रितब्रता बनर्जी की नियुक्ति पर ममता बनर्जी की टीएमसी को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है। रितब्रता बनर्जी बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बने रहेंगे। अगली सुनवाई 16 जून को होगी। ममता बनर्जी की पार्टी में हर दिन विकेट गिरने का दौर जारी है। 60 विधायकों ने अलग गुट बनाकर पार्टी पर दावा ठोक दिया है। वहीं 20 लोकसभा सांसद भी बागी होकर अलग गुट बना चुके हैं। जबकि 13 राज्यसभा सांसदों में से 4 ने इस्तीफा दे दिया है।

अब रितब्रता बनर्जी मामले में भी झटका लगा है। स्पीकर द्वारा रितब्रता बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किए जाने के खिलाफ ममता बनर्जी गुट के टीएमसी नेता अदालत पहुंचे थे। हाईकोर्ट ने कोई अंतरिम राहत नहीं दी है। टीएमसी द्वारा बागी विधायक ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष के रूप में दी गई मान्यता को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने यह जानना चाहा कि क्या स्पीकर किसी विधायक को उसकी मूल पार्टी की इच्छा के विपरीत नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता दे सकते हैं या फिर इस मामले में संबंधित राजनीतिक दल की राय और आधिकारिक निर्णय को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

जानें क्या है फर्जी साइन का मामला

दरअसल, ये पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब अभिषेक बनर्जी ने 9 मई को विधानसभा अध्यक्ष को सूचित किया कि तृणमूल कांग्रेस विधायी दल की बैठक में शोभनदेव चट्टोपाध्याय को नेता प्रतिपक्ष, आशिमा पात्रा और नैना बंद्योपाध्याय को उप नेता प्रतिपक्ष और फिरहाद हाकिम को मुख्य सचेतक नियुक्त करने का फैसला लिया गया है। इसके बाद विधानसभा के प्रधान सचिव ने 18 मई को पत्र लिखकर बैठक का ब्योरा और विधायकों के हस्ताक्षर वाला प्रस्ताव मांगा। अभिषेक ने 20 मई को प्रस्ताव पुस्तिका सौंपी, जिसमें दावा किया गया कि 6 मई की बैठक में 70 विधायक मौजूद थे।

इस मामले में नया मोड़ तब आया, जब 27 मई को टीएमसी के ही दो विधायकों रितब्रता बनर्जी और संदीपन साहा ने विधानसभा अध्यक्ष से लिखित शिकायत कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि 6 मई को ऐसा कोई प्रस्ताव पास नहीं हुआ था और उन्होंने केवल 19 मई को ही हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने 6 मई के प्रस्ताव को पूरी तरह मनगढ़ंत और जाली बताया, जिसमें 14 हस्ताक्षर ब्लॉक अक्षरों में थे।

इस बगावत के बाद टीएमसी ने दल-विरोधी गतिविधियों के आरोप में इन दोनों विधायकों को पार्टी से निलंबित कर दिया था। इसके बाद से टीएमसी के अंदर घमासान मच गया है। रितब्रता बनर्जी और संदीपन साहा के नेतृत्व में 60 विधायकों ने बगावत करते हुए अलट गुट बना लिया। रितब्रता बनर्जी को विधानसभा में एलओपी बनाया गया। वहीं टीएमसी लोकसभा सांसदों ने भी बगावत कर दी। 20 सांसदों ने अलग गुट बना लिया है। जबकि राज्यसभा के 4 सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

UP Rajya Sabha Election: सपा ने खोला दूसरा पत्ता, राम गोपाल यादव के साथ धनराज परिमल नथवानी को उतारा

September 30, 2026

Traffic Challan Rule: चालान नहीं भरा तो बिजली बिल पर पड़ सकता है असर? सुप्रीम कोर्ट ने सुझाया वसूली का नया तरीका

September 30, 2026

रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या से सनसनी, नौकर पर शक; वारदात के बाद घर में गैस फैलाकर ब्लास्ट की कोशिश का आरोप

September 30, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

UP Rajya Sabha Election: सपा ने खोला दूसरा पत्ता, राम गोपाल यादव के साथ धनराज परिमल नथवानी को उतारा

By Daily PinchSeptember 30, 2026

कांकेर में नाबालिग से कई बार दुष्कर्म का आरोप, गर्भ ठहरने के बाद निजी क्लीनिक में कराया गर्भपात; आरोपी गिरफ्तार

By Daily PinchSeptember 30, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

UP Rajya Sabha Election: सपा ने खोला दूसरा पत्ता, राम गोपाल यादव के साथ धनराज परिमल नथवानी को उतारा

September 30, 2026

Traffic Challan Rule: चालान नहीं भरा तो बिजली बिल पर पड़ सकता है असर? सुप्रीम कोर्ट ने सुझाया वसूली का नया तरीका

September 30, 2026

रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या से सनसनी, नौकर पर शक; वारदात के बाद घर में गैस फैलाकर ब्लास्ट की कोशिश का आरोप

September 30, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.