Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

छोटे कारोबारियों के लिए बड़ा बदलाव…पीएम-स्वनिधि योजना का बढ़ेगा दायरा…रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं की कमाई में आया बड़ा सुधार

July 24, 2026

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन…दिल्ली हाईकोर्ट ने बनाया पहला फास्ट ट्रैक कोर्ट…अब तेजी से होगी सुनवाई

July 24, 2026

नीट पेपर लीक विवाद के बीच सीजेपी की सरकार से अहम मुलाकात…तटस्थ स्थान पर होगी बातचीत…इस्तीफे की मांग पर अड़ी पार्टी

July 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»प्रदेश»छात्रों की पढ़ाई में नहीं आएगी पैसों की रुकावट…सरकार ने बढ़ाया सहारा, लाखों विद्यार्थियों को मिला बड़ा लाभ
प्रदेश

छात्रों की पढ़ाई में नहीं आएगी पैसों की रुकावट…सरकार ने बढ़ाया सहारा, लाखों विद्यार्थियों को मिला बड़ा लाभ

Daily PinchBy Daily PinchJuly 23, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के छात्रों की उच्च शिक्षा को आसान बनाने के लिए केंद्र सरकार की छात्रवृत्ति योजनाओं का दायरा लगातार बढ़ रहा है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से संचालित मैट्रिकोत्तर और पूर्व-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के माध्यम से लाखों विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता दी जा रही है।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने लोकसभा में सांसद नवासकनी के. के के लिखित प्रश्न के जवाब में छात्रवृत्ति योजनाओं से जुड़ी जानकारी साझा की।

मैट्रिकोत्तर छात्रवृत्ति से 48 लाख से ज्यादा छात्रों को फायदा

अनुसूचित जाति के छात्रों को उच्च शिक्षा जारी रखने में मदद देने के लिए सरकार मैट्रिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना चला रही है। वर्ष 2024-25 में इस योजना के तहत 5,562.23 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता जारी की गई, जिससे 48,04,208 अनुसूचित जाति के छात्रों को लाभ मिला।यह योजना कॉलेज और उच्च शिक्षा के विभिन्न स्तरों पर पढ़ाई कर रहे छात्रों को आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराती है, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद वे अपनी शिक्षा जारी रख सकें।

कुछ वर्षों में कई गुना बढ़ी सरकारी सहायता

सरकार के आंकड़ों के अनुसार, मैट्रिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना के लिए मिलने वाली केंद्रीय सहायता में पिछले कुछ वर्षों में बड़ा इजाफा हुआ है।वर्ष 2021-22 में जहां इस योजना के लिए 1,930.38 करोड़ रुपये की सहायता जारी की गई थी, वहीं वर्ष 2025-26 में यह राशि बढ़कर 6,186.96 करोड़ रुपये हो गई। इस योजना के माध्यम से हर साल करीब 48 लाख अनुसूचित जाति के छात्रों को लाभ मिल रहा है।

पूर्व-मैट्रिक छात्रवृत्ति से भी लाखों विद्यार्थियों को मदद

स्कूल स्तर पर पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए संचालित पूर्व-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता दी जा रही है।वर्ष 2025-26 में इस योजना के अंतर्गत 26,79,049 छात्रों को लाभ मिला। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से 562.36 करोड़ रुपये की सहायता उपलब्ध कराई गई।

डीबीटी से आसान और पारदर्शी हुआ भुगतान

छात्रवृत्ति वितरण में पारदर्शिता और तेजी लाने के लिए सरकार ने प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) व्यवस्था लागू की है। इसके तहत छात्रवृत्ति की राशि सीधे पात्र छात्रों के आधार से जुड़े बैंक खातों में भेजी जाती है।वर्ष 2022-23 से पूर्व-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में डीबीटी लागू होने के बाद भुगतान प्रक्रिया अधिक सुरक्षित और जवाबदेह बनी है।

शिक्षा के जरिए सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस

सरकार का कहना है कि छात्रवृत्ति योजनाओं का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि वंचित वर्गों के छात्रों को शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।मंत्रालय के अनुसार, आर्थिक बाधाओं को कम करने, शिक्षा तक समान पहुंच बढ़ाने और छात्रों को सामाजिक व शैक्षणिक रूप से मजबूत बनाने के लिए छात्रवृत्ति योजनाओं को लगातार प्रभावी बनाया जा रहा है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

चैतन्य बघेल की जमानत पर सुप्रीम राहत के बाद उठे कई सवाल…शराब घोटाले की जांच और एजेंसियों की भूमिका पर फिर छिड़ी बहस

July 23, 2026

सहारा इंडिया धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई…40 करोड़ से ज्यादा की ठगी के आरोपी ब्रांच मैनेजर को पुलिस ने पकड़ा

July 21, 2026

रायपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

July 18, 2026

Latest News

देश

छोटे कारोबारियों के लिए बड़ा बदलाव…पीएम-स्वनिधि योजना का बढ़ेगा दायरा…रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं की कमाई में आया बड़ा सुधार

By Daily PinchJuly 24, 2026
देश

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन…दिल्ली हाईकोर्ट ने बनाया पहला फास्ट ट्रैक कोर्ट…अब तेजी से होगी सुनवाई

By Daily PinchJuly 24, 2026
देश

नीट पेपर लीक विवाद के बीच सीजेपी की सरकार से अहम मुलाकात…तटस्थ स्थान पर होगी बातचीत…इस्तीफे की मांग पर अड़ी पार्टी

By Daily PinchJuly 24, 2026
देश

सोनम वांगचुक से पीएम मोदी की अपील, बोले- सेहत का रखें ध्यान; पेपर लीक पर सरकार सख्त कानून की तैयारी में

By Daily PinchJuly 24, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

छोटे कारोबारियों के लिए बड़ा बदलाव…पीएम-स्वनिधि योजना का बढ़ेगा दायरा…रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं की कमाई में आया बड़ा सुधार

July 24, 2026

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन…दिल्ली हाईकोर्ट ने बनाया पहला फास्ट ट्रैक कोर्ट…अब तेजी से होगी सुनवाई

July 24, 2026

नीट पेपर लीक विवाद के बीच सीजेपी की सरकार से अहम मुलाकात…तटस्थ स्थान पर होगी बातचीत…इस्तीफे की मांग पर अड़ी पार्टी

July 24, 2026
Most Popular

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301

शास्त्री नगर मार्केट औऱ शंकर नगर लोधी चौक सब्जी मार्केट में एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान आयोजित

June 16, 202639

रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा अभियान, हाई स्कूल बोरिया कला और बाजारों में लोगों को किया जागरूक

June 18, 202614
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.