Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

पीने के पानी में जहरीले रसायनों की आशंका, NGT ने पांच संस्थाओं से मांगा जवाब

November 21, 2026

ओडिशा में 1.23 करोड़ के सरकारी गबन का मामला, फरार वन विभाग का वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार

November 21, 2026

नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार; 4 चोरी की बाइक और 2 अवैध हथियार बरामद

November 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»प्रदेश»‘बंदूक छोड़ संविधान अपनाने वालों का स्वागत’ सीएम विष्णुदेव साय बोले, आज देश के लिए ऐतिहासिक दिन; बस्तर में 210 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
प्रदेश

‘बंदूक छोड़ संविधान अपनाने वालों का स्वागत’ सीएम विष्णुदेव साय बोले, आज देश के लिए ऐतिहासिक दिन; बस्तर में 210 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Daily PinchBy Daily PinchOctober 18, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
विष्णुदेव साय
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर से नक्सलवाद के खिलाफ एक बड़ी सफलता की खबर आई है। शुक्रवार को 210 माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे न केवल राज्य बल्कि पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो युवा कभी माओवाद की झूठी विचारधारा के जाल में फंसे थे, उन्होंने अब संविधान, लोकतंत्र और विकास की राह को अपनाया है। उन्होंने कहा, “आज का दिन केवल बस्तर ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देश के लिए ऐतिहासिक है। जो लोग बंदूक छोड़कर संविधान को थाम रहे हैं, वे वास्तव में नया भारत गढ़ने का काम कर रहे हैं।”

बंदूक छोड़ संविधान अपनाने की मिसाल

सीएम विष्णुदेव साय ने आत्मसमर्पण कार्यक्रम में कहा कि जो युवा सालों तक हिंसा और अंधकार के रास्ते पर भटके, उन्होंने आज अपने कंधों से बंदूक उतारकर संविधान को अपनाया है। उन्होंने इसे केवल आत्मसमर्पण नहीं, बल्कि विश्वास, परिवर्तन और नए जीवन की शुरुआत बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में बंदूकें छोड़ने वाले इन युवाओं से मुलाकात उनके जीवन के सबसे भावनात्मक और संतोषजनक पलों में से एक रही।

सरकारी योजनाओं का असर दिखा

सीएम ने कहा कि यह दृश्य इस बात का प्रमाण है कि बदलाव नीतियों और विश्वास से आता है। राज्य की नक्सलवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025, “नियद नेल्ला नार योजना” और “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” जैसी योजनाएं इसी विश्वास का प्रतीक हैं। इन योजनाओं के चलते नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अब लोग शासन और विकास की प्रतिज्ञा को स्वीकार कर रहे हैं।

शांति और विकास की दिशा में नया युग

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का यह क्षण छत्तीसगढ़ के शांतिपूर्ण भविष्य का शिलान्यास है। सरकार आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर आत्मसमर्पित नक्सली को समाज में सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर दिया जाएगा।

डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि डबल इंजन सरकार का लक्ष्य छत्तीसगढ़ को पूरी तरह नक्सल-मुक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में यह लक्ष्य धीरे-धीरे साकार हो रहा है। छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए युग की ओर अग्रसर है।

Read Also: धनतेरस 2025 की शुभकामनाएं: पीएम मोदी बोले – हर किसी के सुख, सौभाग्य और आरोग्य की कामना करता हूं


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में फिर बढ़ी खींचतान, राष्ट्रीय सचिवों की सूची से देवेंद्र यादव का नाम गायब

November 21, 2026

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ की ढोकरा कला का हुनर, 50 शिल्पकारों से मिलीं राष्ट्रपति मुर्मु

November 16, 2026

छत्तीसगढ़ में आने वाला है तीसरा चक्रवाती तूफान! 20-21 नवंबर को मचेगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट

November 16, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

पीने के पानी में जहरीले रसायनों की आशंका, NGT ने पांच संस्थाओं से मांगा जवाब

By Daily PinchNovember 21, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

ओडिशा में 1.23 करोड़ के सरकारी गबन का मामला, फरार वन विभाग का वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार

By Daily PinchNovember 21, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार; 4 चोरी की बाइक और 2 अवैध हथियार बरामद

By Daily PinchNovember 21, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

आदित्यपुर में खरकई नदी के पुल से किशोरी ने लगाई छलांग, इलाके में मची अफरा-तफरी

By Daily PinchNovember 21, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

पीने के पानी में जहरीले रसायनों की आशंका, NGT ने पांच संस्थाओं से मांगा जवाब

November 21, 2026

ओडिशा में 1.23 करोड़ के सरकारी गबन का मामला, फरार वन विभाग का वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार

November 21, 2026

नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार; 4 चोरी की बाइक और 2 अवैध हथियार बरामद

November 21, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

विश्व पोलियो दिवस : टीकाकरण, जनभागीदारी और पोलियो-मुक्त दुनिया का संकल्प

October 24, 2026601

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.