Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

जमीन की नाप-जोख के लिए अब तहसील के चक्कर नहीं, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सीमांकन की नई व्यवस्था से घर बैठे जान सकेंगे हर अपडेट

September 29, 2026

आदिवासी बच्चों की मौत के बीच 1 अक्टूबर को राहुल गांधी का दौरा, कैलाश विजयवर्गीय ने यात्रा पर कसा तंज

September 29, 2026

लुधियाना में धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान बयान पर विवाद, शाही इमाम और क्रिश्चियन फेडरेशन ने जताई आपत्ति

September 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»T20 World Cup का सबसे तेज शतक किसके नाम? 10 साल से अमर है ये रिकॉर्ड, हैरी ब्रूक भी नहीं तोड़ पाए
ट्रेंडिंग न्यूज़

T20 World Cup का सबसे तेज शतक किसके नाम? 10 साल से अमर है ये रिकॉर्ड, हैरी ब्रूक भी नहीं तोड़ पाए

SuperadminBy SuperadminFebruary 25, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Fastest century in T20 World Cup : पहला टी20 विश्व कप 2007 में हुआ था, तब टीम इंडिया चैंपियन बनी थी. तब से लेकर अब तक 9 एडिशन हो चुके हैं. 2026 में दसवां एडिशन चल रहा है. इस टूर्नामेंट में एक ऐसा महारिकॉर्ड बना था, जो पिछले 10 साल से अमर है. इस रिकॉर्ड को कोई भी बैटर नहीं तोड़ पाया.

Fastest century in T20 WC: इन दिनों भारत और श्रीलंका की सरजमीं पर टी20 विश्व कप 2026 चल रहा है. इन दिनों सुपर 8 की जंग हो रही है. 24 फरवरी की शाम इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से मात देकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया. वो सेमीफाइनल में एंट्री लेने वाली इस एडिशन की पहली टीम बन चुकी है. कप्तान हैरी ब्रूक ने 51 बॉल पर 10 चौके और 4 छक्के लगाकर शतक ठोका. टी20 करियर में उनकी ये पहली सेंचुरी है. इस पारी के दम पर वो टी20 विश्व कप का एक महारिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए. अगर 4 बॉल पहले उन्होंने 100 रन पूरे किए होते तो वो इतिहास रच देते और टी20 विश्व कप में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ देते, लेकिन ऐसा नहीं हो सका.

टी20 विश्व कप में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड पिछले 10 साल से अमर है. यह उस खिलाड़ी ने बनाया था, जिसे सिक्स हिटर कहा जाता है. उसके नाम टी20 क्रिकेट में 1000 से ज्यादा छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. हालांकि इस एडिशन में वो नहीं खेल रहा है, क्योंकि सालों पहले संन्यास ले चुका है.

किसने लगाया है सबसे तेज शतक
टी20 विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड किसी और के नाम नहीं बल्कि वेस्टइंडीज के पूर्व तूफानी ओपनर क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 2016 के टी20 विश्व कप में यह कमाल किया था. क्रिस गेल ने 16 मार्च 2016 को इंग्लैंड के खिलाफ एक टी20 वर्ल्ड कप मैच में 47 गेंदों में शतक मारा था. उस पारी में 11 छक्के और 4 चौके शामिल थे. ब्रूक के नाम संयुक्त रूप से दूसरा फास्टेस्ट शतक दर्ज हो गया है. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 50 बॉल पर यह कमाल किया.

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज

क्रिस गेल – 47 गेंद पर शतक – विरुद्ध इंग्लैंड (16 मार्च 2016)
हैरी ब्रूक – 50 गेंद पर शतक – विरुद्ध पाकिस्तान (24 फरवरी 2026)
क्रिस गेल – 50 गेंद पर शतक – विरुद्ध साउथ अफ्रीका (11 सितंबर 2007)
ब्रैंडन मैक्कुलम – 51 गेंद पर शतक – विरुद्ध बांग्लादेश (21 सितंबर 2012)
राइली रॉसौ – 52 गेंद पर शतक – विरुद्ध बांग्लादेश (27 अक्टूबर 2022)
अहमद शहजाद – 58 गेंद पर शतक – विरुद्ध बांग्लादेश (30 मार्च 2014)

वेस्टइंडीज ने जीता था मैच

क्रिस गेल ने जिस मुकाबले में 47 बॉल पर शतक लगाया था, उसमें वेस्टइंडीज को जीत के लिए 183 रनों का लक्ष्य मिला था. जिसका पीछा करते हुए गेल के जोड़ीदार जॉनसन चार्ल्स बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे. फिर मार्लन सैमुअल्स ने 37 रन, आंद्रे रसेल ने 16 और दिनेश रामदीन ने 12 रनों का योगदान दिया था. एक छोर से गेल बाउंड्री की बारिश करते रहे थे और विंडीज ने 11 गेंद रहते ही 6 विकेट से मैच जीत लिया था.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Superadmin
  • Website

Related Posts

जमीन की नाप-जोख के लिए अब तहसील के चक्कर नहीं, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सीमांकन की नई व्यवस्था से घर बैठे जान सकेंगे हर अपडेट

September 29, 2026

आदिवासी बच्चों की मौत के बीच 1 अक्टूबर को राहुल गांधी का दौरा, कैलाश विजयवर्गीय ने यात्रा पर कसा तंज

September 29, 2026

लुधियाना में धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान बयान पर विवाद, शाही इमाम और क्रिश्चियन फेडरेशन ने जताई आपत्ति

September 29, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

जमीन की नाप-जोख के लिए अब तहसील के चक्कर नहीं, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सीमांकन की नई व्यवस्था से घर बैठे जान सकेंगे हर अपडेट

By Daily PinchSeptember 29, 2026

श्री चरणी ने रचा इतिहास, 817 रेटिंग पॉइंट के साथ बनीं दुनिया की नंबर-1 T20 गेंदबाज और तोड़ा मेगन शूट का रिकॉर्ड

By Daily PinchSeptember 29, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

जमीन की नाप-जोख के लिए अब तहसील के चक्कर नहीं, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सीमांकन की नई व्यवस्था से घर बैठे जान सकेंगे हर अपडेट

September 29, 2026

आदिवासी बच्चों की मौत के बीच 1 अक्टूबर को राहुल गांधी का दौरा, कैलाश विजयवर्गीय ने यात्रा पर कसा तंज

September 29, 2026

लुधियाना में धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान बयान पर विवाद, शाही इमाम और क्रिश्चियन फेडरेशन ने जताई आपत्ति

September 29, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.