अगर आप उत्तर प्रदेश में सरकारी टीचर बनकर नौकरी करना चाहते हैं तो यह बहुत अच्छा मौका है क्योंकि इस टाइम UPSSSC ने 58 Special Education Teacher पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती उम्मीदवारों को नौकरी का मौका देगी जिन्होंने PET 2025 परीक्षा पास की होगी और Score Card हासिल कर लिया होगा। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं वह Official Website से Online Apply कर सकते हैं।
सरकार का उद्देश्य ऐसे स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति करना है ताकि दिव्यांग बच्चों को भी अच्छी शिक्षा मिल सके और उनका Future बेहतर हो सके। यही वजह है कि भर्ती में Sign Language, Braille और Special Education से जुड़ी योग्यताएं मांगी गई हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
UPSSSC Special Education Teacher Recruitment 2026 के लिए 12th Pass होना सबसे जरूरी है। इसके साथ Special Education में Diploma भी चाहिए और RCI से मान्यता प्राप्त होना चाहिए। कुछ पदों के लिए अलग-अलग Skill की भी जरूरत होगी जैसे सुनने में दिक्कत वाले बच्चों के लिए Sign Language की जानकारी होनी चाहिए। वहीं जिन बच्चों की दृष्टि नहीं है उनके लिए Braille Script पढ़ने और लिखने की जानकारी भी जरूरी है। इसके साथ RCI Registration होना भी जरूरी है।
अगर उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवार कम से कम 21 साल का और ज्यादा से ज्यादा 40 साल का हो सकता है। लेकिन अगर आपका वर्ग आरक्षित है तो आपको उम्र सीमा में सरकारी नियमों के हिसाब से छूट मिल जाएगी।
चयन कैसे होगा?
UPSSSC Teacher Selection Process दो चरणों में पूरा किया जाएगा। इसके लिए सबसे पहले उम्मीदवार को एक Written Exam देना होगा जिसमें 100 Objective Questions आएंगे। इसके लिए आपको 120 मिनट का टाइम दिया जाएगा। इसमें Negative Marking भी लागू होगी। जो उम्मीदवार इस Written Exam को पास करेंगे उन्हें अगले चरण में बुलाया जाएगा। इस चरण में Sign Language या Braille Skill Test लिया जा सकता है। यह टेस्ट केवल Qualifying होगा।
कितनी मिलेगी सैलरी?
अगर बात की जाए सैलरी की तो जिन लोगों को चुन लिया जाएगा उन्हें Level-6 के हिसाब से शुरू में ₹35,400 प्रति महीने की सैलरी दी जाएगी और Experience के साथ ₹1,12,400 तक की सैलरी मिल सकती है। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाले सभी भत्ते भी मिलेंगे जैसे महंगाई भत्ता, चिकित्सा सुविधा और पेंशन लाभ। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को फीस भी देनी होगी लेकिन यह फीस ज्यादा नहीं है सिर्फ ₹25 है जिसे आप Online जमा कर सकते हैं।
अब बस ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए एक जरूरी शर्त है कि केवल वही उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने UPSSSC PET 2025 की परीक्षा पास की है और उनके पास Score Card भी है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तिथि 27 अप्रैल 2026 रखी गई है जबकि आवेदन 6 अप्रैल 2026 से शुरू होंगे। यानी अभी आवेदन शुरू नहीं हुए हैं इसलिए उम्मीदवारों को अभी इंतजार करना होगा।