Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

भाई ही निकला सबसे बड़ा ठग! बहन-जीजा को लगाया 1.25 करोड़ का चूना …

August 7, 2026

गर्भवती बेटी को चंबल में डुबोकर मौत के घाट उतारा पिता, फोटो खींचकर दी चेतावनी; ताकि कोई और न करे ये गुनाह …

August 7, 2026

गुरु हरकिशन साहिब जी के प्रकाश पर्व पर भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं, कहा- उनका जीवन आज भी प्रेरणास्रोत

August 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»प्रदेश»वंदे मातरम् 150वीं वर्षगांठ: सीएम विष्णु देव साय बोले- बंगाल विभाजन के समय इस गीत ने दी स्वदेशी आंदोलन को नई ऊर्जा
प्रदेश

वंदे मातरम् 150वीं वर्षगांठ: सीएम विष्णु देव साय बोले- बंगाल विभाजन के समय इस गीत ने दी स्वदेशी आंदोलन को नई ऊर्जा

Daily PinchBy Daily PinchNovember 8, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
वंदे मातरम्
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर: राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर देशभर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। छत्तीसगढ़ में भी इस अवसर को बड़े उत्साह और गर्व के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। इस दौरान सभी ने “वंदे मातरम्” के उद्घोष के साथ स्वतंत्रता संग्राम की राष्ट्रीय चेतना का स्मरण किया और अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित स्मरणोत्सव में वर्चुअली शामिल होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुना। उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम्’ मातृभूमि के प्रति प्रेम, कृतज्ञता और राष्ट्रधर्म की भावना का शाश्वत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज पूरे देश ने एक स्वर में ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन कर मातृभूमि को नमन किया है।

Chhattisgarh Teacher Suspended: ‘क्या हम राज्योत्सव मनाने के लायक हैं’ पोस्ट डालना पड़ा भारी, धमतरी के सहायक शिक्षक निलंबित

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के वर्षभर चलने वाले स्मरणोत्सव का शुभारंभ किया है। उन्होंने कहा कि बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा 7 नवंबर 1875 को रचित यह गीत भारत के स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा रहा है। इसे बाद में उनके प्रसिद्ध उपन्यास ‘आनंद मठ’ में शामिल किया गया। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान यह गीत देशभक्ति का प्रतीक बन गया और असंख्य क्रांतिकारियों ने “वंदे मातरम्” कहते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1905 में बंगाल विभाजन के समय ‘वंदे मातरम्’ ने स्वदेशी आंदोलन को नई ऊर्जा दी। उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक यह गीत राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक एकता का सूत्र बन गया। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ सुनते ही हर भारतीय के हृदय में गर्व और देशभक्ति का संचार होता है। यह गीत हमें याद दिलाता है कि हमारी भूमि, जल, अन्न और संस्कृति ही हमारी जीवनदायिनी शक्ति हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा, “यूरोप में भूमि को ‘फादरलैंड’ कहा जाता है, लेकिन भारत में हम अपनी भूमि को ‘मातृभूमि’ कहते हैं।” यह भावना रामायण के श्लोक “जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी” में भी झलकती है। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ इसी भावना से जन्मा ध्येय-वाक्य है, जो भारत की एकता और आत्मगौरव का प्रतीक है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

भाई ही निकला सबसे बड़ा ठग! बहन-जीजा को लगाया 1.25 करोड़ का चूना …

August 7, 2026

दस दिन तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन पुलिस की रणनीति के आगे नहीं टिक सका फरार आरोपी

August 6, 2026

एटीएम में मददगार बनकर आया शातिर, कुछ मिनटों की लापरवाही ने खाते से उड़ा दिए 40 हजार रुपये

August 6, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

भाई ही निकला सबसे बड़ा ठग! बहन-जीजा को लगाया 1.25 करोड़ का चूना …

By Daily PinchAugust 7, 2026
देश

गर्भवती बेटी को चंबल में डुबोकर मौत के घाट उतारा पिता, फोटो खींचकर दी चेतावनी; ताकि कोई और न करे ये गुनाह …

By Daily PinchAugust 7, 2026
देश

गुरु हरकिशन साहिब जी के प्रकाश पर्व पर भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं, कहा- उनका जीवन आज भी प्रेरणास्रोत

By Daily PinchAugust 7, 2026
देश

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उपराष्ट्रपति समेत भाजपा नेताओं ने की स्वदेशी अपनाने की अपील

By Daily PinchAugust 7, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

भाई ही निकला सबसे बड़ा ठग! बहन-जीजा को लगाया 1.25 करोड़ का चूना …

August 7, 2026

गर्भवती बेटी को चंबल में डुबोकर मौत के घाट उतारा पिता, फोटो खींचकर दी चेतावनी; ताकि कोई और न करे ये गुनाह …

August 7, 2026

गुरु हरकिशन साहिब जी के प्रकाश पर्व पर भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं, कहा- उनका जीवन आज भी प्रेरणास्रोत

August 7, 2026
Most Popular

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301

शास्त्री नगर मार्केट औऱ शंकर नगर लोधी चौक सब्जी मार्केट में एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान आयोजित

June 16, 202639

रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा अभियान, हाई स्कूल बोरिया कला और बाजारों में लोगों को किया जागरूक

June 18, 202614
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.