Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

चक्रवात अर्नब का असर: दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी, कोलकाता में कई उड़ानें रद्द

October 28, 2026

57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 के लिए मीडिया प्रत्‍यायन की अंतिम तिथि 4 नवंबर 2026 तक बढ़ाई गई

October 28, 2026

पाक सोशल मीडिया ने फैलाई झूठी अफवाह, सेना की फैक्ट चेक यूनिट बताई सच्चाई

October 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»पाक सोशल मीडिया ने फैलाई झूठी अफवाह, सेना की फैक्ट चेक यूनिट बताई सच्चाई
ट्रेंडिंग न्यूज़

पाक सोशल मीडिया ने फैलाई झूठी अफवाह, सेना की फैक्ट चेक यूनिट बताई सच्चाई

Daily PinchBy Daily PinchOctober 28, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

हाल ही में पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल्स ने भारतीय सेना व सेना प्रमुख के बारे में अफवाह फैलाने की साजिश की है। पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल्स ने अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सैनिकों के अपमान और सेना प्रमुख के नाइटक्लब में डांस का दावा किया। इसको लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री फैलाने का मामला सामने आया है। फैक्ट चेक में ये दावे पूरी तरीके से गलत व निराधार पाए गए हैं। दरअसल इस फर्जी सोशल मीडिया सामग्री के जरिए भारतीय सेना की छवि खराब करने की कोशिश की गई है।

भारतीय सेना की फैक्ट चेक यूनिट के अनुसार, कई पाकिस्तानी सोशल मीडिया खातों से ऐसे दावे किए गए कि अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सैनिकों को अपमान का सामना करना पड़ रहा है जबकि सेना प्रमुख नाइट क्लब में डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस भ्रामक प्रचार में वीडियो के मूल स्वरूप को धुंधले दृश्यों और एआई की मदद से संपादित सामग्री के जरिए बदलकर पेश किया गया। साथ ही, सेना प्रमुख की तस्वीर को वीडियो पर इस तरह लगाया गया है कि उसके साथ दिया गया भ्रामक संदेश दर्शकों को गुमराह कर सके।

इस तरीके का उद्देश्य भारतीय सेना के खिलाफ नकारात्मक धारणा बनाना है। ऐसे 10 सोशल मीडिया खातों की पहचान की गई है। जानकारी के अनुसार, 28 अक्टूबर 2026 को रात 12 बजकर 40 मिनट से सुबह 8 बजे के बीच एक जैसी सामग्री प्रसारित करने वाले 10 सोशल मीडिया खातों की पहचान की गई है। इन्हें भ्रामक प्रचार के लिए अपनाया गया। इस मामले में धुंधले वीडियो, तस्वीरों को गलत संदर्भ में जोड़ने और सीमा से जुड़े दावों का इस्तेमाल करके एक भ्रामक कहानी तैयार की गई। ऐसी सामग्री देखने वाले लोगों को यह विश्वास दिलाने की कोशिश की गई कि भारतीय सेना के जवानों की स्थिति खराब है और सेना का नेतृत्व इसके प्रति गंभीर नहीं है।

हालांकि यह पूरी तरह झूठ पर आधारित था। रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के दावों के जरिए सेना के प्रति लोगों के भरोसे को प्रभावित करने और उसके खिलाफ नकारात्मक माहौल बनाने की कोशिश की जा सकती है। सेना का कहना है कि इसलिए सोशल मीडिया पर किसी भी वीडियो या तस्वीर को साझा करने से पहले उसकी वास्तविकता की जांच करना जरूरी है।

संबंधित जानकारी में लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी सामग्री पर भरोसा करने या उसे आगे साझा करने से पहले मूल वीडियो और विश्वसनीय साक्ष्यों की पुष्टि करें। केवल धुंधले दृश्यों, भ्रामक तस्वीरों या बिना प्रमाण वाले दावों के आधार पर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए।

इससे पहले भी एक ऐसे ही कुप्रयास में पाकिस्तान सोशल मीडिया हैंडल्स ने दावा किया था कि अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय जवानों की तलाशी ली जा रही है। हालाँकि यह दावा भी पूरी तरह से फर्जी पाया गया है। इसके लिए पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल्स ने किसी और स्थान के एक पुराने व भ्रामक वीडियो का सहारा लिया था।


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

चक्रवात अर्नब का असर: दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी, कोलकाता में कई उड़ानें रद्द

October 28, 2026

57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 के लिए मीडिया प्रत्‍यायन की अंतिम तिथि 4 नवंबर 2026 तक बढ़ाई गई

October 28, 2026

चक्रवात ‘अर्नब’ से आंध्र प्रदेश सबसे अधिक प्रभावित हुआ

October 28, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

चक्रवात अर्नब का असर: दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी, कोलकाता में कई उड़ानें रद्द

By Daily PinchOctober 28, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 के लिए मीडिया प्रत्‍यायन की अंतिम तिथि 4 नवंबर 2026 तक बढ़ाई गई

By Daily PinchOctober 28, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

पाक सोशल मीडिया ने फैलाई झूठी अफवाह, सेना की फैक्ट चेक यूनिट बताई सच्चाई

By Daily PinchOctober 28, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

चक्रवात ‘अर्नब’ से आंध्र प्रदेश सबसे अधिक प्रभावित हुआ

By Daily PinchOctober 28, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

चक्रवात अर्नब का असर: दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी, कोलकाता में कई उड़ानें रद्द

October 28, 2026

57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 के लिए मीडिया प्रत्‍यायन की अंतिम तिथि 4 नवंबर 2026 तक बढ़ाई गई

October 28, 2026

पाक सोशल मीडिया ने फैलाई झूठी अफवाह, सेना की फैक्ट चेक यूनिट बताई सच्चाई

October 28, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

विश्व पोलियो दिवस : टीकाकरण, जनभागीदारी और पोलियो-मुक्त दुनिया का संकल्प

October 24, 2026601

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.