मध्यप्रदेश : कटनी जिले में हत्या के एक मामले से जुड़े करोड़ों रुपये की जमीन के विवाद में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। कुठला थाना क्षेत्र के इस चर्चित मामले में CSP नेहा पच्चीसिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
मामले में जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े, दबाव बनाकर संपत्ति के हस्तांतरण और हत्या के आरोपी को लाभ पहुंचाने जैसे आरोपों की जांच पहले से चल रही थी। जांच के बाद वरिष्ठ स्तर पर कार्रवाई करते हुए CSP के खिलाफ निलंबन का आदेश जारी किया गया है।
इस कार्रवाई के बाद कटनी पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और जिम्मेदार लोगों की जांच भी आगे जारी रहने की संभावना है।

