Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»दिल्ली पुलिस में अहम बदलाव के बाद अब मिली नई जिम्मेदारी, पूर्व कमिश्नर सतीश गोलचा की अगली भूमिका तय
ट्रेंडिंग न्यूज़

दिल्ली पुलिस में अहम बदलाव के बाद अब मिली नई जिम्मेदारी, पूर्व कमिश्नर सतीश गोलचा की अगली भूमिका तय

Daily PinchBy Daily PinchAugust 26, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व पुलिस कमिश्नर और 1992 बैच के IPS अधिकारी सतीश गोलचा को दिल्ली होम गार्ड्स के निदेशालय में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी यानी OSD नियुक्त किया गया है। दिल्ली सरकार के गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक यह नियुक्ति अंतरिम अवधि के लिए की गई है।

गोलचा 30 सितंबर 2026 तक होम गार्ड्स के मौजूदा महानिदेशक वीरेंद्र सिंह के सेवानिवृत्त होने तक OSD के रूप में कार्य करेंगे। इसके बाद 1 अक्टूबर से वह दिल्ली होम गार्ड्स के डायरेक्टर जनरल का पद संभालेंगे।

1 अक्टूबर से संभालेंगे DG का पद

गृह विभाग के आदेश में कहा गया है कि सतीश गोलचा को होम गार्ड्स निदेशालय में OSD के रूप में तैनात किया गया है। वर्तमान DG वीरेंद्र सिंह के 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद गोलचा को 1 अक्टूबर से नए महानिदेशक के तौर पर कार्यभार संभालना है।

जब तक वह DG का पद ग्रहण नहीं करते, तब तक दिल्ली पुलिस में उनके वेतन और सेवा संबंधी व्यवस्था के लिए उन्हें उपलब्ध पद के विरुद्ध पुलिस बल में रखा जाएगा।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर के बाद नया महत्वपूर्ण दायित्व

सतीश गोलचा ने अगस्त 2025 में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का पद संभाला था। जुलाई 2026 में उनकी जगह 1994 बैच के IPS अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया था। इसके बाद गोलचा को नई जिम्मेदारी मिलने तक LG कार्यालय से संबद्ध किया गया था।

कमिश्नर बनने से पहले गोलचा दिल्ली के तिहाड जेल के महानिदेशक समेत पुलिस और प्रशासन से जुडे कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं।

होम गार्ड्स की भूमिका भी अहम

दिल्ली होम गार्ड्स पुलिस और नागरिक प्रशासन को कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, आपात स्थिति और आपदा प्रबंधन जैसे कार्यों में सहयोग देता है। बडे आयोजनों, सुरक्षा ड्यूटी और आपात परिस्थितियों में भी इस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

सतीश गोलचा के DG बनने के साथ ही दिल्ली होम गार्ड्स के नेतृत्व में औपचारिक बदलाव 1 अक्टूबर से प्रभावी होगा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

By Daily PinchSeptember 10, 2026

छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क को मिलने वाली है बड़ी रफ्तार, 10,783 करोड़ की परियोजनाओं से बदल जाएगी सफर और कारोबार की तस्वीर

By Daily PinchSeptember 10, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.