Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

How to Use Leftover Chai Patti: चाय बनाने के बाद बची पत्ती को फेंकने से पहले जान लें ये 7 घरेलू इस्तेमाल, घर के कई काम हो जाएंगे आसान

October 2, 2026

Pitru Paksha 2026: पित्र पक्ष में जरूर चढ़ाएं ये चीज, पितरों की कृपा से दूर होंगे संकट!

October 2, 2026

Healthy Heart Tips: दिल को लंबे समय तक स्वस्थ रखने के लिए रोज की इस आदत पर दें ध्यान, डॉक्टर ने बताया आसान तरीका

October 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी ने ‘मित्र’ प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
ट्रेंडिंग न्यूज़

इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी ने ‘मित्र’ प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Daily PinchBy Daily PinchSeptember 18, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने भारत के पीएम नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री को ‘मित्र’ कहकर संबोधित किया। उन्होंने लिखा, “मैं ‘अपने मित्र’ पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देती हूं।”

उनके अच्छे स्वास्थ्य, ऊर्जा संपन्न और सफल बने रहने की कामना करते हुए उन्होंने भारत और इटली के बीच गहरी दोस्ती और आपसी सहयोग को आगे भी मजबूत करते रहने की भी बात कही। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। अमेरिका से लेकर अफ्रीकी देश अपनी शुभकामनाएं सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचा रहे हैं।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खास संदेश के साथ जन्मदिन की बधाई दी। इसमें उन्होंने भारत-रूस की साझेदारी को मजबूत करने में उनके योगदान की सराहना की और ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान मिले सम्मान के लिए आभार जताया।

क्रेमलिन ने संदेश का कुछ हिस्सा साझा किया है। पीएम को सम्मानित शख्स बताते हुए लिखा, “आप (पीएम मोदी) अपने देशवासियों और वैश्विक स्तर पर बहुत अधिक सम्मानित शख्स हैं। भारत और रूस के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में आपके व्यक्तिगत योगदान को जितना भी सराहा जाए, कम है।”

रूसी राष्ट्रपति ने हाल ही में दिल्ली में हुई ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (12-13 सितंबर) के लिए भारत का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने नरेंद्र मोदी के साथ बैठक की थी। इसका जिक्र भी संदेश में है। भारत में मिली मेहमाननवाजी की प्रशंसा करते हुए आगे लिखा,” पिछले सप्ताह नई दिल्ली की मेरी यात्रा के दौरान मुझे और रूसी प्रतिनिधिमंडल को मिले गर्मजोशी भरे और स्नेहपूर्ण स्वागत और मेहमाननवाजी के लिए मैं अपना आभार व्यक्त करना चाहता हूं।”

वहीं इजरायली राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के नेतृत्व क्षमता की तारीफ करते हुए कहा कि आपके कौशल ने भारत को दुनिया के दमदार देश के तौर पर स्थापित कर दिया है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

How to Use Leftover Chai Patti: चाय बनाने के बाद बची पत्ती को फेंकने से पहले जान लें ये 7 घरेलू इस्तेमाल, घर के कई काम हो जाएंगे आसान

October 2, 2026

Pitru Paksha 2026: पित्र पक्ष में जरूर चढ़ाएं ये चीज, पितरों की कृपा से दूर होंगे संकट!

October 2, 2026

Healthy Heart Tips: दिल को लंबे समय तक स्वस्थ रखने के लिए रोज की इस आदत पर दें ध्यान, डॉक्टर ने बताया आसान तरीका

October 2, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

How to Use Leftover Chai Patti: चाय बनाने के बाद बची पत्ती को फेंकने से पहले जान लें ये 7 घरेलू इस्तेमाल, घर के कई काम हो जाएंगे आसान

By Daily PinchOctober 2, 2026

देश

Black Coffee Benefits: बिना दूध और चीनी वाली कॉफी क्यों बन सकती है रोज की डाइट का हिस्सा, जानिए शरीर पर इसके संभावित असर

By Daily PinchOctober 2, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

How to Use Leftover Chai Patti: चाय बनाने के बाद बची पत्ती को फेंकने से पहले जान लें ये 7 घरेलू इस्तेमाल, घर के कई काम हो जाएंगे आसान

October 2, 2026

Pitru Paksha 2026: पित्र पक्ष में जरूर चढ़ाएं ये चीज, पितरों की कृपा से दूर होंगे संकट!

October 2, 2026

Healthy Heart Tips: दिल को लंबे समय तक स्वस्थ रखने के लिए रोज की इस आदत पर दें ध्यान, डॉक्टर ने बताया आसान तरीका

October 2, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.