Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

पीएम किसान योजना को लेकर बड़ी ‌खबर, इस दिन आएगी 23वीं किस्त, ऐसे करें चेक

May 20, 2026

राजस्थान से लेकर महाराष्ट्र तक भीषण गर्मी का प्रकोप, उत्तरप्रदेश में 48 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, 5 दिन का अलर्ट जारी

May 20, 2026

Vaibhav Suryavanshi:15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने के करीब

May 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»Uncategorized»खनन क्षेत्रों में ड्रोन की मदद से कांकेर जिले में हुई बड़ी कार्रवाई, पोकलेन मशीन और हाईवा जप्त
Uncategorized

खनन क्षेत्रों में ड्रोन की मदद से कांकेर जिले में हुई बड़ी कार्रवाई, पोकलेन मशीन और हाईवा जप्त

Daily PinchBy Daily PinchApril 29, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर लगाम कसने के लिए तकनीक और नवाचार का सहारा लेते हुए एक बड़ी और निर्णायक पहल की है। इसी कड़ी में अब खनन क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी की शुरुआत कर दी गई है, जो राज्य में कानून व्यवस्था, खनिज संसाधन की सुरक्षा तथा राजस्व संरक्षण की दिशा में अहम कदम साबित हो रहा है।

राज्य सरकार की स्पष्ट मंशा है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को जड़ से खत्म किया जाए। आधुनिक तकनीकों के उपयोग से अब खनन क्षेत्रों में रियल टाइम निगरानी संभव हो सकेगी, जिससे अवैध उत्खनन, परिवहन और संबंधित गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी।

यह कदम न केवल राजस्व हानि को रोकेगा, बल्कि अवैध कारोबार में लिप्त तत्वों के लिए कड़ा संदेश भी साबित होगा। खनिज विभाग का मैदानी अमला पहले से ही अवैध खनन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर रहा था, लेकिन अब ड्रोन तकनीक के जुड़ने से इस कार्रवाई की गति और सटीकता दोनों बढ़ेंगी।

ड्रोन से लगभग 5 किलोमीटर तक की रेंज और 120 मीटर तक ऊंचाई से निगरानी की क्षमता के चलते बड़े और दुर्गम भौगोलिक क्षेत्रों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। ड्रोन के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत पहचान कर मौके पर कार्रवाई की जा सकेगी, जिससे अवैध गतिविधियों में संलिप्तों के बच निकलने की संभावना लगभग समाप्त हो जाएगी।

खनिज विभाग के अधिकारियों के अनुसार, ड्रोन में उच्च-रिज़ॉल्यूशन कैमरा, नाइट विजन और एआई आधारित विश्लेषण प्रणाली जैसी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं, जो व्यापक और सटीक निगरानी सुनिश्चित करती हैं। इसके जरिए बड़े और दुर्गम खनन क्षेत्रों पर भी आसानी से नजर रखी जा सकती है।

यह पहल स्पष्ट संकेत देती है कि राज्य सरकार अवैध खनन के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है। सरकार का यह साहसिक निर्णय न केवल कानून का सख्ती से पालन सुनिश्चित करेगा, बल्कि खनिज संसाधनों के संरक्षण और पारदर्शी राजस्व व्यवस्था को भी मजबूत करेगा। ड्रोन निगरानी की यह नई व्यवस्था राज्य में सुशासन और तकनीकी नवाचार का मजबूत उदाहरण बनकर उभर रही है।

इसी कड़ी में 29 अप्रैल 2026 को जिला कांकेर के तहकापार रेत खदान क्षेत्र में ड्रोन तकनीक का उपयोग करते हुए सघन निगरानी और छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध उत्खनन और परिवहन में संलिप्त वाहनों एवं उपकरणों की पहचान की गई। ड्रोन निगरानी शुरू होते ही अवैध गतिविधियों में शामिल लोग अपने वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।

इसके बाद केंद्रीय उड़नदस्ता दल और कलेक्टर (खनिज शाखा) के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए महानदी के किनारे भूईगांव की सीमा पर विशेष अभियान चलाकर एक चेन माउंटेन पोकलेन मशीन जेसीबी (215 एलसी) तथा एक हाईवा (क्रमांक CG08AV0975) जब्त किया गया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

पीएम किसान योजना को लेकर बड़ी ‌खबर, इस दिन आएगी 23वीं किस्त, ऐसे करें चेक

May 20, 2026

Vaibhav Suryavanshi:15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने के करीब

May 20, 2026

हाईकोर्ट के कर्मचारियों को हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम,वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी सुनवाई

May 20, 2026

Latest News

देश

पीएम किसान योजना को लेकर बड़ी ‌खबर, इस दिन आएगी 23वीं किस्त, ऐसे करें चेक

By Daily PinchMay 20, 2026
देश

राजस्थान से लेकर महाराष्ट्र तक भीषण गर्मी का प्रकोप, उत्तरप्रदेश में 48 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, 5 दिन का अलर्ट जारी

By Daily PinchMay 20, 2026
खेल

Vaibhav Suryavanshi:15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने के करीब

By Daily PinchMay 20, 2026
प्रदेश

हाईकोर्ट के कर्मचारियों को हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम,वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी सुनवाई

By Daily PinchMay 20, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

पीएम किसान योजना को लेकर बड़ी ‌खबर, इस दिन आएगी 23वीं किस्त, ऐसे करें चेक

May 20, 2026

राजस्थान से लेकर महाराष्ट्र तक भीषण गर्मी का प्रकोप, उत्तरप्रदेश में 48 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, 5 दिन का अलर्ट जारी

May 20, 2026

Vaibhav Suryavanshi:15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने के करीब

May 20, 2026
Most Popular

छत्तीसगढ़ में गुपचुप खाने के बाद मचा हाहाकार, 25 लोगों की बिगड़ी तबियत, हॉस्पिटल में भर्ती

May 11, 20268

बिरयानी के बाद खाई तरबूज एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, FDA की चौंकाने वाली रिपोर्ट से रहस्य गहराया

May 2, 20267

केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन सोमवार को लेंगे शपथ, राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा होंगे शामिल

May 15, 20266
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.