Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

युवाओं के प्रदर्शन पर बोले राजनाथ सिंह, विपक्ष पर लगाया राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप

July 22, 2026

जंतर-मंतर पर पुलिसकर्मी की हार्टअटैक से मौत की खबर निकली फर्जी…दिल्ली पुलिस ने किया खंडन

July 22, 2026

25 दिन से भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक…विपक्षी सांसदों ने अस्पताल पहुंचकर की आंदोलन खत्म करने की अपील

July 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»देश»Tamil Nadu Vidhansabha Election Results 2026:  तमिलनाडु में गठबंधन गेम शुरू, TVK के साथ कांग्रेस की ‘डील’, जानें मंत्रिमंडल बंटवारे का फॉर्मूला
देश

Tamil Nadu Vidhansabha Election Results 2026:  तमिलनाडु में गठबंधन गेम शुरू, TVK के साथ कांग्रेस की ‘डील’, जानें मंत्रिमंडल बंटवारे का फॉर्मूला

Daily PinchBy Daily PinchMay 5, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Tamil Nadu Vidhansabha Election Results 2026: तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव में एक भी दल को स्पष्ट बहुमत न मिलने के बाद राज्य दशकों बाद पहली बार गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है। अभिनेता से राजनेता बने थलापति विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, लेकिन 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए जरूरी 118 सीटों से कम प्राप्त करने के कारण अब गठबंधन की राह अपनाई जा रही है।

आज टीवीके मुख्यालय में विजय द्वारा नवनिर्वाचित विधायकों के साथ की गई बैठकों में गठबंधन की रूपरेखा साफ होने लगी। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस (5 सीटें), वीसीके (2), सीपीआई (2) और सीपीआई(एम) (2) के कुल 11 विधायकों का समर्थन टीवीके को बहुमत दिलाने के लिए पर्याप्त होगा। रिपोर्ट के अनुसार, इन दलों के साथ अनौपचारिक बातचीत चल रही है। बताया जा रहा है कि उन्होंने गठबंधन सरकार बनाने की इच्छा जताई है।

मंत्रिमंडल बंटवारे का फॉर्मूला

रिपोर्ट के अनुसार, प्रस्तावित गठबंधन के तहत कांग्रेस को दो मंत्रालय मिलने की संभावना है, जबकि वीसीके और वाम दलों को एक-एक मंत्रालय दिए जा सकते हैं। टीवीके अपने सहयोगियों को कुल 4 से 6 मंत्री पद सौंपने की तैयारी में है, ताकि अनुभव की कमी को पूरा किया जा सके। यहां ये बताना जरूरी है कि टीवीके के अधिकतर विधायक पहली बार चुने गए हैं। ऐसे में विजय को अनुभवी और जानकार लोगों की जरूरत है।

यही कारण है कि सरकार में प्रशासनिक मजबूती के लिए टीवीके पूर्व आईएएस अधिकारी और भ्रष्टाचार विरोधी छवि वाले यू सगायम को विधानसभा में लाने की रणनीति बना रही है। संभावना है कि विजय द्वारा जीती गई तिरुचि पूर्व सीट से उपचुनाव कराकर उन्हें विधायक बनाया जाए।

बताया जा रहा है कि आज ( मंगलवार ) टीवीके विधायकों द्वारा विजय को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल उन्हें सरकार बनाने का निमंत्रण देंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, विजय सदन में बहुमत साबित करने के लिए एक सप्ताह का समय मांग सकते हैं और सप्ताह के अंत तक सरकार का कार्यभार संभाल लिया जाएगा। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि यह गठबंधन तमिलनाडु की राजनीति में नया अध्याय साबित हो सकता है, जहां अब तक सत्ता हमेशा एक पार्टी के हाथ में केंद्रित रही है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

युवाओं के प्रदर्शन पर बोले राजनाथ सिंह, विपक्ष पर लगाया राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप

July 22, 2026

जंतर-मंतर पर पुलिसकर्मी की हार्टअटैक से मौत की खबर निकली फर्जी…दिल्ली पुलिस ने किया खंडन

July 22, 2026

25 दिन से भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक…विपक्षी सांसदों ने अस्पताल पहुंचकर की आंदोलन खत्म करने की अपील

July 22, 2026

Latest News

Uncategorized

युवाओं के प्रदर्शन पर बोले राजनाथ सिंह, विपक्ष पर लगाया राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप

By Daily PinchJuly 22, 2026

नीट मुद्दे पर राज्यसभा में घमासान, विपक्ष के हंगामे के बाद सदन कल तक स्थगित

By Daily PinchJuly 22, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

युवाओं के प्रदर्शन पर बोले राजनाथ सिंह, विपक्ष पर लगाया राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप

July 22, 2026

जंतर-मंतर पर पुलिसकर्मी की हार्टअटैक से मौत की खबर निकली फर्जी…दिल्ली पुलिस ने किया खंडन

July 22, 2026

25 दिन से भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक…विपक्षी सांसदों ने अस्पताल पहुंचकर की आंदोलन खत्म करने की अपील

July 22, 2026
Most Popular

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301

शास्त्री नगर मार्केट औऱ शंकर नगर लोधी चौक सब्जी मार्केट में एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान आयोजित

June 16, 202639

रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा अभियान, हाई स्कूल बोरिया कला और बाजारों में लोगों को किया जागरूक

June 18, 202614
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.