Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

पेट्रोल नहीं मिला तो युवक ने कर दी ऐसी हरकत, देखकर दंग रह गए लोग

May 20, 2026

सिविल सर्विस की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 24 मई को, 8 हजार 449 अभ्यर्थी शामिल होंगे

May 20, 2026

धार्मिक संस्था पर धर्म परिवर्तन व जमीन कब्जाने का आरोप, पीड़ित की सीएम-पीएम से गुहार

May 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»प्रदेश»पद्मश्री फूलबासन बाई के किडनैपिंग की पूरी कहानी, फोटो लेने के बहाने में गाड़ी में बैठाया
प्रदेश

पद्मश्री फूलबासन बाई के किडनैपिंग की पूरी कहानी, फोटो लेने के बहाने में गाड़ी में बैठाया

Daily PinchBy Daily PinchMay 5, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Oplus_131072
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

राजनांदगांव। पद्मश्री फुलबासन बाई यादव के कथित अपहरण का गंभीर मामला सामने आया है। यह घटना आज सुबह लगभग 10:30 बजे उनके सुकूल दहन स्थित निवास पर हुई, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी।जानकारी के अनुसार, एक स्कॉर्पियो वाहन में सवार होकर एक युवती उनके घर पहुंची।

उसने फुलबासन बाई यादव से कहा कि वाहन में एक दिव्यांग लड़की बैठी हुई है, जो उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक है और उनसे मिलकर फोटो खिंचवाना चाहती है। युवती ने यह भी कहा कि दिव्यांग लड़की वाहन से उतरने की स्थिति में नहीं है, इसलिए वे स्वयं बाहर आकर केवल दो मिनट के लिए फोटो खिंचवा लें।

इस बात पर विश्वास करते हुए फुलबासन बाई यादव वाहन के पास पहुंचीं और गाड़ी के अंदर बैठकर फोटो खिंचवाने की बात कही गई। जैसे ही वह वाहन में बैठीं, पहले से मौजूद दो पुरुषों ने उन्हें जबरदस्ती पकड़कर वाहन के भीतर खींच लिया और गाड़ी को तेजी से आगे बढ़ाने की कोशिश की।

आरोप है कि इस दौरान उन्हें धमकी भी दी गई और कहा गया कि “आज तुम्हारा केक काटने वाला है, जिसकी सूचना राजनांदगांव को मिल जाएगी।” वाहन में मौजूद युवती ने भी कथित रूप से उन्हें शांत रहने और विरोध न करने की बात कही।

इसी दौरान वाहन शहर के चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित चेकिंग पॉइंट से गुजर रहा था। गठुला नाला के समीप पुलिस द्वारा सामान्य वाहन जांच की जा रही थी। चेकिंग के दौरान सीट बेल्ट न लगाए जाने पर पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन को रोक लिया और चालानी कार्रवाई के लिए पूछताछ शुरू की।

बताया जाता है कि इसी दौरान वाहन में बैठी एक युवती, जिसकी पहचान बेमेतरा जिले के बिमोरी निवासी खुशबू साहू के रूप में हुई है, ने संदिग्ध व्यवहार किया। उसने फुलबासन बाई यादव को चुप रहने के लिए कहा और कथित रूप से उनका मुंह दबाने की कोशिश भी की। इसी बीच फुलबासन बाई ने स्थिति को समझते हुए जोरदार विरोध किया और वाहन के दरवाजे पर पैर मारकर बचाव का प्रयास किया।

उनकी हरकतों और संकेतों को देखकर पुलिसकर्मियों को संदेह हुआ। उन्होंने तुरंत वाहन की जांच की और फुलबासन बाई यादव को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस ने उन्हें पहचानते हुए तुरंत सुरक्षा प्रदान की और स्थिति को नियंत्रण में लिया।‌घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में सवार दो महिला और दो पुरुषों को हिरासत में ले लिया है।

प्रारंभिक पूछताछ में मामला आपसी परिचय और व्यक्तिगत विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। फुलबासन बाई यादव ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवती लंबे समय से उनसे जुड़ने और उनकी जगह लेने जैसी बातें कर रही थी। आज फोटो खिंचवाने के बहाने उन्हें फंसाकर जबरन वाहन में बैठाया गया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

पेट्रोल नहीं मिला तो युवक ने कर दी ऐसी हरकत, देखकर दंग रह गए लोग

May 20, 2026

सिविल सर्विस की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 24 मई को, 8 हजार 449 अभ्यर्थी शामिल होंगे

May 20, 2026

धार्मिक संस्था पर धर्म परिवर्तन व जमीन कब्जाने का आरोप, पीड़ित की सीएम-पीएम से गुहार

May 20, 2026

Latest News

Uncategorized

पेट्रोल नहीं मिला तो युवक ने कर दी ऐसी हरकत, देखकर दंग रह गए लोग

By Daily PinchMay 20, 2026
प्रदेश

सिविल सर्विस की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 24 मई को, 8 हजार 449 अभ्यर्थी शामिल होंगे

By Daily PinchMay 20, 2026
प्रदेश

धार्मिक संस्था पर धर्म परिवर्तन व जमीन कब्जाने का आरोप, पीड़ित की सीएम-पीएम से गुहार

By Daily PinchMay 20, 2026
खेल

KKR VS MI: बारिश ने बिगाड़ा खेल रोकना पड़ा मैच, मुंबई ने गवाए 8 ओवर में चार विकेट

By Daily PinchMay 20, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

पेट्रोल नहीं मिला तो युवक ने कर दी ऐसी हरकत, देखकर दंग रह गए लोग

May 20, 2026

सिविल सर्विस की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 24 मई को, 8 हजार 449 अभ्यर्थी शामिल होंगे

May 20, 2026

धार्मिक संस्था पर धर्म परिवर्तन व जमीन कब्जाने का आरोप, पीड़ित की सीएम-पीएम से गुहार

May 20, 2026
Most Popular

छत्तीसगढ़ में गुपचुप खाने के बाद मचा हाहाकार, 25 लोगों की बिगड़ी तबियत, हॉस्पिटल में भर्ती

May 11, 20268

बिरयानी के बाद खाई तरबूज एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, FDA की चौंकाने वाली रिपोर्ट से रहस्य गहराया

May 2, 20267

केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन सोमवार को लेंगे शपथ, राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा होंगे शामिल

May 15, 20266
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.