Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

छत्तीसगढ़ के इन दो जिलों में भी लागू होगा कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी

May 20, 2026

IPL में उभरा नया चेहरा रोहित और सूर्या को आउट कर बना KKR का नया स्टार, जाने कौन हैं सौरभ दुबे

May 20, 2026

मजदूरों पर टूटा मौत का कहर, ईंटों से भरा ट्रक पलटने से 3 की हुई मौके पर मौत

May 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»प्रदेश»शादी के दूसरे दिन युवक की मौत, कूलर में पानी भरते समय लगा करंट
प्रदेश

शादी के दूसरे दिन युवक की मौत, कूलर में पानी भरते समय लगा करंट

Daily PinchBy Daily PinchMay 6, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

बालोद। बालोद जिले के डौंडीलोहारा क्षेत्र के ग्राम तूरमुड़ा में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक नवविवाहित युवक गजेन्द्र साहू (32) साल की करंट लगने से मौत हो गई। घटना रविवार सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच हुई। गजेन्द्र का विवाह एक दिन पहले ही हुआ था और वह शादी के अगले दिन अपनी जान गंवा बैठा। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिवार की खुशियां अचानक मातम में बदल गई हैं।

तार स्विच बोर्ड में लगा था, आ गया करंट

पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय गजेन्द्र साहू अपने घर में लगे कूलर में पानी भर रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। परिजनों ने बिना देरी किए उसे तुरंत उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि कूलर का बटन बंद था, लेकिन उसका तार स्विच बोर्ड में लगा हुआ था और बिजली की आपूर्ति चालू थी।

पानी भरते समय ही करंट प्रवाहित होने से यह हादसा हुआ। मंगचुआ थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में जीरो में मर्ग कायम कर केस डायरी संबंधित थाना क्षेत्र को भेजी जा रही है।

नशे में बेटे ने माता-पिता पर तलवार से कर दिया हमला

बालोद जिले के ग्राम जमरुवा में सोमवार रात शराब के नशे में धुत बेटे ने अपनी मां कुमारी बाई (55) और पिता गणेश राम (60) पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें संजीवनी 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी बेटे प्रमोद (32) को गिरफ्तार कर लिया है।

बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि आरोपी प्रमोद ने पुलिस को बताया कि उसने हमला इसलिए किया, क्योंकि उसके पिता ने उसकी पत्नी के बारे में गलत कहने वाले व्यक्ति का पक्ष लिया था। यह पूरा मामला गांव में एक शादी समारोह से शुरू हुआ। शादी में प्रमोद की पत्नी के बारे में किसी ने अपमानजनक शब्द कहे, जिस पर प्रमोद वाद-विवाद करने लगा। उसके पिता गणेश राम ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

शादी से लौटने पर घर में हुआ विवाद

शादी से लौटने के बाद प्रमोद गुस्से में और शराब के नशे में पिता के घर आया। उसने गणेश राम से पत्नी का पक्ष क्यों लेने पर वाद-विवाद किया और अपनी मां कुमारी बाई को थप्पड़ मारा। इसके बाद प्रमोद ने पूजा कक्ष से तलवार निकाली। उसने पहले मां के सिर पर वार किया और फिर पिता गणेश राम पर हमला किया। हमला कर प्रमोद मौके से फरार हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

छत्तीसगढ़ के इन दो जिलों में भी लागू होगा कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी

May 20, 2026

IPL में उभरा नया चेहरा रोहित और सूर्या को आउट कर बना KKR का नया स्टार, जाने कौन हैं सौरभ दुबे

May 20, 2026

मजदूरों पर टूटा मौत का कहर, ईंटों से भरा ट्रक पलटने से 3 की हुई मौके पर मौत

May 20, 2026

Latest News

प्रदेश

छत्तीसगढ़ के इन दो जिलों में भी लागू होगा कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी

By Daily PinchMay 20, 2026
देश

Uncategorized

पेट्रोल नहीं मिला तो युवक ने कर दी ऐसी हरकत, देखकर दंग रह गए लोग

By Daily PinchMay 20, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

छत्तीसगढ़ के इन दो जिलों में भी लागू होगा कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी

May 20, 2026

IPL में उभरा नया चेहरा रोहित और सूर्या को आउट कर बना KKR का नया स्टार, जाने कौन हैं सौरभ दुबे

May 20, 2026

मजदूरों पर टूटा मौत का कहर, ईंटों से भरा ट्रक पलटने से 3 की हुई मौके पर मौत

May 20, 2026
Most Popular

छत्तीसगढ़ में गुपचुप खाने के बाद मचा हाहाकार, 25 लोगों की बिगड़ी तबियत, हॉस्पिटल में भर्ती

May 11, 20268

बिरयानी के बाद खाई तरबूज एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, FDA की चौंकाने वाली रिपोर्ट से रहस्य गहराया

May 2, 20267

केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन सोमवार को लेंगे शपथ, राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा होंगे शामिल

May 15, 20266
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.