Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

Rajnath Singh: सुरक्षा को लेकर सरकार का सख्त रुख, राजनाथ सिंह ने बताया कैसे बदल रही है आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई

September 13, 2026

PM Modi Putin Meeting: तमिल की विरासत से रूस तक पहुंचा भारत का संदेश, पुतिन को मिली खास भेंट ने खींचा सबका ध्यान

September 13, 2026

Assam Health Care: गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए सरकार की नई पहल, बेंगलुरु पहुंचकर मंत्री ने खुद जाना इलाज का हाल

September 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»Uncategorized»थलपति विजय का तमिलनाडु में मुख्यमंत्री बनना तय, चार राजनीतिक दलों के समर्थन की घोषणा
Uncategorized

थलपति विजय का तमिलनाडु में मुख्यमंत्री बनना तय, चार राजनीतिक दलों के समर्थन की घोषणा

Daily PinchBy Daily PinchMay 8, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

तमिलनाडु। तमिलनाडु में थलपति विजय को बड़ा राजनीतिक समर्थन मिला है। वामपंथी दलों कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI), सीपीएम और वीसीके ने विजय की टीवीके को समर्थन देने का फैसला किया है। इस तरह विजय की टीवीके जो 108 सीटों के साथ बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, अब उसे बहुमत का आंकड़ा भी मिल गया है।

इस तरह अब 118 के जादुई आंकड़ों पर बात करें तो विजय के पास 108 सीटें हैं। लेकिन विजय दो सीटों पर जीते थे। वहीं कांग्रेस के समर्थन से उन्हें कांग्रेस की पांच सीटें मिल गईं। इस तरह विजय के पास 113 सीटों का आंकड़ा हुआ।

अब सीपीआई के दो विधायक, सीपीएम के दो विधायक और वीसीके के भी दो विधायक विजय की टीवीके के साथ हैं। इस तरह इन चार दलों के समर्थन से विजय के पास बहुमत का जादुई आंकड़ा न सिर्फ पूरा हो गया है बल्कि एक अधिक भी हो गया है। बता दें कि थलपति विजय अब चार राजनीतिक दलों के सहयोग से सरकार बनाने जा रहे हैं।

उनकी पार्टी तमिलिगा वेट्री कझगम (TVK) को अब कई दलों का खुला समर्थन मिला है।जानकारी के मुताबिक, आधारव अर्जुन पट्टिनपक्कम स्थित विजय के आवास पहुंचे हैं. वहीं CPI की वर्किंग कमेटी की बैठक में TVK को समर्थन देने का फैसला लिया गया है।

इसके अलावा CPI(M) की राज्य कमेटी की बैठक में भी विजय की पार्टी को समर्थन देने पर सहमति बनी है। सूत्रों के अनुसार, विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) ने भी TVK का समर्थन करने पर हामी भर दी है।

बताया जा रहा है कि इन सभी दलों के नेता शाम 4:30 बजे संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। माना जा रहा है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में विजय को समर्थन देने का औपचारिक ऐलान किया जाएगा।तमिलनाडु में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति के बीच यह घटनाक्रम सरकार गठन की दिशा में अहम माना जा रहा है।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में बड़ा जनसमर्थन पाने के बावजूद थलपति विजय की सीवीके सरकार बनाने से 10 कदम दूर थी। वजह थी कि टीवीके सबसे बड़ी पार्टी तो बनकर उभरी लेकिन स्पष्ट बहुमत न मिल पाने के कारण सरकार का गठन नहीं कर सकी।इसके बाद कांग्रेस ने टीवीके को समर्थन दिया था।थलपति विजय इस समर्थन के साथ राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से मुलाकात करने पहुंचे थे। तब राज्यपाल ने उन्हें लौटा दिया था और 118 हस्ताक्षर लाने को कहा था. इसके बाद थलपति विजय गुरुवार को एक बार फिर राज्यपाल के पास पहुंचे, लेकिन राज्यपाल

लेकिन राज्यपाल अपनी 118 हस्ताक्षर की बात पर अड़े रहे और दोबारा उन्हें खाली हाथ लौटा दिया।

सूत्रों के मुताबिक विजय ने तब उनसे बहुमत का आंकड़ा जुटाने के लिए समय मांगा‌ था। दरअसल, राज्यपाल का तर्क था कि वह इसलिए फ्लोर टेस्ट की अनुमति नहीं दे रहे हैं ताकि कोई अस्थिर सरकार न बने. यह फैसला राज्यपाल के विवेकाधिकार का होता है और संविधान उन्हें इसकी शक्ति देता है। हालांकि राज्यपाल के इस फैसले को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही थीं। वहीं उनके फैसले की आलोचना भी हो रही थी।

कानूनी एक्सपर्ट इसे लेकर एकराय थे कि फ्लोर टेस्ट विधानसभा के पटल पर होना चाहिए, न कि लोकभवन में. खैर, अब विजय ने चार पार्टियों के साथ पोस्ट पोल अलायंस (चुनाव बाद गठबंधन) कर लिया है और इस तरह सरकार बनाने के लिए जरूरी 118 का जादुई नंबर उनके पक्ष में है।जल्द ही वह सभी गठबंधन दलों के साथ फिर से राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करने वाले हैं।

 

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

मां के जन्मदिन पर इलियाना का खास अंदाज, एक तस्वीर के साथ बताया क्यों है उनका रिश्ता सबसे अलग

August 29, 2026

संगठित अपराध के खिलाफ अब और सख्त होगा प्रशासन, CCA में बदलाव के बाद भू-माफिया से लेकर मानव तस्करों तक पर बढ़ेगी कार्रवाई की ताकत

August 24, 2026

राहुल गांधी घायल युवक को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे, FIR की मांग पर धरना; संसद के पास RAF की तैनाती से बढ़ा तनाव

August 22, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

Rajnath Singh: सुरक्षा को लेकर सरकार का सख्त रुख, राजनाथ सिंह ने बताया कैसे बदल रही है आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई

By Daily PinchSeptember 13, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

PM Modi Putin Meeting: तमिल की विरासत से रूस तक पहुंचा भारत का संदेश, पुतिन को मिली खास भेंट ने खींचा सबका ध्यान

By Daily PinchSeptember 13, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

Assam Health Care: गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए सरकार की नई पहल, बेंगलुरु पहुंचकर मंत्री ने खुद जाना इलाज का हाल

By Daily PinchSeptember 13, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

Gujarat Jal Jeevan Mission: पानी पहुंचाने की योजना में सामने आया बड़ा हिसाब, CAG रिपोर्ट ने भुगतान और कामकाज पर उठाए गंभीर सवाल

By Daily PinchSeptember 13, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

Rajnath Singh: सुरक्षा को लेकर सरकार का सख्त रुख, राजनाथ सिंह ने बताया कैसे बदल रही है आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई

September 13, 2026

PM Modi Putin Meeting: तमिल की विरासत से रूस तक पहुंचा भारत का संदेश, पुतिन को मिली खास भेंट ने खींचा सबका ध्यान

September 13, 2026

Assam Health Care: गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए सरकार की नई पहल, बेंगलुरु पहुंचकर मंत्री ने खुद जाना इलाज का हाल

September 13, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.