Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

पेट्रोल नहीं मिला तो युवक ने कर दी ऐसी हरकत, देखकर दंग रह गए लोग

May 20, 2026

सिविल सर्विस की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 24 मई को, 8 हजार 449 अभ्यर्थी शामिल होंगे

May 20, 2026

धार्मिक संस्था पर धर्म परिवर्तन व जमीन कब्जाने का आरोप, पीड़ित की सीएम-पीएम से गुहार

May 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»देश»यमुना नदी में नहाने के दौरान बड़ी घटना, 3 बच्चों की डुबकर मौत
देश

यमुना नदी में नहाने के दौरान बड़ी घटना, 3 बच्चों की डुबकर मौत

Daily PinchBy Daily PinchMay 12, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

उत्तरप्रदेश। आगरा के थाना कमला नगर क्षेत्र में यमुना नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। यहां छह बच्चे डूब गए हैं। पुलिस और पीएसी की टीम ने पांच बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां कान्हा, रिया और महक की मौत हो गई। काजल और अंशू का इलाज जारी है, जबकि एक बच्चे की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार चल रहा है।

कमला नगर क्षेत्र में मंगलवार को यमुना नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में उतरे छह बच्चे अचानक गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आ गए। देखते ही देखते सभी डूबने लगे, जिसके बाद घाट पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना कमला नगर पुलिस मौके पर पहुंची और पीएसी की रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। पुलिस, गोताखोरों और स्थानीय तैराकों की मदद से पांच बच्चों को यमुना से बाहर निकाल लिया गया। सभी को गंभीर हालत में तत्काल एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उपचार के दौरान कान्हा, रिया और महक की मौत हो गई। जबकि काजल और अंशू की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

वहीं, एक अन्य बच्चे की तलाश के लिए देर शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। गोताखोर लगातार नदी में सर्च अभियान चला रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने आसपास के घाटों और किनारों पर भी तलाश तेज कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बच्चे नदी किनारे नहा रहे थे। इसी दौरान कुछ बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और संतुलन बिगड़ने से डूबने लगे। उन्हें बचाने के प्रयास में अन्य बच्चे भी पानी में फंस गए। मदद के लिए चीखने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग दौड़े और बिना अपनी जान की परवाह किए नदी में छलांग लगा दी।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और मातम का माहौल है। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे क्षेत्र में इस दर्दनाक हादसे की चर्चा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौके पर पुलिस और पीएसी की टीम लगातार मौजूद है। लापता बच्चे की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी के दिनों में बड़ी संख्या में बच्चे और युवक यमुना किनारे नहाने पहुंचते हैं, लेकिन कई घाटों पर सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं। नदी की गहराई और तेज बहाव का अंदाजा न लग पाने से अक्सर हादसे हो जाते हैं। लोगों ने प्रशासन से खतरनाक स्थानों पर बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड और स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

सिविल सर्विस की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 24 मई को, 8 हजार 449 अभ्यर्थी शामिल होंगे

May 20, 2026

धार्मिक संस्था पर धर्म परिवर्तन व जमीन कब्जाने का आरोप, पीड़ित की सीएम-पीएम से गुहार

May 20, 2026

KKR VS MI: बारिश ने बिगाड़ा खेल रोकना पड़ा मैच, मुंबई ने गवाए 8 ओवर में चार विकेट

May 20, 2026

Latest News

Uncategorized

पेट्रोल नहीं मिला तो युवक ने कर दी ऐसी हरकत, देखकर दंग रह गए लोग

By Daily PinchMay 20, 2026
प्रदेश

सिविल सर्विस की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 24 मई को, 8 हजार 449 अभ्यर्थी शामिल होंगे

By Daily PinchMay 20, 2026
प्रदेश

धार्मिक संस्था पर धर्म परिवर्तन व जमीन कब्जाने का आरोप, पीड़ित की सीएम-पीएम से गुहार

By Daily PinchMay 20, 2026
खेल

KKR VS MI: बारिश ने बिगाड़ा खेल रोकना पड़ा मैच, मुंबई ने गवाए 8 ओवर में चार विकेट

By Daily PinchMay 20, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

पेट्रोल नहीं मिला तो युवक ने कर दी ऐसी हरकत, देखकर दंग रह गए लोग

May 20, 2026

सिविल सर्विस की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 24 मई को, 8 हजार 449 अभ्यर्थी शामिल होंगे

May 20, 2026

धार्मिक संस्था पर धर्म परिवर्तन व जमीन कब्जाने का आरोप, पीड़ित की सीएम-पीएम से गुहार

May 20, 2026
Most Popular

छत्तीसगढ़ में गुपचुप खाने के बाद मचा हाहाकार, 25 लोगों की बिगड़ी तबियत, हॉस्पिटल में भर्ती

May 11, 20268

बिरयानी के बाद खाई तरबूज एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, FDA की चौंकाने वाली रिपोर्ट से रहस्य गहराया

May 2, 20267

केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन सोमवार को लेंगे शपथ, राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा होंगे शामिल

May 15, 20266
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.