Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

पेट्रोल नहीं मिला तो युवक ने कर दी ऐसी हरकत, देखकर दंग रह गए लोग

May 20, 2026

सिविल सर्विस की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 24 मई को, 8 हजार 449 अभ्यर्थी शामिल होंगे

May 20, 2026

धार्मिक संस्था पर धर्म परिवर्तन व जमीन कब्जाने का आरोप, पीड़ित की सीएम-पीएम से गुहार

May 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»देश»रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 77 ट्रेनें रद्द
देश

रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 77 ट्रेनें रद्द

Daily PinchBy Daily PinchMay 13, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर । छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 77 ट्रेनों को रेलवे ने जून महीने में अलग-अलग तारीखों पर रद्द करने का फैसला लिया है। बिलासपुर रेल मंडल के चांपा स्टेशन में चौथी रेल लाइन के निर्माण कार्य के चलते यह निर्णय लिया गया है।

रेलवे के अनुसार 7 जून से 19 जून के बीच 65 एक्सप्रेस और 12 पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इसके अलावा 8 ट्रेनें बदले हुए रूट से चलेंगी, 6 ट्रेनों को गंतव्य से पहले समाप्त किया जाएगा और 5 ट्रेनें देरी से संचालित होंगी।

इस फैसले का असर छत्तीसगढ़ सहित पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश समेत 7 राज्यों के यात्रियों पर पड़ेगा। गर्मी की छुट्टियों और समर सीजन के दौरान ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को राहत देने के लिए हसदेव एक्सप्रेस को अस्थायी रूप से पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाने का निर्णय लिया है। 8 से 19 जून तक कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस केवल कोरबा-बिलासपुर के बीच पैसेंजर सेवा के रूप में संचालित होगी।

कई प्रमुख ट्रेनें जैसे हावड़ा-पुणे दुरंतो, सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो, ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस को रायपुर, टिटलागढ़ और झारसुगुड़ा होकर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, विशाखापट्टनम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस और गोंडवाना एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों को बीच मार्ग में समाप्त किया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

पीएम किसान योजना को लेकर बड़ी ‌खबर, इस दिन आएगी 23वीं किस्त, ऐसे करें चेक

May 20, 2026

राजस्थान से लेकर महाराष्ट्र तक भीषण गर्मी का प्रकोप, उत्तरप्रदेश में 48 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, 5 दिन का अलर्ट जारी

May 20, 2026

देशभर में 20 मई को बंद रहेगी मेडिकल की दुकानें, छत्तीसगढ़ में भी दिखेगा असर

May 19, 2026

Latest News

Uncategorized

पेट्रोल नहीं मिला तो युवक ने कर दी ऐसी हरकत, देखकर दंग रह गए लोग

By Daily PinchMay 20, 2026
प्रदेश

सिविल सर्विस की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 24 मई को, 8 हजार 449 अभ्यर्थी शामिल होंगे

By Daily PinchMay 20, 2026
प्रदेश

धार्मिक संस्था पर धर्म परिवर्तन व जमीन कब्जाने का आरोप, पीड़ित की सीएम-पीएम से गुहार

By Daily PinchMay 20, 2026
खेल

KKR VS MI: बारिश ने बिगाड़ा खेल रोकना पड़ा मैच, मुंबई ने गवाए 8 ओवर में चार विकेट

By Daily PinchMay 20, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

पेट्रोल नहीं मिला तो युवक ने कर दी ऐसी हरकत, देखकर दंग रह गए लोग

May 20, 2026

सिविल सर्विस की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 24 मई को, 8 हजार 449 अभ्यर्थी शामिल होंगे

May 20, 2026

धार्मिक संस्था पर धर्म परिवर्तन व जमीन कब्जाने का आरोप, पीड़ित की सीएम-पीएम से गुहार

May 20, 2026
Most Popular

छत्तीसगढ़ में गुपचुप खाने के बाद मचा हाहाकार, 25 लोगों की बिगड़ी तबियत, हॉस्पिटल में भर्ती

May 11, 20268

बिरयानी के बाद खाई तरबूज एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, FDA की चौंकाने वाली रिपोर्ट से रहस्य गहराया

May 2, 20267

केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन सोमवार को लेंगे शपथ, राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा होंगे शामिल

May 15, 20266
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.