रायपुर। रायपुर में बार एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। मतदान में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया और विभिन्न पदों के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव परिणामों को लेकर उम्मीदवारों और समर्थकों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। जिला अधिवक्ता संघ के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव के लिए शुक्रवार को सुबह 10 से लेकर शाम 6 बजे तक मतदान हुआ।
कुल 3244 अधिवक्ताओं में 3256 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी रामनारायण व्यास और मीडिया प्रभारी अमर गुरुबक्षाणी ने बताया के दिनभर गहमागहमी के बीच न्यायालय परिसर स्थित पार्किंग स्थल में बनाए गए केंद्र में मतदान हुआ।
सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू
16 पदों के लिए हुए चुनाव के लिए मतदाता अधिवक्ताओं को चार बैलेट पेपर दिए गए थे। जिसमें 65 प्रत्याशियों के नाम लिखे गए थे। देर रात सभी मतपेटियों को सील करने के बाद न्यायालय परिसर के अधिवक्ता कक्ष क्रमांक 206 में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है। शनिवार सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू होगी।
बताया जाता है कि दोपहर में एक व्यक्ति को चुनाव प्रचार करते हुए पकड़ा गया। प्रतिबंधित समय और प्रतिबंधित क्षेत्र में वह अपने समर्थक प्रत्याशी का चुनाव प्रचार कर रहा था। पूछताछ में पता चला कि वह अधिवक्ता और मतदाता नहीं है। जिसके कारण उसे बल पूर्वक बाहर निकल गया।

