नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया था। सरकारी तेल कंपनियों ने 2022 के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए थे। हालांकि, आज कीमतें कल के स्तर पर स्थिर हैं। बता दें, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का रेट 3 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 97.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।
कोलकाता में पेट्रोल 108.70 रुपये और 3 रुपये की बढ़ोतरी के बाद डीजल का रेट 95.13 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। आर्थिक राजधानी मुंबई में डीजल का रेट 93.14 रुपये और पेट्रोल 106.68 रुपये की दर से बिक रहा है। वहीं, चेन्नई में 103.67 रुपये के हिसाब से पेट्रोल और डीजल 95.25 रुपये में सरकारी तेल कंपनियां बेच रही हैं। बता दें, तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी करती हैं।
अभी और बढ़ेंगे पेट्रोल और डीजल के दाम
पेट्रोलियम इंडस्ट्रीज से जुड़े एक्सपर्ट्स के अनुसार शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई 3-3 रुपये की बढ़ोतरी नाकाफी है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि तेल कंपनियां पेट्रोल पर 14 रुपये और डीजल पर 42 रुपये का नुकसान उठा रही हैं।

