Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

पीएम किसान योजना को लेकर बड़ी ‌खबर, इस दिन आएगी 23वीं किस्त, ऐसे करें चेक

May 20, 2026

राजस्थान से लेकर महाराष्ट्र तक भीषण गर्मी का प्रकोप, उत्तरप्रदेश में 48 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, 5 दिन का अलर्ट जारी

May 20, 2026

Vaibhav Suryavanshi:15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने के करीब

May 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»देश»राजस्थान से लेकर महाराष्ट्र तक भीषण गर्मी का प्रकोप, उत्तरप्रदेश में 48 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, 5 दिन का अलर्ट जारी
देश

राजस्थान से लेकर महाराष्ट्र तक भीषण गर्मी का प्रकोप, उत्तरप्रदेश में 48 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, 5 दिन का अलर्ट जारी

Daily PinchBy Daily PinchMay 20, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। देश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में सूरज आग बरसा रहा है। IMD ने यूपी और मध्य प्रदेश के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश का बांदा जिला सबसे ज्यादा तप रहा है, जहां तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, हमीरपुर, जालौन, महोबा और झांसी में रेड अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों तक तापमान 47 डिग्री से ऊपर रहने की आशंका है।

भीषण लू के बीच IMD का 5 दिन का अलर्ट जारी

दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. पिछले कुछ दिनों से राजधानी और आसपास के इलाकों में तेज हीटवेव का असर देखने को मिल रहा है। हालात को देखते हुए India Meteorological Department (IMD) ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट को बढ़ाकर ऑरेंज अलर्ट कर दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तक पहुंच सकता है. अगले दो दिनों तक भीषण से अत्यधिक हीटवेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है, जबकि इसके बाद भी लू का असर जारी रह सकता है। IMD ने अगले पांच दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि इस सप्ताह दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने की संभावना बेहद कम है।

राजस्थान से लेकर महाराष्ट्र तक गर्मी का प्रकोप

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में तापमान 46.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि कई इलाकों में रात का तापमान भी 30 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। पंजाब और हरियाणा में भी पारा 47 डिग्री के करीब पहुंच गया है। महाराष्ट्र के अकोला, अमरावती और वर्धा में भीषण लू की चेतावनी जारी की गई है। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर में बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और सतर्क रहने की सलाह दी है।

वहीं IMD ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और विदर्भ में हीटवेव से लेकर सीवियर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में रातें भी गर्म रहेंगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

पीएम किसान योजना को लेकर बड़ी ‌खबर, इस दिन आएगी 23वीं किस्त, ऐसे करें चेक

May 20, 2026

देशभर में 20 मई को बंद रहेगी मेडिकल की दुकानें, छत्तीसगढ़ में भी दिखेगा असर

May 19, 2026

इंडियन हाई कमीशन अधिकारी की रहस्यमयी मौत, शव मिलने से मचा हड़कंप

May 19, 2026

Latest News

देश

पीएम किसान योजना को लेकर बड़ी ‌खबर, इस दिन आएगी 23वीं किस्त, ऐसे करें चेक

By Daily PinchMay 20, 2026
देश

राजस्थान से लेकर महाराष्ट्र तक भीषण गर्मी का प्रकोप, उत्तरप्रदेश में 48 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, 5 दिन का अलर्ट जारी

By Daily PinchMay 20, 2026
खेल

Vaibhav Suryavanshi:15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने के करीब

By Daily PinchMay 20, 2026
प्रदेश

हाईकोर्ट के कर्मचारियों को हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम,वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी सुनवाई

By Daily PinchMay 20, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

पीएम किसान योजना को लेकर बड़ी ‌खबर, इस दिन आएगी 23वीं किस्त, ऐसे करें चेक

May 20, 2026

राजस्थान से लेकर महाराष्ट्र तक भीषण गर्मी का प्रकोप, उत्तरप्रदेश में 48 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, 5 दिन का अलर्ट जारी

May 20, 2026

Vaibhav Suryavanshi:15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने के करीब

May 20, 2026
Most Popular

छत्तीसगढ़ में गुपचुप खाने के बाद मचा हाहाकार, 25 लोगों की बिगड़ी तबियत, हॉस्पिटल में भर्ती

May 11, 20268

बिरयानी के बाद खाई तरबूज एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, FDA की चौंकाने वाली रिपोर्ट से रहस्य गहराया

May 2, 20267

केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन सोमवार को लेंगे शपथ, राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा होंगे शामिल

May 15, 20266
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.