SRH vs RCB: IPl 2026 का आज 68 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीचमैच खेला जा रहा है। हैदराबाद ने टास जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी हुई। ट्रेविस हेड (26) को रसिख ने आउट किया। अभिषेक शर्मा 22 गेंद में 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं।
हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पैट कमिंस के नेतृत्व में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर प्लेऑफ तक का सफर तय किया। आरसीबी अभी अंक तालिका में 18 अंक लेकर शीर्ष पर है और उसका नेट रन रेट 1.065 सबसे अच्छा है।
शुक्रवार को जीत उसे पहला स्थान और फाइनल में पहुंचने के दो मौके दिला देगी। दोनों टीमों की कोशिश शीर्ष दो में जगह बनाने की होगी। हैदराबाद को अंतिम-2 में पहुंचने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। टीम को अच्छे अंतर से मैच जीतना होगा, जिससे वह नेट रन रेट के मामले में गुजरात से आगे निकल जाए। सनराइजर्स हैदराबाद का नेट रन रेट 0.350 है जबकि गुजरात टाइटन्स का 0.695 है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम दार
सनराइजर्स हैदराबाद
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेट कीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन

