Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

छोटे कारोबारियों के लिए बड़ा बदलाव…पीएम-स्वनिधि योजना का बढ़ेगा दायरा…रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं की कमाई में आया बड़ा सुधार

July 24, 2026

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन…दिल्ली हाईकोर्ट ने बनाया पहला फास्ट ट्रैक कोर्ट…अब तेजी से होगी सुनवाई

July 24, 2026

नीट पेपर लीक विवाद के बीच सीजेपी की सरकार से अहम मुलाकात…तटस्थ स्थान पर होगी बातचीत…इस्तीफे की मांग पर अड़ी पार्टी

July 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»प्रदेश»छत्तीसगढ़ में खुलेंगी 27 नई पॉक्सो फास्ट ट्रैक कोर्ट, बच्चों के खिलाफ अपराध पर सख्त हुई सरकार
प्रदेश

छत्तीसगढ़ में खुलेंगी 27 नई पॉक्सो फास्ट ट्रैक कोर्ट, बच्चों के खिलाफ अपराध पर सख्त हुई सरकार

Daily PinchBy Daily PinchMay 23, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर। बच्चों और नाबालिगों के खिलाफ बढ़ते लैंगिक अपराधों पर सख्ती दिखाते हुए विधि एवं विधायी कार्य विभाग ने राज्यभर में 27 नई पाक्सो फास्ट ट्रैक अदालतों की स्थापना का रास्ता साफ कर दिया है। खास बात यह है कि इनका दायरा केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि कोंडागांव, सरायपाली, बलरामपुर और अन्य आदिवासी व पिछड़े जिलों को भी इसमें शामिल किया गया है। सरकार का उद्देश्य बच्चों से जुड़े लैंगिक अपराधों के मामलों में तेजी से सुनवाई कर लंबित प्रकरणों का जल्द निपटारा करना है, ताकि पीडि़तों को वर्षों तक अदालतों के चक्कर न काटने पड़ें।

केंद्र पोषित श्रेणी में रायपुर में चार, बिलासपुर और रायगढ़ में दो-दो अदालतों सहित दुर्ग, कोरबा, जांजगीर-चांपा, राजनांदगांव, गरियाबंद, अंबिकापुर और बलरामपुर (रामनुजगंज) जैसे जिलों को शामिल किया गया है। वहीं राज्य पोषित बालोद, बलौदाबाजार, भाटापारा, बस्तर (जगदलपुर), धमतरी, कवर्धा (कबीरधाम), कोंडागांव, कोरबा (कटघोरा), बेमेतरा, मुंगेली, सारंगढ़ (रायगढ़) और सरायपाली (महासमुंद) शामिल हैं। उल्लेखनीय है विधि एवं विधायी कार्य विभाग ने नई अदालतों के संबंध में 20 मई को अधिसूचना जारी कर दी है।

न्याय के लिए नहीं करना होगा लंबा सफर

सरकार का यह कदम इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि आदिवासी और दूरस्थ इलाकों में पीडि़त परिवारों को सुनवाई के लिए दूसरे जिलों तक जाना पड़ता था, जिससे न्याय प्रक्रिया लंबी और कठिन हो जाती थी। अब स्थानीय स्तर पर विशेष अदालतें बनने से मामलों की सुनवाई में तेजी आने के साथ जांच एजेंसियों और अभियोजन पक्ष के बीच बेहतर समन्वय भी संभव हो सकेगा। न्यायिक व्यवस्था से जुड़े जानकारों का मानना है कि फास्ट ट्रैक अदालतों के विस्तार से न केवल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तेज होगी, बल्कि बच्चों के खिलाफ अपराध करने वालों में कानून का डर भी बढ़ेगा।

क्या है पाक्सो एक्ट

प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट (पाक्सो) अधिनियम यानी 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के साथ यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम, 2012 एक ऐसा सख्त कानून है जो 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यौन शोषण, छेड़छाड़, और पोर्नोग्राफी जैसे अपराधों से सुरक्षा प्रदान करता है। इस एक्ट के अंतर्गत स्पेशल और फॉस्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना की गई है। सजा के प्रावधानों में आजीवन कारावास, मृत्युदंड भी शामिल हैं।

 

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

चैतन्य बघेल की जमानत पर सुप्रीम राहत के बाद उठे कई सवाल…शराब घोटाले की जांच और एजेंसियों की भूमिका पर फिर छिड़ी बहस

July 23, 2026

छात्रों की पढ़ाई में नहीं आएगी पैसों की रुकावट…सरकार ने बढ़ाया सहारा, लाखों विद्यार्थियों को मिला बड़ा लाभ

July 23, 2026

सहारा इंडिया धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई…40 करोड़ से ज्यादा की ठगी के आरोपी ब्रांच मैनेजर को पुलिस ने पकड़ा

July 21, 2026

Latest News

देश

छोटे कारोबारियों के लिए बड़ा बदलाव…पीएम-स्वनिधि योजना का बढ़ेगा दायरा…रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं की कमाई में आया बड़ा सुधार

By Daily PinchJuly 24, 2026
देश

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन…दिल्ली हाईकोर्ट ने बनाया पहला फास्ट ट्रैक कोर्ट…अब तेजी से होगी सुनवाई

By Daily PinchJuly 24, 2026
देश

नीट पेपर लीक विवाद के बीच सीजेपी की सरकार से अहम मुलाकात…तटस्थ स्थान पर होगी बातचीत…इस्तीफे की मांग पर अड़ी पार्टी

By Daily PinchJuly 24, 2026
देश

सोनम वांगचुक से पीएम मोदी की अपील, बोले- सेहत का रखें ध्यान; पेपर लीक पर सरकार सख्त कानून की तैयारी में

By Daily PinchJuly 24, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

छोटे कारोबारियों के लिए बड़ा बदलाव…पीएम-स्वनिधि योजना का बढ़ेगा दायरा…रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं की कमाई में आया बड़ा सुधार

July 24, 2026

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन…दिल्ली हाईकोर्ट ने बनाया पहला फास्ट ट्रैक कोर्ट…अब तेजी से होगी सुनवाई

July 24, 2026

नीट पेपर लीक विवाद के बीच सीजेपी की सरकार से अहम मुलाकात…तटस्थ स्थान पर होगी बातचीत…इस्तीफे की मांग पर अड़ी पार्टी

July 24, 2026
Most Popular

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301

शास्त्री नगर मार्केट औऱ शंकर नगर लोधी चौक सब्जी मार्केट में एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान आयोजित

June 16, 202639

रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा अभियान, हाई स्कूल बोरिया कला और बाजारों में लोगों को किया जागरूक

June 18, 202614
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.