नई दिल्ली। देश में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक कल यानि 26 मई को यूपी, बिहार समेत 13 राज्यों के लिए बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है। लोगों को बेहद सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। यात्रा करने से पहले एक बार आईएमडी का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए नहीं तो बुरी तरह फंस सकते हैं।
पूर्वी राज्यों में आंधी के साथ बिजली और वज्रपात आफत गिरा सकती है। कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। वहीं, दक्षिण बिहार और आसपास के इलाकों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण स्थित है। मध्य असम और आसपास के इलाकों में भी चक्रवाती परिसंचरण मौजूद हैं। तो चलिए हम आपलोगों को देश के बाकी राज्यों में कल के मौसम का हाल बताने जा रहे हैं। हम आपलोगों को जिलावार भी बारिश का हाल बताएंगे।
देश के इन 13 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक देश के 13 राज्यों यूपी, बिहार, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, असम और त्रिपुरा में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी है। बारिश के साथ 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है। इस दौरान किसानों और मछुआरों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

