Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

Rajnath Singh: सुरक्षा को लेकर सरकार का सख्त रुख, राजनाथ सिंह ने बताया कैसे बदल रही है आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई

September 13, 2026

PM Modi Putin Meeting: तमिल की विरासत से रूस तक पहुंचा भारत का संदेश, पुतिन को मिली खास भेंट ने खींचा सबका ध्यान

September 13, 2026

Assam Health Care: गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए सरकार की नई पहल, बेंगलुरु पहुंचकर मंत्री ने खुद जाना इलाज का हाल

September 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»देश»उपराष्ट्रपति ने जानी एनसीसी और सैनिक स्कूलों की प्रगति, हर राज्य में 3 से 5 सैनिक स्कूल खोलने का दिया सुझाव
देश

उपराष्ट्रपति ने जानी एनसीसी और सैनिक स्कूलों की प्रगति, हर राज्य में 3 से 5 सैनिक स्कूल खोलने का दिया सुझाव

Daily PinchBy Daily PinchJuly 14, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने सोमवार को उपराष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) और सैनिक स्कूलों की गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें एनसीसी के विस्तार, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, सैनिक स्कूलों की विकास योजनाओं और भविष्य की रणनीति से अवगत कराया।

बैठक में करीब 20 लाख कैडेटों वाले एनसीसी के संगठनात्मक विस्तार, प्रशिक्षण व्यवस्था और राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। साथ ही सैनिक स्कूलों के नेटवर्क को मजबूत करने की योजनाओं पर भी चर्चा हुई।

राष्ट्र निर्माण में एनसीसी की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण

उपराष्ट्रपति ने एनसीसी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ शिविरों को राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की प्रभावी पहल बताया।

इसके अलावा ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ और ‘स्वच्छ भारत अभियान’ जैसी सामाजिक गतिविधियों में एनसीसी कैडेटों की भागीदारी की भी प्रशंसा की। उन्होंने एनसीसी पूर्व छात्र संघ की स्थापना का स्वागत करते हुए इसे संगठन को और सशक्त बनाने की दिशा में सकारात्मक कदम बताया।

राज्य सरकारों के सहयोग पर दिया जोर

सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि एनसीसी को और मजबूत बनाने के लिए केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने प्रशिक्षण सुविधाओं के विस्तार, आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने और बुनियादी ढांचे के विकास में राज्य सरकारों की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया। साथ ही इस दिशा में हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

हर राज्य में बढ़ें सैनिक स्कूलों की संख्या

बैठक में सैनिक स्कूलों के विस्तार और संचालन, खासकर सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर भी चर्चा हुई। छात्रों और अभिभावकों के बीच बढ़ती मांग को देखते हुए उपराष्ट्रपति ने सुझाव दिया कि प्रत्येक राज्य में कम से कम तीन से पांच सैनिक स्कूल स्थापित किए जाने का लक्ष्य तय किया जाना चाहिए।उन्होंने यह भी कहा कि जहां संभव हो, वहां मौजूदा सैनिक स्कूलों की प्रवेश क्षमता बढ़ाने की दिशा में भी प्रयास किए जाने चाहिए, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण सैन्य शिक्षा का अवसर मिल सके।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

Rajnath Singh: सुरक्षा को लेकर सरकार का सख्त रुख, राजनाथ सिंह ने बताया कैसे बदल रही है आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई

September 13, 2026

PM Modi Putin Meeting: तमिल की विरासत से रूस तक पहुंचा भारत का संदेश, पुतिन को मिली खास भेंट ने खींचा सबका ध्यान

September 13, 2026

Assam Health Care: गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए सरकार की नई पहल, बेंगलुरु पहुंचकर मंत्री ने खुद जाना इलाज का हाल

September 13, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

Rajnath Singh: सुरक्षा को लेकर सरकार का सख्त रुख, राजनाथ सिंह ने बताया कैसे बदल रही है आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई

By Daily PinchSeptember 13, 2026

Gujarat Jal Jeevan Mission: पानी पहुंचाने की योजना में सामने आया बड़ा हिसाब, CAG रिपोर्ट ने भुगतान और कामकाज पर उठाए गंभीर सवाल

By Daily PinchSeptember 13, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

Rajnath Singh: सुरक्षा को लेकर सरकार का सख्त रुख, राजनाथ सिंह ने बताया कैसे बदल रही है आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई

September 13, 2026

PM Modi Putin Meeting: तमिल की विरासत से रूस तक पहुंचा भारत का संदेश, पुतिन को मिली खास भेंट ने खींचा सबका ध्यान

September 13, 2026

Assam Health Care: गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए सरकार की नई पहल, बेंगलुरु पहुंचकर मंत्री ने खुद जाना इलाज का हाल

September 13, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.