Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

पीएम किसान योजना को लेकर बड़ी ‌खबर, इस दिन आएगी 23वीं किस्त, ऐसे करें चेक

May 20, 2026

राजस्थान से लेकर महाराष्ट्र तक भीषण गर्मी का प्रकोप, उत्तरप्रदेश में 48 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, 5 दिन का अलर्ट जारी

May 20, 2026

Vaibhav Suryavanshi:15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने के करीब

May 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»प्रदेश»प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, अफवाहों से बचें, आमजन से पैनिक खरीदी नहीं करने की अपील
प्रदेश

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, अफवाहों से बचें, आमजन से पैनिक खरीदी नहीं करने की अपील

Daily PinchBy Daily PinchMay 14, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आम नागरिकों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। खाद्य सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले द्वारा स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश के ऑयल डिपो को नियमित रूप से आवश्यकतानुसार पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति हो रही है तथा वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

खाद्य सचिव ने जानकारी दी कि प्रदेश में वर्तमान में कुल 2516 पेट्रोल/डीजल पंप संचालित हैं। राज्य में पेट्रोल का 45,474 किलोलीटर तथा डीजल का 84,654 किलोलीटर स्टॉक उपलब्ध है।

वहीं पेट्रोल की दैनिक आवश्यकता 3,635 किलोलीटर तथा डीजल की दैनिक आवश्यकता 5,873 किलोलीटर है। आज प्रदेश के विभिन्न ऑयल डिपो में 6,551 किलोलीटर पेट्रोल तथा 4,760 किलोलीटर डीजल प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि रायपुर शहर में कुल 326 पेट्रोल/डीजल पंप हैं, जिनमें से 35 पंप अस्थायी रूप से ड्राई आउट हैं।

इसी प्रकार बिलासपुर शहर में कुल 156 पेट्रोल/डीजल पंप हैं, जिनमें से 13 पंप ड्राई आउट हैं। इन सभी ड्राई आउट पंपों को यथाशीघ्र स्टॉक उपलब्ध कराने के लिए ऑयल कंपनियों के डिपो से लगातार आपूर्ति की जा रही है।  विगत दो दिनों में कुछ पेट्रोल/डीजल पंपों के ड्राई आउट होने के कारण अफवाह एवं घबराहट की स्थिति बनी, जिससे आम लोगों द्वारा पेट्रोल एवं डीजल की खपत में अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज की गई। मांग में अचानक हुई इस वृद्धि के कारण कुछ स्थानों पर कृत्रिम अभाव की स्थिति निर्मित हुई।

खाद्य सचिव ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है तथा आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने आम उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि वे किसी भी भ्रम अथवा अफवाह से प्रभावित होकर पैनिक खरीदी अथवा ईंधन का अनावश्यक संग्रहण न करें। शासन एवं ऑयल कंपनियां समन्वय के साथ लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और सभी पेट्रोल पंपों पर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

पीएम किसान योजना को लेकर बड़ी ‌खबर, इस दिन आएगी 23वीं किस्त, ऐसे करें चेक

May 20, 2026

Vaibhav Suryavanshi:15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने के करीब

May 20, 2026

हाईकोर्ट के कर्मचारियों को हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम,वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी सुनवाई

May 20, 2026

Latest News

देश

पीएम किसान योजना को लेकर बड़ी ‌खबर, इस दिन आएगी 23वीं किस्त, ऐसे करें चेक

By Daily PinchMay 20, 2026
देश

राजस्थान से लेकर महाराष्ट्र तक भीषण गर्मी का प्रकोप, उत्तरप्रदेश में 48 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, 5 दिन का अलर्ट जारी

By Daily PinchMay 20, 2026
खेल

About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

पीएम किसान योजना को लेकर बड़ी ‌खबर, इस दिन आएगी 23वीं किस्त, ऐसे करें चेक

May 20, 2026

राजस्थान से लेकर महाराष्ट्र तक भीषण गर्मी का प्रकोप, उत्तरप्रदेश में 48 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, 5 दिन का अलर्ट जारी

May 20, 2026

Vaibhav Suryavanshi:15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने के करीब

May 20, 2026
Most Popular

छत्तीसगढ़ में गुपचुप खाने के बाद मचा हाहाकार, 25 लोगों की बिगड़ी तबियत, हॉस्पिटल में भर्ती

May 11, 20268

बिरयानी के बाद खाई तरबूज एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, FDA की चौंकाने वाली रिपोर्ट से रहस्य गहराया

May 2, 20267

केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन सोमवार को लेंगे शपथ, राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा होंगे शामिल

May 15, 20266
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.