Author: Superadmin

Gold Price Today: सोना और चांदी दोनों ही हमेशा से गहनों के लिए सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। यही वजह है कि हर दिन इसकी कीमतें बदलती रहती है। अगर बात करें आज की तो आज तो 26 सितंबर 2025 को सोने और चांदी दोनों की कीमत बढ़ती हुई नजर आई हैं। आइए जानते हैं आज सोने के क्या दाम चल रहे हैं। आज सोने की कीमतों में तेज़ी आज की ताजा रिपोर्ट के हिसाब से, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹11,488 प्रति ग्राम पहुंच गई है, जो कल से ज़्यादा है। इसके अलावा 22 कैरेट सोना ₹10,530 प्रति…

Read More

Xiaomi को लोग हमेशा से ही अपने स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए जानते हैं। हाल ही में कंपनी ने अपने लेटेस्ट प्रीमियम टैबलेट Xiaomi Pad 8 Pro को चीन की मार्केट में लॉन्च किया है। यह टैबलेट Xiaomi 17 सीरीज के साथ पेश किया गया था। यह एक प्रीमियम टैबलेट है, जिसमें मल्टीटास्किंग काम भी हाई परफार्मेंस पर किए जा सकते हैं। इसमें 9,200mAh की बैटरी दी गई है, जिसे फास्ट चार्जर सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। डिजाइन और डिस्प्ले Xiaomi Pad 8 Pro में अच्छी डिस्प्ले दी गई है। यह डिस्प्ले 11.2-इंच की बड़ी है जिसका 3.2K…

Read More

BMW ने अपनी एंट्री-लेवल स्पोर्ट्स बाइक G 310 RR Limited Edition भारत में लॉन्च कर दी है। इस लिमिटेड एडिशन को कंपनी ने कई नए रंग और स्पेशल बैजिंग जैसे फीचर्स के साथ पेश किया है, जो इसे यूनिक बनाते हैं। BMW की इस पेशकश से बाइक प्रेमियों के बीच काफी उत्साह का माहौल पैदा हुआ है। आइए इस नए एडिशन की खूबियां और जबरदस्त फीचर्स पर नजर डालते हैं। लिमिटेड एडिशन का खास बैजिंग और यूनिक नंबर BMW G 310 RR Limited Edition में कुल सिर्फ 310 यूनिट्स को ही बेचा जाएगा। हर बाइक पर एक यूनिक नंबर बैजिंग…

Read More

Gold Price Today: भारत में सोना बाकी धातुओं के मुताबिक ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इसे न सिर्फ लोग गहनों के लिए इस्तेमाल करते हैं बल्कि निवेश का भी अच्छा साधन समझते हैं। इसकी कीमतें हर दिन बदलती है जिसकी वजह से अक्सर यह चर्चा का विषय बना रहता है। अगर आज की बात करें तो आज यानी की 25 सितंबर 2025 को सोने के दामों में गिरावट देखी गई है। आइए आज का पूरा हाल जानते हैं। आज के दिन सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट आज सोने में गिरावट आई है जिस वजह से 24 कैरेट सोने का…

Read More

CG News: रायपुर 26 सितंबर 2025। शालेय शिक्षक संघ ने शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों को निजी मोबाइल पर VSK एप डाउनलोड कर ई-अटेंडेंस दर्ज कराने की बाध्यता पर कड़ा विरोध जताया है। संगठन का कहना है कि यह कदम शिक्षकों की निजता के अधिकार का उल्लंघन है और इससे साइबर सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। संघ के प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने कहा कि किसी भी एप को डाउनलोड करने के लिए मोबाइल धारक को कैमरा और डाटा की अनुमति देनी पड़ती है। इससे निजी जानकारियों के दुरुपयोग, डाटा लीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) व डीप फेक तकनीक से…

Read More

CG News: रायपुर 26 सितंबर 2025: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल 25 सितंबर को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय पहुंचा और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट की। इस दौरान कर्मचारियों की समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के सामने कुल 11 सूत्रीय मांगें रखीं, जिनमें कर्मचारियों की वेतन विसंगति, पदोन्नति, सेवा शर्तों में सुधार, महंगाई भत्ते की समय पर वृद्धि, पेंशन व्यवस्था से जुड़े मुद्दे और अन्य लंबित प्रकरण शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इन मांगों का समाधान वर्षों से लंबित है, जिससे प्रदेशभर के कर्मचारियों…

Read More

रायपुर: 26 सितम्बर 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में “मेक-इन-सिलिकॉन: राष्ट्रीय सिंपोजियम ऑन एनेबलिंग इंडिजिनस सेमीकंडक्टर इन्फ्रास्ट्रक्चर” के पोस्टर और आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया। यह संगोष्ठी भारत में सेमीकंडक्टर मिशन को नई दिशा देने और देश में स्वदेशी तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करने की पहल है। ट्रिपल आईटी-नया रायपुर के निदेशक प्रो. ओमप्रकाश व्यास ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि यह राष्ट्रीय संगोष्ठी 7–8 नवम्बर 2025 को ट्रिपल आईटी-नया रायपुर में आयोजित होगी। इसमें देशभर के विशेषज्ञ, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, शिक्षाविद और नीति-निर्माता शामिल होंगे। संगोष्ठी का उद्देश्य भारत की घरेलू…

Read More

CG News:  अम्बिकापुर 26 सितंबर 2025:  सरगुजा जिले के बिड़ला ओपन माइंड स्कूल सरगवां में शिक्षा नियमों के विरुद्ध चल रही अनियमितताओं की शिकायत अभिभावक राहुल अग्रवाल ने प्रधानमंत्री कार्यालय (शिकायत क्रमांक PMOPG/E/2025/006407) में की थी। शिकायत में कहा गया था कि विद्यालय प्रबंधन अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालते हुए महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें और ड्रेस एक ही दुकान से खरीदने के लिए मजबूर कर रहा है। यहां तक कि 24 पन्नों की एक पतली किताब 650 रुपये तक की कीमत पर बेची जा रही है। CG News: प्रधानमंत्री कार्यालय से प्राप्त शिकायत की जांच का दायित्व प्राचार्य,…

Read More

रायपुर 26 सितंबर 2025:  विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक 30 सितंबर को होगी। ये बैठक मुद्दों से ज्यादा प्रशासनिक वजहों से महत्वपूर्ण है। दरअसल 30 सितंबर को मौजूदा मुख्य सचिव अमिताभ जैन का अंतिम कार्यकाल दिवस है, वहीं 30 सितंबर को ही अपराह्ण में मुख्य सचिव के तौर पर विकास शील पदभार ग्रहण करेंगे। लिहाजा कैबिनेट में जहां अमिताभ जैन को विदाई दी जायेगी, वहीं नये मुख्य सचिव का स्वागत किया जायेगा। जहां तक मुद्दों का सवाल है, तो कई मुद्दों पर कैबिनेट में चर्चा होगी। बारिश की वजह से कई जगहों पर काफी नुकसान हुआ है, बैठक में उस…

Read More

CG Breaking: रायपुर 26 सितंबर 2025। राजधानी रायपुर में शुक्रवार को एक निजी स्टील फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री के निर्माणाधीन प्लांट में काम चल रहा था। इसी दौरान भारी मशीनरी का एक बड़ा टुकड़ा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। उसी समय वहां काम कर रहे दर्जनभर से अधिक मजदूर इसकी चपेट में आ गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 6 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को तत्काल देवेंद्र नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने 2 मजदूरों की हालत नाजुक…

Read More