Author: Daily Pinch
हमें ऐसी शिक्षा की आवश्यकता है जो केवल बुद्धि को विकसित न करे, बल्कि विवेक को भी जागृत करे : राष्ट्रपति मुर्मु
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को गुजरात के वडोदरा में ब्रह्माकुमारीज के कार्यक्रम ‘विश्व नवीनीकरण के लिए आध्यात्मिक जागरण’ का शुभारंभ किया और ‘ग्लोबल स्पिरिचुअल पैलेस’ रिट्रीट सेंटर का उद्घाटन किया। सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि आज केवल आर्थिक विकास नहीं बल्कि मानवीय विकास की भी आवश्यकता है। हमें ऐसी शिक्षा की आवश्यकता है जो केवल बुद्धि को विकसित न करे, बल्कि विवेक को भी जागृत करे। हमें ऐसी प्रगति की आवश्यकता है जिसमें प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता हो। हमें ऐसी शक्ति चाहिए जो दूसरों पर नियंत्रण करने के बजाय स्वयं पर नियंत्रण करना सिखाए। हमें…
ओमान के पूर्वी तट के पास वाणिज्यिक जहाज एमवी केप डाओ पर हुए हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को हमले की निंदा करते हुए यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ”हम आज ओमान के पूर्वी तट के पास वाणिज्यिक जहाज एमवी केप डाओ पर हुए हमले की निंदा करते हैं। जहाज पर सवार 20 भारतीय नाविकों में से 19 को बचा लिया गया है, जबकि दुखद रूप से एक भारतीय नागरिक की जान चली गई।” मंत्रालय ने मृतक…
FSSAI ने ज्यादा नमक, चीनी और फैट वाले पैक्ड फ़ूड पर लाल चेतावनी लेबल लगाने का दिया प्रस्ताव
फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने ‘फ़्रंट-ऑफ-पैक न्यूट्रिशन लेबलिंग’ (FoPL) को एक ही चरण में लागू करने का प्रस्ताव दिया है। इसके तहत, ज्यादा नमक, चीनी या फैट वाले पैक्ड फ़ूड प्रोडक्ट्स पर साफ तौर पर दिखने वाले वॉर्निंग लेबल लगाए जाएंगे। यह प्रस्ताव सुप्रीम कोर्ट में दायर एक हलफनामे के जरिए दिया गया था। कोर्ट ने फूड रेगुलेटर और सरकार से फ्रंट-ऑफ-पैक वॉर्निंग लेबल लागू करने के लिए एक साफ समय-सीमा मांगी थी। प्रस्तावित फ्रेमवर्क के तहत, जिन पैक्ड फ़ूड प्रोडक्ट्स में चिंता वाले न्यूट्रिएंट्स (पोषक तत्व) तय सीमा से ज्यादा होंगे, उनके पैक के सामने…
वकील से मारपीट मामले में देर रात FIR, TI राजन सिंह अहिरवार समेत 3 पुलिसकर्मियों पर केस; प्रदर्शन के बाद खत्म हुआ चक्काजाम
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अधिवक्ता राकेश रावल से कथित मारपीट का मामला बुधवार देर रात और गरमा गया। जहांगीराबाद थाने के तत्कालीन TI राजन सिंह अहिरवार, आरक्षक यश लखेरा और रामस्वरूप के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई। इससे पहले तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका था। FIR की मांग को लेकर जिला अदालत के पास प्रदर्शन और चक्काजाम कर रहे अधिवक्ताओं ने इसके बाद अपना विरोध खत्म कर दिया। निलंबन के बाद भी जारी रहा वकीलों का विरोध राकेश रावल से कथित मारपीट की खबर सामने आने के बाद बड़ी संख्या में अधिवक्ता जहांगीराबाद थाने पहुंचे…
Jamui Crime: नाबालिग से छेड़छाड़ मामले की जांच में बड़ा खुलासा, आरोपी की तलाश में पहुंची पुलिस तो 23 साल पुराने डबल मर्डर का राज खुला
Jamui Molestation Case: बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में पुलिस का एक्शन जारी है. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस मामले की जांच के दौरान लिस को एक ऐसा सुराग मिला, जिसने पूरे केस को नया मोड़ दे दिया. जिस आरोपी नंदन यादव की तलाश में पुलिस उसके घर पहुंची थी. पूछताछ के दौरान उसके पिता गनौरी यादव का करीब 23 साल पुराना आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया. पुलिस के मुताबिक, गनौरी 2003 के दोहरे हत्याकांड में नामजद था और लंबे समय से फरार चल रहा था. पुलिस…
Samastipur Viral Video: बांध पर युवती से बदसलूकी का वीडियो वायरल, विरोध के बावजूद नहीं रुके युवक; पुलिस ने शुरू की जांच
Samastipur viral video: बिहार के जमुई में हाल ही में लड़की के साथ बदसलूकी का मामला 5 दिन पुराना ही है. इस मामले में पुलिस की तरफ से लगातार कार्रवाई की जा रही है. इन सब के बीच अब समस्तीपुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें कुछ मनचले सरेराह एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करते हैं. उसको गालियां देते और बेड टच भी करते हैं. यह घटना 23 सितंबर की बताई जा रही है और वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आ गई है. वीडियो सामने आने के बाद अब एक बार फिर लोगों में जमकर गुस्सा…
Rewa-Sidhi Tunnel Stunt Video: सोशल मीडिया रील के लिए टनल में खतरनाक स्टंट पड़ेगा भारी, पुलिस ने लगाए चेतावनी बोर्ड; अब होगी सख्त कार्रवाई
रीवा और सीधी को जोड़ने वाली टनल पर बाइक और कार से स्टंट करने के वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने अब सख्ती का संदेश दिया है। टनल के आसपास कई जगह चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। इन पर तेज रफ्तार में वाहन चलाने और स्टंट करने पर दंडात्मक कार्रवाई की बात स्पष्ट रूप से लिखी गई है। सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज पाने के लिए कुछ युवा टनल के भीतर और आसपास खतरनाक तरीके से वाहन चलाते नजर आए थे। ऐसी हरकतें स्टंट करने वालों के साथ-साथ वहां से गुजर रहे दूसरे वाहन…
BJP Election Expense: पांच विधानसभा चुनावों में BJP ने खर्च किए 529 करोड़, अकेले बंगाल में गया आधे से ज्यादा पैसा; जानिए कहां कितना हुआ खर्च
हाल में हुए पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों के दौरान भारतीय जनता पार्टी के चुनावी खर्च का ब्योरा सामने आया है। चुनाव आयोग को जमा किए गए पार्टी के खर्च संबंधी विवरण के अनुसार BJP के केंद्रीय कार्यालय ने असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी के चुनावों में कुल 529.38 करोड़ रुपये खर्च किए। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा पश्चिम बंगाल का रहा, जहां करीब 286 करोड़ रुपये खर्च किए गए। बंगाल में अकेले 286 करोड़ रुपये का खर्च पश्चिम बंगाल में BJP के कुल खर्च में 217.16 करोड़ रुपये सामान्य पार्टी प्रचार पर खर्च…
वकील से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, निलंबित TI समेत 3 पुलिसकर्मियों पर FIR के बाद खत्म हुआ वकीलों का प्रदर्शन
मध्य प्रदेश : राजधानी भोपाल में वकील से मारपीट के मामले ने बुधवार देर रात नया मोड़ ले लिया। जहांगीराबाद थाने के निलंबित TI राजन सिंह अहिरवार समेत तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। इस कार्रवाई के बाद प्रदर्शन कर रहे वकीलों ने अपना विरोध खत्म कर दिया। FIR की मांग को लेकर कोर्ट के पास जुटे थे वकील वकील राकेश रावल के साथ कथित मारपीट के मामले में TI राजन सिंह अहिरवार, आरक्षक यश लखेरा और रामस्वरूप को पहले ही निलंबित किया जा चुका था। इसके बाद वकीलों ने तीनों के खिलाफ FIR दर्ज करने…
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस बनी आग का गोला, 9 यात्रियों की मौत; कई ने कूदकर बचाई जान
उत्तर प्रदेश : ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। दयानतपुर गांव के पास दिल्ली से महोबा जा रही एक स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण कई यात्री बस के अंदर फंस गए। हादसे में 9 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस और राहत टीमों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान चलाया। करीब 35 यात्री थे सवार, आग लगते ही मची अफरातफरी जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय बस में करीब 35 यात्री मौजूद थे। आग लगने का पता चलते ही…
