Author: Daily Pinch
नंदीग्राम में BJP उम्मीदवार हसीरानी रथ के हलफनामे पर बवाल, 1965 में 10वीं पास करने का दावा; कांग्रेस पहुंची हाई कोर्ट
पश्चिम बंगाल : नंदीग्राम विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले बीजेपी उम्मीदवार हसीरानी रथ के चुनावी हलफनामे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने उनकी उम्र और शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी जानकारी में कथित विसंगति का मुद्दा उठाते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया है। अदालत ने याचिका दाखिल करने की अनुमति दे दी है और मामले पर सुनवाई होनी है। हलफनामे में उम्र और 10वीं पास करने के साल पर सवाल कांग्रेस की ओर से अदालत में कहा गया कि हसीरानी रथ ने अपने हलफनामे में उम्र 60 साल से अधिक बताई है। वहीं शैक्षणिक योग्यता…
अनुकंपा नियुक्ति का इंतजार कर रहे परिवारों के लिए बड़ी खबर, 2 दिन में 600 आदेश जारी; जानें अब कितने मामलों पर बाकी है फैसला
मध्य प्रदेश : अनुकंपा नियुक्ति का लंबे समय से इंतजार कर रहे परिवारों के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने लंबित मामलों के निपटारे की प्रक्रिया तेज करते हुए महज दो दिनों में 600 अनुकंपा नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इस फैसले से उन परिवारों को राहत मिली है, जो दिवंगत कर्मचारी के आश्रित के तौर पर नौकरी मिलने की उम्मीद में लंबे समय से प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे थे।स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए बताया कि विभाग में लंबे समय से लंबित अनुकंपा…
जमुई छेड़छाड़ केस की जांच में बड़ा खुलासा, आरोपी की तलाश में घर पहुंची पुलिस तो 23 साल पुराने डबल मर्डर का राज खुला
बिहार : जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक पुराना आपराधिक मामला सामने आया है। पुलिस ने इस केस में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसी दौरान मुख्य आरोपी नंदन यादव की तलाश में उसके घर पहुंची पुलिस को उसके पिता गनौरी यादव के खिलाफ दर्ज करीब 23 साल पुराने दोहरे हत्याकांड का पता चला।पुलिस के मुताबिक, गनौरी यादव वर्ष 2003 में हुए दोहरे हत्याकांड में नामजद आरोपी था और घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। पुराने मामले में जानकारी मिलने के बाद पुलिस…
छत्तीसगढ़ में मौसम का बिगड़ा मिजाज, चक्रवात अर्नब से भारी बारिश का अलर्ट; इन जिलों में सबसे ज्यादा खतरा
बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अर्नब का असर अब छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार तूफान के गुरुवार को ओडिशा के कलिंगपट्टनम तट के पास पहुंचने की संभावना है। इसके प्रभाव से ओडिशा और आंध्र प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भी बारिश का दौर तेज हो सकता है। 24 सितंबर को रेड अलर्ट, दो दिन ऑरेंज अलर्ट भारतीय मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। 24 सितंबर को प्रदेश के लिए रेड अलर्ट रखा गया है, जबकि 25…
चांदी के भाव में आज फिर हलचल, MCX पर बढ़ी कीमत; जानें आपके शहर में 1 किलो सिल्वर का ताजा रेट
Silver Price Today in India : चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। 24 सितंबर 2026 को कारोबारी दिन की शुरुआत से पहले MCX पर चांदी का वायदा भाव 190 रुपये यानी 0.08 फीसदी की तेजी के साथ 2,36,085 रुपये प्रति किलो पहुंच गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,35,895 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।वहीं दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी का भाव लगातार दूसरे दिन 2.42 लाख रुपये प्रति किलो पर स्थिर बताया जा रहा है। दूसरी ओर Goodreturns के अनुसार चांदी की कीमत 2.50 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।…
कच्चा तेल 100 डॉलर के पार, क्या अब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें क्यों कंपनियों का बढ़ता घाटा भी नहीं बदल रहा दाम
पेट्रोल-डीजल: कीमतों में कमी की उम्मीद कर रहे लोगों के लिए कच्चे तेल का फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंचना चिंता बढ़ाने वाला है। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चे तेल के आयात से पूरा करता है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड महंगा होने का असर तेल कंपनियों की लागत पर पड़ता है।भारत जिस क्रूड ऑयल बास्केट का आयात करता है, उसकी कीमत 21 सितंबर 2026 को बढ़कर 117.4 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई थी। इसके मुकाबले वित्त वर्ष 2025-26 में इसकी औसत कीमत करीब 66 डॉलर प्रति बैरल रही थी। यानी पिछले औसत की तुलना…
पंचांग : आज 24 सितंबर, 2026 गुरुवार, के दिन भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. इस त्रयोदिशी तिथि पर देवादिदेव भगवान भोलेनाथ और कामदेव का शासन होता है. इस त्रयोदिशी तिथि पर नई किताबें लिखना, कर्मकांड करना और नृत्य के लिए दिन बेहद अच्छा माना जाता है. 24 सितंबर का पंचांग : विक्रम संवत : 2083 मास : भाद्रपद पक्ष : शुक्ल पक्ष त्रयोदशी दिन : गुरुवार तिथि : शुक्ल पक्ष त्रयोदशी योग : ध्रुति नक्षत्र : धनिष्ठा करण : कौलव चंद्र राशि : कुंभ सूर्य राशि : कन्या सूर्योदय : 06:10:00 AM सूर्यास्त : 06:16:00 PM चंद्रोदय…
आज मकर राशि वालों के लिए धन के मामले में खास दिन, निवेश से लाभ के संकेत; बोलते समय रहें सावधान
मेष- 24 सितंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कुंभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए ग्यारहवें भाव में होगा. आज सामाजिक काम में व्यस्त रहेंगे. मित्रों से मुलाकात होगी और धन भी खर्च कर सकते हैं. अचानक धन लाभ होने से आप खुश भी हो जाएंगे. प्रोफेशनल मोर्चे पर दिन अनुकूल होगा. सरकारी कामकाज अच्छी तरह पूरे होंगे. व्यापार को बढ़ाने के लिए नई योजना बना सकते हैं. आज किसी खास व्यक्ति के साथ मिलना हो सकता है. संतान से अच्छे समाचार मिलेंगे. विवाह योग्य जातकों के पास वैवाहिक प्रस्ताव आने की संभावना है. प्रेम जीवन में आज धैर्य की परीक्षा…
Saurav Das Police Case Controversy: कॉकरोच जनता पार्टी और उनके पदाधिकारी दिल्ली जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद से ही देशभर में ही चर्चा हो रही है. लेकिन इन सब के बीच सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दाव ने पुलिस और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सौरभ दास ने कहा है कि उन्हें और कॉकरोच जनता पार्टी के दूसरे नेताओं को फंसाने की तैयारी चल रही है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पुलिस इस तरह की कोशिश कर सकती है. सौरभ दास ने कहा कि उन्हें अब तक जो पता चला है उसके अनुसार दिल्ली पुलिस हर हाल में किसी…
Asian Games 2026: मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स में खत्म किया 28 साल का सूखा, वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर
Mirabai Chanu Wins Silver: भारतीय स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. चानू ने 49केगी केटेगरी के सेमीफाइनल में अब तक शानदार प्रदर्शन किया. चानू ने महिलाओं की 49किलोग्राम स्नैच में तीन प्रयासों में क्रमश: 83, 85 और 87 किलो वजन उठाया. इसी के साथ भारत ने करीब 28 साल बार एशियन गेम्स में वेटलिफ्टिंग में कोई मेडल जीता है. मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीत लिया है. एशियन गेम्स में यह चानू का पहला…
