Author: Daily Pinch
CEC Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाना इतना आसान क्यों नही, संविधान में क्या है पूरी प्रक्रिया
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर राजनीतिक बहस के बीच एक संवैधानिक सवाल भी चर्चा में आ गया है कि आखिर किसी CEC को पद से हटाने की प्रक्रिया क्या है। विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोपों और हटाने की मांग के बीच यह समझना जरूरी है कि मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए सामान्य सरकारी पदों जैसी प्रक्रिया लागू नही होती। संविधान ने CEC के पद को विशेष सुरक्षा दी है। अनुच्छेद 324(5) के अनुसार मुख्य चुनाव आयुक्त को उसी तरीके और उन्ही आधारों पर पद से हटाया जा सकता है, जिस तरीके…
MP Sugam Parivahan Seva: 20 साल बाद MP में लौटेगी सरकारी बस सेवा, 351 बसों से शुरुआत और यात्रियों को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं
मध्यप्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नए सिरे से मजबूत करने की तैयारी शुरू हो गई है। करीब 20 साल बाद प्रदेश में सरकारी नियंत्रण वाली बस सेवा फिर से शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन योजना का शुभारंभ आज भोपाल में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे। योजना के पहले चरण में प्रदेश के 7 शहरों के बीच 351 बसें संचालित की जाएंगी। इनमें सबसे ज्यादा 145 बसें इंदौर को, 106 बसें भोपाल को और 67 बसें जबलपुर को मिलेंगी। बाकी बसों का आवंटन अन्य चयनित शहरों के लिए किया…
Anant Chaturdashi 2026: आज किस मुहूर्त में करें गणेश विसर्जन, पूजा से लेकर विदाई तक जानें पूरी विधि
गणेश उत्सव के 12 दिवसीय आयोजन के बाद आज गणपति बप्पा को विदाई देने का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी मनाई जा रही है। इसी दिन गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने की परंपरा है। मान्यता है कि शुभ समय में विधि-विधान से बप्पा की विदाई करने से परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। पूरे गणेश उत्सव के दौरान भक्तों ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। अब अनंत चतुर्दशी पर श्रद्धा के साथ गणपति की विदाई की जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा का भी विशेष महत्व…
Akhilesh Yadav UP 2027 Mission: रायबरेली से PDA रथ यात्रा की शुरुआत, सीट बंटवारे पर अखिलेश का जीत वाला फॉर्मूला चर्चा में
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियों को जमीन पर उतारना शुरू कर दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रायबरेली से PDA रथ यात्रा की शुरुआत कर चुनावी अभियान का संकेत दिया है। खास बात यह है कि यात्रा के लिए रायबरेली को चुना गया, जो कांग्रेस नेता राहुल गांधी का संसदीय क्षेत्र है। ऐसे में सपा और कांग्रेस के बीच संभावित गठबंधन, सीट बंटवारे और दोनों दलों के चुनावी तालमेल को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सीटों की संख्या नही, जीत की संभावना को अखिलेश ने बताया अहम अखिलेश यादव ने गठबंधन…
‘मुझे एनकाउंटर में मारा जा सकता है…’, लेह हिंसा की बरसी पर सोनम वांगचुक ने अमित शाह को घेरा
Sonam Wangchuk: क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने लेह में पिछले साल हुई हिंसा की पहली बरसी पर केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग भी कर दी है. उन्होंने कहा कि 24 सितंबर 2025 को हुई हिंसा और चार लोगों की मौत की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए. वांगचुक ने इस मामले की न्यायिक जांच की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की भी मांग की. वांगचुक ने कहा कि पिछले साल लद्दाख में राज्य का दर्जा और संविधान की छठी अनुसूची के तहत सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहे थे. 24…
अनंत चतुर्दशी पर सोना और चांदी फिर चमके, खरीदारी से पहले जान लें आज के ताजा भाव और शहरवार रेट
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के मौके पर सोने और चांदी के बाजार में तेजी का रुख नजर आ रहा है। अगर आज आप ज्वेलरी खरीदने या कीमती धातुओं में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, तो बाजार जाने से पहले ताजा भाव जानना आपके लिए जरूरी है। घरेलू बाजार के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी में मजबूती देखने को मिल रही है। विदेशी बाजार में तेजी का असर घरेलू कीमतों पर भी दिखा अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार से सुबह मिले संकेत कीमती धातुओं में तेजी की ओर इशारा कर रहे हैं। करीब सुबह 7:30…
देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर शुक्रवार, 25 सितंबर को वाहन चालकों को कोई नया बदलाव देखने को नहीं मिला। सरकारी तेल कंपनियों ने रोजाना की तरह सुबह 6 बजे नए फ्यूल रेट जारी किए, लेकिन ज्यादातर प्रमुख शहरों में कीमतें पिछले स्तर पर ही बनी रहीं। दिल्ली में पेट्रोल 102 रुपये के पार, मुंबई में भी कीमतों में बदलाव नहीं राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.97 रुपये प्रति लीटर…
पंचांग : आज 25 सितंबर, 2026 शुक्रवार, के दिन भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. यह चतुर्दशी तिथि रुद्र द्वारा शासित होती है, जो भगवान शिव का एक प्राचीन और उग्र रूप है. शुक्रवार के दिन की ऊर्जा से भगवान की पूजा करने सबसे अच्छा होता है. 25 सितंबर का पंचांग : विक्रम संवत : 2083 मास : भाद्रपद पक्ष : शुक्ल पक्ष चतुर्दशी दिन : शुक्रवार तिथि : शुक्ल पक्ष चतुर्दशी योग : शूल नक्षत्र : शतभिषा करण : गर चंद्र राशि : कुंभ सूर्य राशि : कन्या सूर्योदय : 06:10:00 AM सूर्यास्त : 06:15:00 PM चंद्रोदय…
मेष- चंद्रमा राशि बदलकर आज 25 सितंबर, 2026 शुक्रवार को कुंभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति ग्यारहवें भाव में होगी. किसी सामाजिक काम में शामिल हो सकते हैं. मित्रों तथा स्नेहियों के साथ दिन अच्छा गुजरेगा. मित्रों पर धन खर्च होगा और लाभ भी होगा. आप बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों का दिन सामान्य रहेगा. बिजनेस में अच्छे लाभ की उम्मीद है. घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा. संतान से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे. वैवाहिक जीवन में शांति और मेल-जोल बना रहेगा. आय के नए अवसर मिलेंगे. आर्थिक लाभ की संभावना है. निवेश की…
ट्रेन में शराब-सिगरेट और बिना टिकट यात्रा पर अब जेल नहीं? रेलवे ने बदला नियम, मौके पर ही वसूला जाएगा जुर्माना
Bilaspur Railway: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने ट्रेनों और स्टेशनों पर होने वाले कुछ सामान्य अपराधों से निपटने की व्यवस्था में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शराब पीने, धूम्रपान करने, गलत तरीके से खाद्य सामग्री बेचने और बिना टिकट यात्रा जैसे मामलों में कार्रवाई की जिम्मेदारी रेलवे के अधिकारियों को दी गई है। ऐसे मामलों में आरोपी को रेलवे मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बजाय निर्धारित जुर्माना वसूलकर छोड़ा जा सकेगा। 13 तरह के मामलों में बदली कार्रवाई की प्रक्रिया दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के सीनियर डीसीएम अनुराग कुमार सिंह के अनुसार, पहले इस तरह…
