Author: Daily Pinch

नीति आयोग ने बुधवार को कहा कि सरकार को खनिज संसाधनों की नई खोज में तेजी लाने के लिए भू-वैज्ञानिक आंकड़ों तक पहुंच आसान बनाने, खोज से जुड़ी छोटी कंपनियों के लिए जोखिम पूंजी और वित्तीय सहायता तथा निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने के उपाय करने चाहिए। नीति आयोग ने व्यापार पर अपनी तिमाही रिपोर्ट (ट्रेड वॉच क्वार्टरली) में सुझाव दिया कि सरकार को अनुपालन रिपोर्ट की वैधता अवधि बढ़ानी चाहिए, बार-बार होने वाली मंजूरी की प्रक्रियाओं को कम करना चाहिए, वन और वन भूमि के उपयोग के बाद बदले में दूसरी जगह वन लगाने से जुड़ी प्रक्रियाओं को सरल…

Read More

वित्त मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी अधिसूचनाओं के अनुसार, केंद्र सरकार ने अगले पखवाड़े के लिए पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर निर्यात शुल्क घटा दिया है। 1 सितंबर से लागू दरों की तुलना में पेट्रोल पर शुल्क 1 रुपये प्रति लीटर, डीजल पर 5 रुपये प्रति लीटर और ATF पर 4 रुपये प्रति लीटर कम किया गया है। नवीनतम संशोधन के तहत पेट्रोल पर निर्यात शुल्क 1.5 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 0.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है, जबकि डीजल पर कुल शुल्क 25 रुपये से घटाकर 20 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सुरक्षित भारत ही समृद्ध भारत की पहली शर्त है और प्रधानमंत्री ने इसे सिद्ध कर दिखाया है। शाह ने पीएम मोदी को अथक परिश्रम, त्याग और दूरदर्शिता का प्रतीक बताते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। अमित शाह ने कहा कि कर्म को साधना और राष्ट्रसेवा को जीवन का ध्येय बनाकर चलने वाले प्रधानमंत्री मोदी का जीवन तप, त्याग और अटूट संकल्प की गाथा है। सेवा और समर्पण से भरी उनकी यात्रा करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी हुई…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर देशभर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत कई नेताओं ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। योगी ने बताया ‘नए भारत का शिल्पी’ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मोदी को ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्नद्रष्टा, ‘नए भारत के…

Read More

अमेरिका में भारत समेत कई देशों से जुड़े 100 फीसदी टैरिफ वाले प्रस्ताव को लेकर आज का दिन अहम है। अमेरिकी सदन में इस विधेयक पर अंतिम मतदान होना है। प्रस्तावित कानून के तहत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूस से तेल और गैस खरीदने वाले भारत समेत अन्य देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार मिल सकता है। इसके अलावा ईरान पर मौजूदा प्रतिबंधों को आगे बढ़ाने का प्रावधान भी प्रस्ताव में शामिल बताया गया है। ऐसे में इस वोटिंग पर भारत समेत अंतरराष्ट्रीय बाजार और वैश्विक व्यापार की नजर बनी हुई है। अमेरिकी सदन में इससे पहले विधेयक…

Read More

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री के लंबे राजनीतिक सफर की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सुशासन के अनेक नए प्रतिमान स्थापित किए हैं और समावेशी विकास को नई दिशा प्रदान की है। ‘एक्स’ पर लिखा बधाई और और शुभकामना संदेश राष्ट्रपति मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। विगत 25 वर्षों में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कार्यकाल में आपने सुशासन के अनेक नए प्रतिमान स्थापित किए हैं व समावेशी विकास को अभूतपूर्व गति…

Read More

मध्य प्रदेश में मौसम लगातार अपना रंग बदल रहा है। दिन के समय तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है, तो शाम होते ही कई इलाकों में बारिश से तापमान में राहत मिल रही है। राजधानी भोपाल में भी बुधवार को कुछ ऐसा ही मौसम देखने को मिला। दिनभर धूप के कारण गर्मी और उमस बनी रही, लेकिन शाम के समय पहले हल्की बारिश हुई और इसके बाद तेज बौछारों ने मौसम को ठंडा कर दिया। पिछले 24 घंटे में इन इलाकों में हुई बारिश मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान नर्मदापुरम, चंबल और…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर मध्य प्रदेश में कई कार्यक्रमों के साथ एक अहम योजना की शुरुआत होने जा रही है। 17 सितंबर से प्रदेश सरकार सेवा संकल्प अभियान शुरू करेगी। इसी कड़ी में इंदौर से स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन योजना 2026 का शुभारंभ किया जाएगा। योजना का उद्देश्य ग्रामीण आबादी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को उनकी जमीन से संबंधित अधिकारों का दस्तावेज उपलब्ध कराना है। ग्रामीणों को रजिस्ट्री के लिए नहीं देना होगा शुल्क योजना के तहत आबादी भूमि पर रहने वाले पात्र लोगों की जमीन की रजिस्ट्री निशुल्क कराई जाएगी। इसके लिए लाभार्थियों से…

Read More

PM Modi birthday 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 17 सितंबर को 76 साल के हो गए हैं. जन्मदिन के साथ ही उनके सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के मौके पर भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में अलग-अलग कार्यक्रमों की तैयारी की है. शाम के समय ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के तहत घरों और सार्वजनिक स्थानों पर दीप जलाए जाएंगे. बीजेपी ने लोगों से शाम के तय समय पर दीप जलाकर प्रधानमंत्री के लिए शुभकामनाएं देने की अपील की है. मध्य प्रदेश में जन्मदिन के मौके पर बड़ा दीपोत्सव आयोजित किया जा रहा है. उज्जैन के महाकाल लोक समेत प्रदेशभर में…

Read More

सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र में ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल सामने आए हैं। रेवटी गांव में ऐसे लोगों द्वारा मरीजों का इलाज किए जाने की जानकारी सामने आई है, जिनकी चिकित्सकीय योग्यता और वैध अनुमति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि कथित झोलाछाप मरीजों को दवाएं देने के साथ इंजेक्शन और स्लाइन जैसी प्रक्रियाएं भी कर रहे हैं। मामला सामने आने के बाद ग्रामीण क्षेत्र में मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। 10वीं तक पढ़ाई करने वाले व्यक्ति पर इलाज करने का आरोप स्थानीय…

Read More