Author: Daily Pinch
फिजी में HIV ने बढ़ाई चिंता, हर 60 वयस्कों में एक संक्रमित; सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल
प्रशांत महासागर के द्वीपीय देश फिजी में HIV संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य व्यवस्था के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। हालात को देखते हुए फिजी सरकार ने राष्ट्रीय HIV आपातकाल घोषित किया है। UNAIDS के अनुमान के मुताबिक 2025 में करीब 9,100 लोग HIV के साथ रह रहे थे और देश में अब लगभग हर 60 वयस्कों में एक व्यक्ति HIV से संक्रमित है। पांच साल पहले यह अनुपात करीब 167 वयस्कों में एक था। एक साल में 2 हजार से ज्यादा नए मामले फिजी में 2025 के दौरान 2,016 नए HIV मामलों की…
हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की Range Rover पर फायरिंग, सोशल मीडिया पोस्ट में चार लोगों ने ली जिम्मेदारी; पुलिस जांच में जुटी
हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े सिंगर दिलेर खरकिया की Range Rover पर फायरिंग की घटना सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक घटना के दौरान दिलेर कार में मौजूद थे, लेकिन वह सुरक्षित बच गए। वारदात के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया, जिसमें कुछ लोगों ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्ट से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। सोशल मीडिया पोस्ट में चार नामों का जिक्र फायरिंग के बाद सामने आए कथित सोशल मीडिया पोस्ट में हिमांशु सोनीपत, हैरी बॉक्सर,…
इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले सुरक्षा का बड़ा प्लान, पुलिस ने आयोजकों पर लगाईं 31 शर्तें
Indore News: इंदौर में 19 सितंबर को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने आयोजकों को 31 बिंदुओं की शर्तों की सूची सौंपी है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं के जुटने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने भीड़ नियंत्रण और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विस्तृत इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं. 1500 स्वयंसेवकों की तैनाती जरूरी आयोजकों को ‘छात्रो की गूंज‘ कार्यक्रम स्थल पर करीब 1500 स्वयंसेवकों की तैनाती करनी होगी. इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर कम से कम 6 प्रवेश और 8…
LPG सिलेंडर उठाने की दलील पर महिला को नौकरी से किया बाहर, सुप्रीम कोर्ट ने IOC को 12 लाख मुआवजा देने का दिया आदेश
नई दिल्ली: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में नौकरी के लिए योग्य होने के बावजूद एक महिला को केवल महिला होने के आधार पर नियुक्ति नहीं मिली। कंपनी की ओर से काम की प्रकृति, LPG सिलेंडर उठाने और रात की शिफ्ट जैसी दलीलें दी गईं। मामला जब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तो अदालत ने इस आधार पर नौकरी से वंचित किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई और IOC को 12 लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश दिया। महिला होने को नियुक्ति से जोड़ना अदालत को नागवार गुजरा जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की पीठ ने सुनवाई के दौरान…
7 साल पहले SGB में लगाया था पैसा तो आज हो गया करीब 4 गुना, 1 लाख के निवेश पर मिला 2.95 लाख का फायदा
अगर आपने साल 2019 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड यानी SGB में पैसा लगाया था, तो आपके लिए रिटर्न से जुड़ी यह जानकारी खास हो सकती है। 17 सितंबर 2019 को जारी SGB सीरीज के प्री-मैच्योर रिडेम्पशन के लिए 17 सितंबर 2026 को कीमत 15,173 रुपए प्रति यूनिट तय की गई है। यानी करीब सात साल पहले इस बॉन्ड में निवेश करने वालों को सोने की कीमत में हुई बढ़ोतरी का सीधा लाभ मिला है। 3,840 रुपए से बढ़कर 15,173 रुपए हुई कीमत सितंबर 2019 में ऑनलाइन माध्यम से खरीदे गए इस सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का इश्यू प्राइस 3,840 रुपए प्रति…
पेट्रोल-डीजल के दाम में आज फिर राहत, जानें दिल्ली से भोपाल तक आपके शहर में कितना है रेट
हर दिन घर से निकलने से पहले वाहन चालकों की नजर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर रहती है। ईंधन के दाम में मामूली बदलाव भी रोजाना के सफर और महीने के बजट पर असर डाल सकता है। 18 सितंबर 2026 को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में टैक्स और स्थानीय शुल्क के कारण ईंधन के दाम अलग बने हुए हैं। आज प्रमुख शहरों में पेट्रोल का भाव शहर पेट्रोल का रेट दिल्ली 102.12 रुपए प्रति लीटर मुंबई 111.31 रुपए प्रति लीटर कोलकाता 113.51 रुपए…
पंचांग: शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा से खुल सकते हैं धन लाभ के रास्ते, जानें किस समय पूजा करना रहेगा खास फलदायी
पंचांग : आज 18 सितंबर, 2026 शुक्रवार, के दिन भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि है. इस तिथि पर भगवान सूर्य का शासन है. सभी तरह के शुभ काम के साथ विवाह आदि कार्यों के लिए यह तिथि अच्छी मानी जाती है. 18 सितंबर का पंचांग : विक्रम संवत : 2083 मास : भाद्रपद पक्ष : शुक्ल पक्ष सप्तमी दिन : शुक्रवार तिथि : शुक्ल पक्ष सप्तमी योग : प्रीति नक्षत्र : ज्येष्ठा करण : वणिज चंद्र राशि : वृश्चिक सूर्य राशि : कन्या सूर्योदय : 06:07:00 AM सूर्यास्त : 06:23:00 PM चंद्रोदय : 12:58 PM चंद्रास्त : 10:50…
राशिफल: कर्क राशि वालों के लिए आज कमाई के बनेंगे नए मौके, बस एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा दिन
मेष- 18 सितंबर, 2026 शुक्रवार को वृश्चिक राशि का चंद्रमा आज आपके लिए आठवें भाव में होगा. आज आप सभी काम सावधानी से करें. सरकार विरोधी काम से दूर रहें. दुर्घटना का भय रहेगा, इसलिए वाहन आदि का उपयोग ध्यान से करें. बाहर के खान-पान की आदत के कारण स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है. काम समय पर पूरे नहीं होंगे. व्यापार में भी संभलकर काम करें. नौकरीपेशा लोगों के अधिकारी उनसे खुश नहीं रहेंगे. संतान के साथ मतभेद हो सकता है. महत्वपूर्ण निर्णय आज टालें. हो सके तो आज ज्यादातर समय मौन ही बने रहें. वृषभ- 18 सितंबर, 2026 शुक्रवार को वृश्चिक…
राम मंदिर फैसले पर स्वरा भास्कर का पुराना बयान फिर वायरल, मुस्लिम दोस्तों से माफी मांगने की बात पर सोशल मीडिया में छिडी बहस
Swara Bhasker Faces Backlash: अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बार फिर अपने पुराने बयान को लेकर सोशल मीडिया चर्चा के केंद्र में हैं। राम मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट के 2019 के फैसले को लेकर दिया गया उनका एक वीडियो दोबारा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेत्री ने बताया कि फैसले के बाद उन्होंने अपने मुस्लिम दोस्तों को संदेश भेजकर माफी मांगी थी। स्वरा के इस बयान पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स उनके बयान की आलोचना कर रहे हैं, जबकि उनके समर्थकों का कहना है कि उन्हें अपनी राय रखने…
उज्जैन में पीएम मोदी के जन्मदिन पर भव्य दीपोत्सव, रामघाट पहुंचे नितिन नवीन और सीएम मोहन यादव; हजारों दीयों से जगमगाया शहर
उज्जैन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार शाम दीपोत्सव का आयोजन किया गया। शिप्रा नदी के पवित्र रामघाट समेत शहर के कई प्रमुख स्थान दीयों की रोशनी से जगमगा उठे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शाम करीब 7 बजे रामघाट पहुंचे और यहां ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद रहे। दीपोत्सव के साथ शिप्रा नदी की आरती और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। बाबा महाकाल मंदिर, महाकाल कॉरिडोर और कार्तिक मेला ग्राउंड सहित शहर के अलग-अलग हिस्सों में दीप प्रज्वलित किए…
