Author: Daily Pinch
जंगल से निकलकर मदद की तलाश में भटकता रहा भालू, मौत के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
बिलासपुर : खोंगसरा-टेंगनमाड़ा मार्ग स्थित सुखानाला में एक वृद्ध भालू का शव मिलने से वन्यजीव संरक्षण व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि भालू कई दिनों से भोजन और पानी की तलाश में जंगल छोड़कर आसपास के गांवों और तेंदूपत्ता संग्रहण केंद्रों के पास भटक रहा था। इसके बावजूद समय रहते उसका रेस्क्यू नहीं किया गया। अब वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। मंगलवार को मिला शव, मौके पर जुटी भीड़ मंगलवार को सुखानाला क्षेत्र में भालू…
महादेव बेटिंग ऐप मामले में बड़ा घटनाक्रम, ओमान में गिरफ्तार हुआ सौरभ चंद्राकर, भारत लाने की प्रक्रिया तेज
महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले के प्रमुख आरोपी और लंबे समय से फरार चल रहे सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रॉयल ओमान पुलिस ने भारतीय एजेंसियों की ओर से जारी इंटरपोल रेड नोटिस के आधार पर यह कार्रवाई की। फिलहाल सौरभ चंद्राकर को मस्कट स्थित अल खौद हाई सिक्योरिटी हिरासत केंद्र में रखा गया है। फर्जी पासपोर्ट से प्रवेश का आरोप सौरभ चंद्राकर पर कथित रूप से फर्जी इंडोनेशियाई पासपोर्ट का उपयोग कर ओमान में प्रवेश करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ…
दुर्ग शिक्षा संभाग में नई जिम्मेदारी, डॉ. के. वेंकट राव को संयुक्त संचालक का अतिरिक्त प्रभार
लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ ने दुर्ग शिक्षा संभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर नया आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, डॉ. के. वेंकट राव को संभागीय संयुक्त संचालक (जेडी) शिक्षा, दुर्ग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे फिलहाल प्रभारी उप संचालक के रूप में कार्यरत हैं और नियमित नियुक्ति होने तक यह अतिरिक्त जिम्मेदारी निभाएंगे। सेवानिवृत्ति के बाद बदली गई व्यवस्था दुर्ग शिक्षा संभाग के तत्कालीन प्रभारी संयुक्त संचालक आर.एल. ठाकुर 30 अप्रैल को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्त हो गए थे। इसके बाद अंतरिम व्यवस्था के तहत रायपुर शिक्षा संभाग के संयुक्त संचालक संजीव श्रीवास्तव…
फर्जी मार्कशीट मामले में शिक्षा कर्मी को हाईकोर्ट से राहत, विभागीय जांच के बिना बर्खास्तगी को किया रद्द
छत्तीसगढ़ : हाईकोर्ट ने फर्जी मार्कशीट के आधार पर नौकरी हासिल करने के आरोप में बर्खास्त किए गए कबीरधाम जिले के एक शिक्षा कर्मी को बड़ी राहत दी है। अदालत ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम, 1999 के अंतर्गत कार्यरत किसी भी कर्मचारी को नियमित विभागीय जांच किए बिना सेवा से नहीं हटाया जा सकता। न्यायालय ने कहा कि आरोप चाहे गंभीर हों, लेकिन कार्रवाई हमेशा निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के अनुरूप ही होनी चाहिए। बर्खास्तगी और अपील दोनों आदेश रद्द न्यायमूर्ति एन.के. चंद्रवंशी की एकलपीठ ने शिक्षा कर्मी सुरेश कुमार पटेल की याचिका स्वीकार करते…
छत्तीसगढ़ : बहुचर्चित 540 करोड़ रुपये के कथित कोयला लेवी घोटाले की जांच एक बार फिर तेज हो गई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) ने मामले में नामजद पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के बेटे वैभव अग्रवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। जांच एजेंसी उनसे कथित वित्तीय लेनदेन और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी जुटा रही है। एफआईआर में पिता-पुत्र दोनों के नाम जांच एजेंसी द्वारा दर्ज एफआईआर में रामगोपाल अग्रवाल और वैभव अग्रवाल दोनों के नाम शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, रामगोपाल अग्रवाल अब भी जांच एजेंसियों की पहुंच से बाहर हैं, जबकि वैभव अग्रवाल से…
दुर्ग में सनसनी: 6 युवकों ने दो युवकों का किया अपहरण, 5 घंटे तक बंधक बनाकर लूटपाट और मारपीट
दुर्ग: सुपेला थाना क्षेत्र में दो युवकों के साथ अपहरण, मारपीट और लूटपाट की गंभीर वारदात सामने आई है। पुलिस के अनुसार दो बालिग और चार नाबालिग आरोपियों ने स्कूटी खराब होने का फायदा उठाकर दोनों युवकों को जबरन अपने कब्जे में लिया और करीब पांच घंटे तक अलग-अलग स्थानों पर घुमाते हुए उनसे नकदी, मोबाइल, जेवर और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए रकम भी हड़प ली। स्कूटी को चोरी की बताकर रची पूरी साजिश जानकारी के मुताबिक बालोद जिले के डौंडी क्षेत्र के रहने वाले दो युवक 2 जुलाई की रात दुर्ग-भिलाई घूमने पहुंचे थे। उनके पास एक बाइक और…
राम मंदिर ट्रस्ट की वित्तीय रिपोर्ट आई सामने, दान में मिले हजारों करोड़ और भारी मात्रा में सोना-चांदी का रिकॉर्ड उजागर
अयोध्या : राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच जारी है। इसी बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वित्तीय स्थिति को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। शुरुआती जांच में ट्रस्ट को प्राप्त दान, मंदिर निर्माण पर हुए खर्च और उपलब्ध संपत्तियों का विस्तृत लेखा-जोखा सार्वजनिक हुआ है, जिसने पूरे मामले को नई दिशा दे दी है। 31 मार्च 2026 तक 3264 करोड़ रुपए का दान दर्ज प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के अनुसार, 31 मार्च 2026 तक ट्रस्ट को कॉर्पस डोनेशन और निधि समर्पण अभियान के माध्यम से कुल 3264 करोड़ रुपए प्राप्त हुए। इस राशि का…
एम्बुलेंस में मरीज नहीं, पेट्रोल-डीजल ढोने का आरोप, श्योपुर में एनजीओ की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
मध्य प्रदेश : श्योपुर जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में एक एम्बुलेंस को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। दावा किया जा रहा है कि जिस वाहन का इस्तेमाल आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के लिए होना चाहिए, उसका उपयोग कथित रूप से पेट्रोल और डीजल के परिवहन में किया जा रहा था। मामला सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर नाराजगी बढ़ गई है और लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। एम्बुलेंस होने का मिला कथित फायदा ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित एम्बुलेंस श्रीरामकृष्ण विवेकानंद सेवा कुटीर एनजीओ से जुड़ी है। उनका कहना है कि एम्बुलेंस होने के…
संजू सैमसन पर गौतम गंभीर ने खोले टीम इंडिया के पत्ते, कहा- प्रदर्शन करेगा फैसला, वापसी के रास्ते बंद नहीं
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में भारत की 125 रन की हार के बाद टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को लेकर पहली बार खुलकर अपनी राय रखी। जिम्बाब्वे दौरे की टीम से बाहर किए जाने के फैसले पर उठ रहे सवालों के बीच गंभीर ने साफ किया कि भारतीय टीम में चयन केवल प्रदर्शन और टीम के संतुलन के आधार पर होता है। लगातार खराब प्रदर्शन पड़ा भारी संजू सैमसन हाल के मुकाबलों में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सके। आयरलैंड दौरे पर दोनों मैचों में उनका बल्ला शांत रहा और इंग्लैंड के…
सिम्स की अव्यवस्थाओं पर हाई कोर्ट सख्त, शपथ पत्र पर जताया एआई का संदेह, कहा- जमीनी सच्चाई छिपाकर अदालत को गुमराह न करें
बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं और चिकित्सा व्यवस्था की खामियों को लेकर दायर जनहित याचिका पर मंगलवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रवींद्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए सरकार की ओर से पेश किए गए शपथ पत्र पर गंभीर सवाल उठाए। हाई कोर्ट ने कहा, दस्तावेज एआई से तैयार लगता है सुनवाई के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव की ओर से शपथ पत्र प्रस्तुत किया गया। दस्तावेज का अवलोकन करने के बाद अदालत ने टिप्पणी की कि इसमें कई बातें एक जैसी दोहराई…
