Author: Daily Pinch
Jabalpur News: जबलपुर में जल्द ही मध्य प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा भारत माता मंदिर तैयार होने जा रहा है. उज्जैन के बाद जबलपुर में भारत माता मंदिर लगभग पूरा हो चुका है. जबलपुर शहर के बीचो-बीच स्थित सिविक सेंटर इलाके में नगर निगम द्वारा भारत माता मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है, जो ना केवल पर्यटन को बढ़ावा देगा बल्कि देशभक्ति का प्रतीक भी होगा. 15 अगस्त को होगा भव्य लोकार्पण सिविक सेंटर पार्क में करीब दो करोड रुपए की लागत से बना रहे भारत माता मंदिर का लोकार्पण 15 अगस्त को भव्यता और दिव्यता के साथ किए जाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. जबलपुर नगर निगम के महापौर जगत बहादुर सिंह अनु ने भारत माता मंदिर के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए. जबलपुर शहर में पर्यटन को बढ़ावा महापौर ने बताया कि राष्ट्र और भारत माता हमारे लिए सर्वोपरि है इसी भावनाओं को साकार करते हुए नागरिकों को देशभक्ति के सूत्र में पिरोने और एक अनूठी सौगात देने के उद्देश्य भव्य भारत माता मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है. महापौर का कहना है की जबलपुर शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कुछ चुनिंदा जगह ही मौजूद है ऐसे में दूसरे प्रदेशों और शहरों से आने वाले पर्यटकों के लिए एक और दर्शनीय स्थल तैयार किया जा रहा है. मंदिर के नाम पर होगा पार्क का नाम सिविक सेंटर पार्क में तैयार किए जाने वाले भारत माता मंदिर को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आएंगे क्योंकि यह मंदिर देशभक्ति और भारत के विकास की कथाओं को बताएगा. सिविक सेंटर पार्क में बनने वाले भारत माता मंदिर के निर्माण के बाद इस पार्क का नाम भी भारत माता पार्क कर दिया जाएगा. इतना ही नहीं भारत माता मंदिर के साथ ही एक ई लाइब्रेरी भी तैयार की जा रही है. लाइब्रेरी में मिलेंगी ये किताबें जहां संविधान से जुड़ी किताबें और भारत की आजादी, इतिहास, सामाजिक ज्ञान और विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए कई किताबें रखी जाएगी. यह लाइब्रेरी अत्याधुनिक होगी, जहां किताबों के शौकीनों के लिए सभी तरह की किताबें रखी जाएगी यानी भारत माता के दर्शन के बाद आप भारत की कथाओं को भी समझ सुन और पढ़ सकें.
मध्य प्रदेश : जबलपुर शहर में देशभक्ति और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित एक नया आकर्षण आकार ले चुका है। शहर के सिविक सेंटर क्षेत्र में लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से भारत माता मंदिर का निर्माण अंतिम चरण में है। उज्जैन के बाद इसे प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा भारत माता मंदिर माना जा रहा है। इसका लोकार्पण 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य समारोह के साथ किए जाने की तैयारी है। नगर निगम ने तेज की अंतिम तैयारियां निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे महापौर जगत बहादुर सिंह अनु ने अधिकारियों को समय पर सभी…
राम मंदिर चढ़ावा विवाद ने पकड़ा तूल, ट्रस्ट की भूमिका पर उठे सवाल, पुलिस की जांच में खुल सकती हैं कई नई परतें
अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे के प्रबंधन को लेकर सामने आए कथित अनियमितता के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। शुरुआती तौर पर इसे केवल धन की कथित हेराफेरी का मामला माना जा रहा था, लेकिन अब जांच का दायरा बढ़ने के साथ ट्रस्ट की कार्यप्रणाली, जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका और शुरुआती स्तर पर उठाए गए कदम भी जांच के केंद्र में आ गए हैं। हाल ही में हुई ट्रस्ट की बैठक में भी इस पूरे प्रकरण पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। तीनों आरोपियों से आमने-सामने पूछताछ जारी जांच एजेंसियों का मानना है कि केवल दस्तावेजों के…
होर्मुज जलडमरूमध्य पर हमले के बाद भड़का तनाव: अमेरिका ने ईरान के 80 से ज्यादा ठिकानों पर की कार्रवाई, तेहरान ने दी कड़े जवाब की चेतावनी
वॉशिंगटन/तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव तेज हो गया है। होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों के बाद अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई की। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, जवाबी अभियान में 80 से अधिक सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर हमला CENTCOM का दावा है कि कार्रवाई के दौरान ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, कमांड एंड कंट्रोल नेटवर्क, तटीय रडार स्टेशन, एंटी-शिप मिसाइल क्षमताओं और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास तैनात इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की 60 से अधिक…
Jagdalpur Crime: दोस्तों संग मौज-मस्ती के लिए करता था झपटमारी, 9 वारदातों का आरोपी गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद
जगदलपुर: बस्तर जिले के जगदलपुर में महिलाओं और युवतियों को निशाना बनाकर झपटमारी करने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह दोस्तों के साथ घूमने-फिरने और खर्च चलाने के लिए लगातार वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने शहर के अलग-अलग इलाकों में कुल नौ झपटमारी की घटनाएं कबूल की हैं। मंदिर से लौट रही महिला बनी पहली शिकायतकर्ता मामले की शुरुआत 28 जून को हुई, जब साकेत कॉलोनी निवासी एक महिला अपनी बेटी के साथ मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन कर लौट रही थी।…
CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की आज अहम बैठक, नकटी गांव पर हो सकता है बड़ा फैसला, मानसून सत्र से पहले बढ़ी सियासी हलचल
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार की आज होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में शाम 4 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। सूत्रों के अनुसार बैठक में रायपुर के नकटी गांव से जुड़े मामले पर अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। मानसून सत्र से पहले सरकार की रणनीति पर मंथन यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब छत्तीसगढ़ विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होने वाला है। माना जा रहा है कि कैबिनेट में आगामी सत्र…
CG Rain Alert: छत्तीसगढ़ में बारिश का असर बरकरार, कई जिलों में जलभराव, आज से कम हो सकती है वर्षा की रफ्तार
रायपुर: छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही मानसूनी बारिश से जनजीवन प्रभावित है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जबकि मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में भारी वर्षा हुई। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार से बारिश की तीव्रता में कुछ कमी आ सकती है, लेकिन कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना बनी हुई है। बालोद में धंसी जमीन, आकाशीय बिजली से एक की मौत लगातार बारिश के कारण बालोद जिले के गुरुर विकासखंड के भानपुरी गांव में एक खेत की जमीन अचानक…
CG SAS Transfer: छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों का तबादला, नगर निगमों और जिला पंचायतों में बड़ा फेरबदल
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 19 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी सूची के तहत नगर निगमों, जिला पंचायतों और विभिन्न विभागों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाना बताया गया है। नगर निगमों को मिले नए आयुक्त जारी आदेश के अनुसार अरुण कुमार वर्मा को नगर निगम धमतरी का आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं जी.आर. मरकाम को नगर निगम राजनांदगांव और विजेंद्र सिंह को नगर निगम चिरमिरी का नया आयुक्त बनाया…
CG Hidden Spot: मानसून में जन्नत जैसा दिखता है परसाखोला वॉटरफॉल, 60 फीट ऊंचाई से गिरती जलधारा जीत लेगी आपका दिल
कोरबा: अगर आप मानसून में किसी शांत, खूबसूरत और कम भीड़भाड़ वाली जगह की तलाश में हैं, तो कोरबा का परसाखोला वॉटरफॉल आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होना चाहिए। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर यह झरना अभी भी प्रदेश के कम चर्चित पर्यटन स्थलों में गिना जाता है, लेकिन बारिश के मौसम में इसकी मनमोहक छटा हर किसी को आकर्षित कर रही है। मानसून ने बढ़ाई झरने की खूबसूरती हाल की बारिश के बाद परसाखोला वॉटरफॉल पूरे वेग से बहने लगा है। करीब 60 फीट की ऊंचाई से गिरती पानी की धारा दूर से सफेद चादर जैसी दिखाई देती है। चारों…
CG IAS Transfer: छत्तीसगढ़ में 8 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों और नगर निगमों में बदली जिम्मेदारियां
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के आठ अधिकारियों का तबादला करते हुए नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी सूची में जिला पंचायतों, नगर निगम और राज्य स्तरीय संस्थाओं में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और गतिशील बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। रिमीजियूस एक्का को मिला SUDA का अतिरिक्त दायित्व सरकारी आदेश के मुताबिक रिमीजियूस एक्का को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा…
पंचांग : आज 08 जुलाई, 2026 बुधवार, के दिन आषाढ़ महीने की कृष्ण पक्ष अष्ठमी तिथि है. इस तिथि पर भगवान शिव के एक स्वरूप कालभैरव का अधिकार है, जिन्हें समय का देवता भी कहा जाता है. यह तिथि किसी भी तरह के शुभ कार्यों, नई बातचीत और मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए अच्छा नहीं है. 8 जुलाई का पंचांग : विक्रम संवत : 2082 मास : आषाढ़ पक्ष : कृष्ण पक्ष अष्ठमी दिन : बुधवार तिथि : कृष्ण पक्ष अष्ठमी योग : अतिगंड नक्षत्र : रेवती करण : कौलव चंद्र राशि : मीन सूर्य राशि : मिथुन सूर्योदय : 05:28:00…
