Author: Daily Pinch
रायपुर। नवा रायपुर मंत्रालय में 1 जून से नई व्यवस्था के तहत सभी फाईलें ई माध्यम से ली जाएंगी। अफसर हार्ड कापी स्वीकार नहीं करेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने प्रशासनिक कामकाज में पारदर्शिता, जवाबदेही और गति लाने के उद्देश्य से एक बड़ा नीतिगत बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी नए आदेशों के अनुसार, 1 जून 2026 से राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में फाइलों का संपादन केवल ‘ई-ऑफिस’ पोर्टल के माध्यम से ही किया जाएगा। राज्य सरकार के आदेश के पालन में अब शासन स्तर पर अब किसी भी तरह के भौतिक प्रस्ताव या फाइलें स्वीकार नहीं की…
Today Horoscope: आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और बदलाव लेकर आ सकता है। कुछ लोगों को करियर और कारोबार में सफलता मिलने के संकेत हैं, जबकि कुछ को आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी। परिवार और रिश्तों में तालमेल बनाए रखने से तनाव कम होगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें और जरूरी फैसले सोच-समझकर लें। ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपके दिन को किस तरह प्रभावित करेगी, जानिए मेष राशि बातचीत की कला का फायदा मिलेगा चंद्रदेव आज कन्या राशि में आपके छठे भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे काम के प्रति आपका फोकस…
Bike Challan Rules: अब सड़क नियमों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है महंगा, कट सकता है ₹10,000 तक का चालान
Bike Challan Rules: अब सड़क नियमों को नजरअंदाज करना सीधे जेब पर भारी पड़ सकता है। कई राज्यों में नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू हो चुकी है और कुछ मामलों में ₹10,000 तक का चालान काटा जा रहा है। बिना हेलमेट वाहन चलाना, गलत नंबर प्लेट लगाना, प्रदूषण प्रमाण पत्र खत्म होना या लापरवाही से वाहन चलाना अब महंगा साबित हो सकता है। नए सड़क नियम लागू होने के बाद कैमरों और ऑनलाइन व्यवस्था से निगरानी पहले से ज्यादा तेज हो गई है। ऐसे में सड़क पर निकलने से पहले जरूरी नियम जान लेना बहुत जरूरी हो…
10 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, 85 की रफ्तार से हवा, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट अपडेट
नई दिल्ली। देश में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक कल यानि 26 मई को यूपी, बिहार समेत 13 राज्यों के लिए बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है। लोगों को बेहद सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। यात्रा करने से पहले एक बार आईएमडी का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए नहीं तो बुरी तरह फंस सकते हैं। पूर्वी राज्यों में आंधी के साथ बिजली और वज्रपात आफत…
राष्ट्रपति मुर्मु ने दिए पद्म सम्मान, धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्मविभूषण, हेमा मालिनी ने किया रिसीव
नई दिल्ली।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सुश्री हरमनप्रीत कौर भुल्लर को खेल के क्षेत्र में पद्म प्रदान किया। सुश्री भुल्लर भारतीय महिला क्रिकेट में एक प्रतिष्ठित खिलाड़ी और प्रेरणादायक शख्सियत हैं। वह अपनी पीढ़ी की सबसे ऊर्जावान और प्रभावशाली क्रिकेटरों में से एक के रूप में उभरी हैं। अपने असाधारण नेतृत्व, लगातार बेहतरीन प्रदर्शन और निडर बल्लेबाजी शैली के माध्यम से, उन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर महिला क्रिकेट का कद बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पीयूष पांडे को मरणोपरांत कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया। पीयूष पांडे विज्ञापन जगत की एक…
रायपुर। कोरोना महामारी के बाद अब इबोला वायरस को लेकर दुनिया भर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। अफ्रीकी देशों में तेजी से फैल रहे संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़ ने इबोला संक्रमण की रोकथाम और संभावित खतरे से निपटने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को विशेष निर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आदेश में रायपुर एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य जांच और स्क्रीनिंग व्यवस्था को सख्ती से लागू करने कहा गया है। साथ ही संदिग्ध मरीजों की पहचान कर तत्काल…
नई दिल्ली। एक रैपर का विवादित बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। “कॉकरोच जनता पार्टी” को लेकर दिए गए बयान में रैपर ने कहा कि “दवा का स्प्रे कर खत्म कर देना चाहिए।” इस टिप्पणी के सामने आने के बाद राजनीतिक और सोशल मीडिया गलियारों में बहस तेज हो गई है। बयान को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, वहीं विवाद बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है। फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में संगीत निर्माता के रूप में काम कर चुके शर्मा ने इंस्टाग्राम पर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा नेपाल और बांग्लादेश जैसे…
एनसीईआरटी के तर्ज पर बदला कक्षा चौथी और सातवीं का पाठ्यक्रम, अब बच्चे पढ़ेंगे तीजन बाई
रायपुर। प्रदेश के स्कूली विद्यार्थियों को अब नए शैक्षणिक सत्र से अपनी माटी की लोक परंपराओं, स्थानीय पहचान और व्यावहारिक ज्ञान को करीब से जानने का मौका मिलेगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के मानकों के अनुरूप पाठ्यक्रम में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। नए सत्र में मुख्य रूप से कक्षा चौथी और सातवीं के सिलेबस को अपडेट किया गया है, जिसमें सबसे बड़ा बदलाव हिंदी विषय में देखने को मिला है। नए पाठ्यक्रम के माध्यम से बच्चों में स्थानीय पहचान के साथ-साथ सड़क सुरक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विषयों की व्यावहारिक समझ विकसित…
धुले। मुंबई-आगरा हाईवे पर कई वाहनों की भीषण दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई जबकि 26 लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसा सोमवार तड़के धुले के लालिंग घाट में हुआ। इस दर्दनाक हादसे में 26 लोग घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, सबसे पहले एक डंपर की टक्कर ट्रक से हुई। हादसे के बाद टोल कर्मचारी और स्थानीय लोग घायलों को बचाने में जुटे थे। तभी मध्य प्रदेश से आ रही एक तेज रफ्तार यात्री बस बेकाबू हो गई और पहले से क्षतिग्रस्त वाहनों से जा टकराई। अधिकारियों ने बताया कि दूसरी टक्कर इतनी…
सरगुजा। सरगुजा संभाग में सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई। पहली घटना बलरामपुर जिले के ग्राम पीपरपान की है, जहां रविवार शाम बाइक सवार मजदूरों की तेज रफ्तार बाइक चलती ट्रैक्टर में जा घुसी। हादसे में चारों की मौत हो गई। मामला सनावल थाना क्षेत्र का है। ट्रैक्टर ड्राइवर ने हादसे के बाद गाड़ी नहीं रोकी बल्कि घायलों को 100 मीटर तक घसीटकर ले गया, वहीं उन्हें तड़पता छोड़ भाग निकला। मृतकों में सभी चचेरे भाई है, एक ही परिवार के हैं। वे मजदूरी करते थे और राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र है। दूसरी घटना नेशनल हाईवे-130 (अंबिकापुर-बिलासपुर…
