Author: Daily Pinch
29 अक्टूबर 2026 का पंचांग: आज शुभ कार्यों के लिए तिथि अच्छी नहीं, राहुकाल का रखें ध्यान
पंचांग : आज 29 अक्टूबर, 2026 गुरुवार, के दिन कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि है. भगवान गणेशजी का इस तिथि पर शासन है. उनकी पूजा से सभी तरह के कष्ट दूर होते हैं, हालांकि किसी भी तरह के शुभ कार्यों के लिए यह तिथि अच्छी नहीं मानी जाती है. 29 अक्टूबर का पंचांग : विक्रम संवत : 2083 मास : कार्तिक पक्ष : कृष्ण पक्ष चतुर्थी दिन : गुरुवार तिथि : कृष्ण पक्ष चतुर्थी योग : परिध नक्षत्र : रोहिणी करण : बव चंद्र राशि : वृषभ सूर्य राशि : तुला सूर्योदय : 06:31:00 AM सूर्यास्त : 05:38:00…
मेष- 29 अक्टूबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृषभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दूसरे भाव में होगा. दिन के आरंभ से ही आप उत्साह से भरे रहेंगे. शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा. मित्रों, स्नेहीजनों के साथ मेल-मिलाप होगा, परंतु दोपहर बाद स्वास्थ्य का ध्यान रखें. परिजनों संग मतभेद हो सकता है. बाहर खाने-पीने में संयम रखें. बातचीत करते समय उग्रतापूर्ण भाषा का प्रयोग न करें. वाणी पर संयम रखें. घर-परिवार और मित्रों के साथ समय अच्छा गुजरेगा. वृषभ- 29 अक्टूबर, 2026 बृहस्पतिवार को वृषभ राशि का चंद्रमा आपके लिए पहले भाव में होगा.…
चक्रवात अर्नब का असर: दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी, कोलकाता में कई उड़ानें रद्द
चक्रवात ‘अर्नब’ भले ही आंध्र प्रदेश के तट से टकराया है, लेकिन पश्चिम बंगाल पर इसका प्रभाव अभी सीमित है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिनों में दक्षिण बंगाल के कई हिस्सों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई है। दक्षिण बंगाल में कैसा रहेगा मौसम? बुधवार को दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिमी मेदिनीपुर और झारग्राम जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है। बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के अधिकांश इलाकों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। गुरुवार को…
57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि 4 नवंबर 2026 तक बढ़ाई गई
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 4 नवंबर, 2026 कर दी है। फिल्म प्रेमी दर्शक सिनेमा की इस नई दुनिया का अनुभव करने के लिए प्रतिनिधि के रूप में पंजीकरण कर सकते हैं। महोत्सव को कवर करने के इच्छुक मीडिया पेशेवर, 20 से 28 नवंबर, 2026 तक गोवा के पणजी में आयोजित होने वाले इस महोत्सव के लिए पत्र सूचना कार्यालय के आधिकारिक प्रत्यायन पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। पात्र मीडिया प्रतिनिधियों को सलाह दी जाती है कि…
हाल ही में पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल्स ने भारतीय सेना व सेना प्रमुख के बारे में अफवाह फैलाने की साजिश की है। पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल्स ने अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सैनिकों के अपमान और सेना प्रमुख के नाइटक्लब में डांस का दावा किया। इसको लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री फैलाने का मामला सामने आया है। फैक्ट चेक में ये दावे पूरी तरीके से गलत व निराधार पाए गए हैं। दरअसल इस फर्जी सोशल मीडिया सामग्री के जरिए भारतीय सेना की छवि खराब करने की कोशिश की गई है। भारतीय सेना की फैक्ट चेक यूनिट के अनुसार, कई पाकिस्तानी…
चक्रवात ‘अर्नब’ से आंध्र प्रदेश सबसे अधिक प्रभावित हुआ है और राज्य में तीन लोगों की मौत हो गई तथा 31 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। चक्रवात पुडुचेरी के यनम के पास तट को पार कर गया एनडीआरएफ के महानिरीक्षक (आईजी) नरेन्द्र सिंह बुंदेला ने नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में बताया कि केंद्र सरकार के साथ-साथ आंध्र प्रदेश और ओडिशा की आपदा राहत एवं बचाव टीमें बारिश से उत्पन्न होने वाली स्थिति से निपटने की तैयारी कर रही हैं। दोनों राज्यों और आसपास के इलाकों…
यूएई के राष्ट्रपति ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार, फ्लाईदुबई के चालक दल को सम्मानित किया
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार और फ्लाईदुबई के चालक दल के अन्य सदस्यों को ‘फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ जायद 2’ से सम्मानित किया है। दुबई-तेल अवीव उड़ान के दौरान हमले की कोशिश को नाकाम कर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में उनके साहसिक प्रयास के लिए यह सम्मान दिया गया। दुबई में सरकारी मीडिया कार्यालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि दुबई के युवराज, उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने ये पदक प्रदान किए। उन्होंने चालक दल के…
डॉ. जोनास साल्क : पोलियो के खिलाफ ऐतिहासिक खोज, जिसने करोड़ों जिंदगियों में जगाई नई उम्मीद
डॉ. जोनास साल्क ने पोलियो का प्रभावी टीका विकसित कर चिकित्सा विज्ञान और मानवता को नई उम्मीद दी। 1955 में साल्क के टीके को सुरक्षित और प्रभावी घोषित किया गया, जिससे पोलियो के खिलाफ वैश्विक अभियान को नई गति मिली। साल्क ने वैज्ञानिक अनुसंधान को जनहित से जोड़कर मानव सेवा, सहयोग और सामाजिक कल्याण की प्रेरक मिसाल पेश की। बीसवीं सदी के मध्य में पोलियो दुनिया के अनेक देशों के लिए गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बना हुआ था। यह संक्रामक बीमारी विशेष रूप से बच्चों को प्रभावित करती थी। इससे कई मामलों में हाथ-पैरों में स्थायी लकवा हो जाता था और…
Jio IPO Strategy: लिस्टिंग के बाद निवेशक क्या करें? शेयर बेचें, होल्ड करें या खरीदारी के लिए करें इंतजार
जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के बाद निवेशकों के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि अब आगे की रणनीति क्या होनी चाहिए। जिन निवेशकों को आईपीओ में शेयर मिले हैं, वे मुनाफा बुक करें या लंबे समय तक शेयर अपने पास रखें? वहीं, जिन निवेशकों को अलॉटमेंट नहीं मिला, उनके लिए मौजूदा भाव पर खरीदारी करना कितना उचित होगा? दी गई जानकारी के अनुसार, जियो प्लेटफॉर्म्स का शेयर बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को 1,358 रुपये पर लिस्ट हुआ, जबकि आईपीओ का इश्यू प्राइस 1,119 रुपये था। इस तरह प्रति शेयर कीमत में 239 रुपये की बढ़त दर्ज हुई,…
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पांच ग्रहों की वक्री चाल, इन 4 राशियों को सतर्क रहने की सलाह
करवा चौथ का पर्व पति-पत्नी के प्रेम, विश्वास और वैवाहिक जीवन की खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। साल 2026 में इस पर्व को लेकर ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर ग्रहों की विशेष स्थिति की चर्चा हो रही है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान पांच ग्रह वक्री अवस्था में रह सकते हैं। इसे कुछ राशियों के लिए सावधानी बरतने का समय बताया जा रहा है। पांच ग्रहों की वक्री चाल को लेकर चर्चा ज्योतिषीय विवरण के मुताबिक, शनि मीन राशि में वक्री बताए गए हैं। वहीं बुध और शुक्र तुला राशि में वक्री चाल में रहेंगे। इसके अलावा केतु…
