Author: Daily Pinch
CG मंत्रालय में बवाल: उप सचिव पर मनमानी के गंभीर आरोप, मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने हटाने की उठाई मांग
रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष-8) की स्थापना शाखा में पदस्थ उप सचिव अंशिका ऋषि पाण्डेय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ ने मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपते हुए उन्हें तत्काल मंत्रालय से हटाकर किसी अन्य जिले में पदस्थ करने की मांग की है। 5 साल से एक ही पद पर रहने पर उठाए सवाल संघ का आरोप है कि उप सचिव पिछले करीब पांच वर्षों से एक ही संवेदनशील पद पर कार्यरत हैं। लंबे समय तक एक ही शाखा में पदस्थ रहने के कारण उनकी कार्यशैली में मनमानी बढ़ गई है, जिससे मंत्रालय की…
CG Crime News: 53 किलो गांजा तस्करी मामले में बड़ा फैसला, दो तस्करों को 10-10 साल की सजा; 11 लाख की संपत्ति भी जब्त
धमतरी। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी न्यायिक सफलता मिली है। 53 किलोग्राम गांजा तस्करी मामले में न्यायालय ने दो आरोपियों को दोषी ठहराते हुए प्रत्येक को 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास और एक-एक लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। वाहन जांच के दौरान पकड़ी गई थी गांजे की बड़ी खेप पुलिस के अनुसार, 9 जनवरी 2024 को थाना बोराई पुलिस बैरियर नाका पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान ओडिशा की ओर से आ रही कार (MP-20-FA-2513) को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली गई। जांच में कार की…
नकली खाद-बीज बेचने वालों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 33 दुकानदारों को नोटिस…28 दुकानों की बिक्री पर रोक
जगदलपुर। खरीफ सीजन में किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त अभियान शुरू किया है। किसानों की शिकायतों के बाद कृषि विभाग ने जिलेभर में खाद-बीज विक्रेताओं की जांच की, जिसमें कई दुकानों में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। 33 विक्रेताओं को नोटिस, 28 दुकानों की बिक्री बंद जांच अभियान के दौरान कृषि विभाग ने नियमों के उल्लंघन के मामले में 33 खाद-बीज विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं 28 दुकानों में खाद और बीज की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। 6 दुकानों से खाद-बीज जब्त,…
कन्या छात्रावासों में पहुंची महिला पुलिस टीम, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा; छात्राओं को साइबर फ्रॉड से बचने के दिए टिप्स
खैरागढ़। छात्राओं की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से खैरागढ़ पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न कन्या छात्रावासों का विशेष सुरक्षा निरीक्षण अभियान चलाया। महिला पुलिस टीम ने छात्रावासों का दौरा कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की और छात्राओं को महिला सुरक्षा तथा साइबर अपराधों से बचाव के बारे में जागरूक किया। सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से हुई जांच निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम ने छात्रावासों की प्रवेश और निकास व्यवस्था, रात्रिकालीन सुरक्षा, आगंतुक पंजी, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और अन्य सुरक्षा इंतजामों का विस्तृत निरीक्षण किया। महिला पुलिस अधिकारियों ने अधीक्षिकाओं से चर्चा कर सुरक्षा व्यवस्था को…
CG Wildlife News: गरियाबंद में मिला दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू; जांच के बाद जंगल में छोड़ा जाएगा
गरियाबंद। जिले के बजाड़ी गांव में दुर्लभ वन्यजीव पैंगोलिन (खालखपरी) मिलने से वन विभाग सतर्क हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर वन्यजीव को सुरक्षित अपने संरक्षण में ले लिया। ग्रामीण की सूचना पर हरकत में आया वन विभाग जानकारी के अनुसार, बजाड़ी गांव में पैंगोलिन दिखाई देने की सूचना जनपद सदस्य सुभाष यादव ने वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन अमला तत्काल मौके पर पहुंचा और रात्रि गश्त के दौरान विशेष सतर्कता के साथ पैंगोलिन का सुरक्षित रेस्क्यू किया। वन परिक्षेत्र अधिकारी के नेतृत्व में चला अभियान…
CG Teacher News: आदेश के बाद भी जॉइन नहीं किया, प्राचार्य को कलेक्टर का नोटिस; 3 दिन में मांगा जवाब
सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के पीएमश्री सेजेस सारंगढ़ के प्राचार्य लक्ष्मी प्रसाद पटेल के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शासकीय आदेश के बावजूद नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर कलेक्टर ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही तीन दिन के भीतर स्पष्ट और तथ्यात्मक जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। दानसरा हाई स्कूल में जॉइनिंग नहीं लेने पर कार्रवाई कलेक्टर कार्यालय से जारी नोटिस के अनुसार, लक्ष्मी प्रसाद पटेल को पहले ही शासकीय हाई स्कूल दानसरा, विकासखंड सारंगढ़ में प्राचार्य पद का कार्यभार संभालने का आदेश दिया गया था। इसके बावजूद…
फर्जी सिम बेचने वाले दो एजेंट गिरफ्तार, KBC ठगी और वीडियो ब्लैकमेलिंग में हो रहा था इस्तेमाल
रायपुर: साइबर अपराधों पर शिकंजा कसने के लिए रायपुर रेंज पुलिस के ‘ऑपरेशन साइबर शील्ड’ के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने फर्जी तरीके से सक्रिय किए गए सिम कार्ड साइबर अपराधियों को बेचने वाले दो पीओएस (POS) एजेंटों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि इन सिम कार्डों का इस्तेमाल केबीसी इनाम के नाम पर ठगी और वीडियो कॉल के जरिए ब्लैकमेलिंग जैसे साइबर अपराधों में किया जा रहा था। तकनीकी जांच से खुला फर्जी सिम का नेटवर्क पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा के निर्देशन में रेंज साइबर थाना रायपुर की टीम ने तकनीकी…
मानसून में बीमारियों से बचना है तो डाइट में शामिल करें ये 5 हेल्दी सूप, बढ़ेगी इम्यूनिटी और रहेगा शरीर गर्म
लाइफ स्टाइल। मानसून अपने साथ ठंडी हवाएं और खुशनुमा मौसम लेकर आता है, लेकिन इसी दौरान सर्दी-जुकाम, गले में खराश, वायरल संक्रमण और पाचन संबंधी परेशानियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में विशेषज्ञ हल्का, गर्म और पौष्टिक भोजन खाने की सलाह देते हैं। हेल्दी सूप इस मौसम में स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल साबित हो सकते हैं। ये शरीर को गर्म रखने के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मदद करते हैं। 1. टमाटर और गाजर का सूप टमाटर और गाजर से तैयार सूप विटामिन A और विटामिन C का अच्छा स्रोत है। यह इम्यूनिटी मजबूत…
40 की उम्र के बाद पुरुष बिल्कुल न करें लापरवाही, ये 7 हेल्थ टेस्ट समय पर कराएंगे तो गंभीर बीमारियों से रहेंगे सुरक्षित
लाइफ स्टाइल। 40 वर्ष की उम्र पार करने के बाद पुरुषों के शरीर में कई प्राकृतिक बदलाव शुरू हो जाते हैं। इस दौरान हार्ट डिजीज, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और प्रोस्टेट जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। चिंता की बात यह है कि इनमें से कई बीमारियां शुरुआती चरण में कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखातीं। ऐसे में नियमित हेल्थ चेकअप ही समय रहते बीमारी की पहचान और बचाव का सबसे प्रभावी तरीका माना जाता है। 1. ब्लड प्रेशर की नियमित जांच 40 की उम्र के बाद हाई ब्लड प्रेशर का खतरा तेजी से बढ़ता है। इसे ‘साइलेंट किलर’…
सिंधु जल संधि पर फिर बौखलाया पाकिस्तान: आसिम मुनीर बोले- हिस्से का पानी दिलाने के लिए उठाएंगे हर जरूरी कदम
इस्लामाबाद। भारत के खिलाफ लगातार बयानबाजी करने वाला पाकिस्तान एक बार फिर सिंधु जल संधि को लेकर बौखलाया नजर आया है। पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की अध्यक्षता में हुई बैठक में देश के हिस्से का पानी सुनिश्चित करने के लिए हर आवश्यक कदम उठाने पर सहमति बनी है। कोर कमांडर्स सम्मेलन के बाद जारी किया गया बयान पाकिस्तानी सेना की ओर से 276वें कोर कमांडर्स सम्मेलन के बाद जारी बयान में कहा गया कि सरकार और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप पाकिस्तान के जल अधिकारों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम…
