Author: Daily Pinch
सेना को मिलेगी नई ताकत, 52 हजार करोड़ रुपये की रक्षा खरीद को मंजूरी…आधुनिक हथियारों से बढ़ेगी मारक क्षमता
नई दिल्ली। देश की रक्षा क्षमता को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने करीब 52 हजार करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इस फैसले के तहत थलसेना, नौसेना और वायुसेना के लिए अत्याधुनिक हथियार, ड्रोन रोधी प्रणाली, मिसाइल सिस्टम और आधुनिक निगरानी उपकरण खरीदे जाएंगे।सरकार का मानना है कि इन नई तकनीकों के शामिल होने से तीनों सेनाओं की परिचालन क्षमता और भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने की तैयारी और मजबूत होगी। थलसेना को मिलेंगे अत्याधुनिक हथियार और सुरक्षा प्रणाली मंजूर…
TMC Crisis: तृणमूल कांग्रेस में सियासी संग्राम तेज, बागी गुट ने पार्टी मुख्यालय पर किया कब्जा, चुनाव चिह्न पर भी ठोका दावा
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सियासत में तृणमूल कांग्रेस के भीतर चल रहा सत्ता संघर्ष अब खुलकर सामने आ गया है। शुक्रवार को पार्टी के बागी गुट ने कोलकाता स्थित टीएमसी मुख्यालय पर कब्जा कर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में पहुंचे नेताओं और समर्थकों ने कार्यालय के ताले बदल दिए और नए पोस्टर लगा दिए। इस घटनाक्रम ने पार्टी के अंदर नेतृत्व को लेकर जारी विवाद को और गहरा कर दिया है। मुख्यालय से बागी गुट का शक्ति प्रदर्शन मुख्यालय पहुंचने के बाद बागी नेताओं ने बैठक कर घोषणा की कि अब संगठन की गतिविधियों का…
E20 Petrol Fact Check: इंजन खराब होगा या माइलेज घटेगा? सरकार ने एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर फैली अफवाहों पर दिया जवाब
नई दिल्ली। पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण यानी E20 ईंधन को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे और आशंकाएं सामने आ रही हैं। इंजन खराब होने, माइलेज कम होने, वाहन की वारंटी खत्म होने और एथेनॉल उत्पादन में अत्यधिक पानी खर्च होने जैसी बातों के बीच पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्थिति स्पष्ट करते हुए इन दावों पर अपना पक्ष रखा है। इंजन और माइलेज को लेकर क्या कहा गया मंत्रालय के अनुसार ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) द्वारा किए गए परीक्षणों में E20 ईंधन से वाहनों की सामान्य कार्यक्षमता पर कोई बड़ा नकारात्मक प्रभाव…
Weather Alert: देशभर में मानसून का जोर, कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट
रायपुर/नई दिल्ली। देश के अधिकांश हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से सक्रिय हो रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कई दिनों तक विभिन्न राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज हवाओं, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में भी जल्द ही मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा, जबकि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र बारिश की गतिविधियों को और तेज कर सकता है। इन राज्यों तक पहुंचा मानसून मौसम विभाग के मुताबिक मानसून उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्यप्रदेश के शेष हिस्सों और राजस्थान तथा हरियाणा के…
CM Sai Cabinet: आज से शुरू होगा मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’, सुशासन और विकसित छत्तीसगढ़ के रोडमैप पर होगा मंथन
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ शनिवार से भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रायपुर में शुरू होगा। 4 और 5 जुलाई तक चलने वाले इस शिविर में सरकार की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और परिणाम आधारित बनाने के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को गति देने पर व्यापक चर्चा की जाएगी।यह आयोजन सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा आईआईएम रायपुर के सहयोग से किया जा रहा है, जिसमें मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ विभिन्न क्षेत्रों के राष्ट्रीय विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। भविष्य की चुनौतियों और अवसरों पर होगा मंथन मुख्यमंत्री विष्णु…
जमीन रिकॉर्ड में गड़बड़ी पर बड़ी कार्रवाई, पटवारी निलंबित, कलेक्टर ने बैठाई विभागीय जांच
राजनांदगांव। जिले में राजस्व अभिलेखों में कथित अनियमितता का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। कलेक्टर जितेंद्र यादव ने तत्कालीन हल्का पटवारी विनोद कुमार मेश्राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की विभागीय जांच कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। जांच में सामने आई रिकॉर्ड की गड़बड़ी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की जांच रिपोर्ट के अनुसार राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पेंड्री स्थित खसरा क्रमांक 368 के राजस्व रिकॉर्ड में वास्तविक भूमि से अधिक रकबा दर्ज किया गया था। प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि रिकॉर्ड तैयार करने…
पंचांग : आज 04 जुलाई, 2026 शनिवार, के दिन आषाढ़ महीने की कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि है. भगवान गणेशजी का इस तिथि पर शासन है. उनकी पूजा से सभी तरह के कष्ट दूर होते हैं, हालांकि किसी भी तरह के शुभ कार्यों के लिए यह तिथि अच्छी नहीं मानी जाती है. 4 जुलाई का पंचांग : विक्रम संवत : 2082 मास : आषाढ़ पक्ष : कृष्ण पक्ष चतुर्थी दिन : शनिवार तिथि : कृष्ण पक्ष चतुर्थी योग : प्रीति नक्षत्र : धनिष्ठा करण : बलव चंद्र राशि : कुंभ सूर्य राशि : मिथुन सूर्योदय : 05:26:00 AM सूर्यास्त : 07:24:00…
मेष- चंद्रमा आज 04 जुलाई, 2026 शनिवार के दिन कुंभ राशि में है. यह आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होगा. सामाजिक प्रसंग में सगे-संबंधियों और मित्रों के साथ आपका समय अच्छा गुजरेगा. मित्रों पर धन खर्च होगा और उनसे लाभ भी होगा. पर्यटन पर जाना हो सकता है. सरकारी काम में सफलता मिलेगी. दांपत्यजीवन में सामंजस्य बना रहेगा. आय के नए सोर्स मिलेंगे. धन लाभ होने की संभावना है. प्रेम प्रसंगों के लिए समय अच्छा है. विद्यार्थियों को सीनियर्स के मार्गदर्शन की जरूरत पड़ सकती है. वृषभ- चंद्रमा आज 04 जुलाई, 2026 शनिवार के दिन कुंभ राशि में है. यह आपकी…
बीमा रिफंड के नाम पर 1.60 करोड़ की ठगी का भंडाफोड़: दिल्ली से दबोचे गए तीन साइबर ठग, विदेशी नेटवर्क से जुड़े तार
दुर्ग। छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए दुर्ग रेंज साइबर थाना पुलिस ने दिल्ली से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खुद को बीमा लोकपाल का अधिकारी बताकर बीमा पॉलिसी की राशि वापस दिलाने का झांसा दिया और एक पीड़ित से करीब 1.60 करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। पुलिस की जांच में सामने आया कि यह मामला केवल बैंक खातों के दुरुपयोग तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके तार विदेशी साइबर अपराधियों से भी जुड़े हुए हैं। शिकायत के बाद शुरू हुई जांच, तकनीकी साक्ष्यों से खुला राजमामले में रेंज…
खेत में काम कर रहे दंपति पर गिरी आकाशीय बिजली: पलभर में उजड़ गया परिवार, गांव में पसरा मातम
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर में खेत में कृषि कार्य कर रहे पति-पत्नी की बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। मौसम बदला और देखते ही देखते चली गई दो जिंदगियांजानकारी के अनुसार, आनंद राम माली (50) और उनकी पत्नी धोबनीन माली (45) खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली। तेज गर्जना और बारिश शुरू हुई, तभी आकाशीय बिजली सीधे दोनों पर…
